Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पालकी में पधारे स्वर्ण वरद वल्लभा महागणपति के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का ज्वार

Pragya News 24

Mon, May 6, 2024
Post views : 160
  • छलेसर-फिरोजाबाद रोड स्थित श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर का आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव
  • सुबह से सायं तक हुए दिव्य आयोजन, सुबह महाभिषेक और पूजन, सायंकाल पालकी यात्रा
  • इंडियाज गॉट टैलेंट फेम क्रेजी हॉपर ग्रुप ने बिखेरा जलवा, कथककली की प्रस्तुति ने किया आकर्षित

आगरा। नासिक के ढोल की धुन पर थिरकते हुए सैंकड़ों श्रद्धालु निहाल हुए स्वर्ण वरद वल्लभा महागणति के दर्शन करके। विघ्न विनाशक ने मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकल कर पालकी में पधार भक्तों को दर्शन दिए।

छलेसर− फिरोजाबाद रोड स्थित श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव में धूमधाम से पालकी यात्रा निकालते श्रद्धालु।

दिव्यता और भव्यता से परिपूर्ण आयोजन छलेसर-फिरोजाबाद रोड स्थित श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर में संपन्न हुआ। रविवार को मंदिर का द्वितीय वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। आयोजक हरिमोहन गर्ग ने बताया कि समारोह का शुभारंभ कांचीपुरम् से भरनीधरन आर एवं यज्ञाचार्य सबरी राजन के सानिध्य में वैदिक पद्वति के साथ पूजा अर्चना से हुआ। करीब तीन से चार घंटे तक चली विशेष पूजा को हरिमोहन गर्ग एवं साधना गर्ग ने परिवार सहित पूर्ण किया। इसके बाद सायंकाल पंच धातु निर्मित प्रथम पूज्य श्रीगणपति जी के लघु विग्रह को विशेष पुष्पों से सज्जित पालकी में विराजित किया गया। मंदिर परिसर में ही ढोल− नगाड़ों के साथ पालकी को भ्रमण कराया गया। नासिक से आया ढोल ने अपनी ध्वनि से पालकी यात्रा में उपस्थित हर श्रद्धालु को मंत्रमुग्ध कर दिया। दृश्य देख लग रहा था जैसे आस्था का ज्वार उमड़ रहा हो। पूरा मंदिर परिसर विभिन्न फूलों की वर्षा और महक से खिल उठा।

छलेसर− फिरोजाबाद रोड स्थित श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार।

पालकी यात्रा के बाद दक्षिण भारत और महाराष्ट्र से आए कलाकारों ने अपनी एक से बढ़कर एक भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मंदिर परिसर में बने मंच पर दीं। कथककली प्रस्तुति देख हर कोई हतप्रभ था। इंडियाज गॉट टैलेंट फेम क्रेजी हॉपर ग्रुप ने गणेश वंदना पर स्टंट के साथ प्रस्तुति दी तो दर्शकदीर्घा एकटक निहारती रही रही। 50 से अधिक कलाकारों की प्रस्तुतियां देर रात होती रहीं। प्रसादी के साथ समारोह का समापन हुआ। लगातार दूसरे वर्ष भव्य आयोजन में शामिल हो भक्त निहाल हो रहे थे।

आयोजन की व्यवस्थाएं यतेंद्र कुमार गर्ग, नीरज गर्ग, रोहित गर्ग, सिद्धांत गर्ग, दीपक गर्ग आदि ने संभाली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन