Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मोदी-योगी पर टिप्पणी और मूर्ति तोड़ने के विरोध में भाजपा ने सपा प्रत्याशी के खिलाफ़ सौंपा ज्ञापन

Pragya News 24

Mon, May 6, 2024
Post views : 101

Agra. भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त और उत्तर प्रदेश चुनाव आयुक्त के नाम एडीएम सिटी अनूप कुमार को ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेट पहुंचे भाजपाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मैनपुरी में सपा प्रत्याशी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर नाराज थे। उन्होंने इसके प्रति नाराजगी व्यक्त कर आक्रोश जताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पीएम-सीएम का अपमान किसी भी कीमत पर नहीं सहेंगे। एडीएम सिटी को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से भाजपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त से आचार संहिता उल्लंघन और मैनपुरी के सपा प्रत्याशी और समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।

ज्ञापन देने के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा कि समाजवादी पार्टी जिसके लिए जानी जाती है, अपने कारनामों से सपा ने एक बार फिर अपना वह चरित्र उजागर कर दिया है। सपा प्रत्याशी ने न केवल मोदी-योगी को लेकर अभद्र टिप्पणी की बल्कि उनके समर्थकों ने पूर्ण महानायकों की मूर्ति व स्मारकों को तोड़कर देश के महापुरुषों का अपमान किया है। उन्होंने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं। देश के ऐसे प्रधानमंत्री जो आगामी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं। देश की जनता मोदी की गारंटी को स्वीकार कर रही है। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी के उपद्रवी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता को लेकर बौखला गए हैं।

भाजपाईयों ने कहा कि चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता को ताक पर मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में सपा कार्यकर्ता और प्रत्याशी अपने हार के भय से अभद्रता और उपद्रव पर उतारू हो गए हैं। ज्ञापन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त दिल्ली और चुनाव आयुक्त लखनऊ से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, अशोक पिप्पल, राहुल सागर, संजय अरोड़ा, सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल, प्रदीप उप्रेती, देवेश पचौरी सहित भाजपा महानगर पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन