: 'कोरोना काल में प्राणों की आहुति देने वाले चिकित्सकों को मिले शहीद का दर्जा'
Fri, Mar 15, 2024
आगरा। ब्रज क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय सम्मेलन आगरा के एक होटल में संपन्न हुआ। मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को देखते हुए ब्रज क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ के चिकित्सकों ने अबकी बार 400 पार का संकल्प लिया। सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र के सम्मुख संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम मुख्य अतिथि राम प्रताप सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री ,भारतीय जनता पार्टी, पूर्व विधायक महेश गोयल, नागेंद्र सिकरवार, डॉ हेमेंद्र विक्रम, डॉ पंकज नगायच, डॉ विमल भारद्वाज, डॉ अनूप दिक्षित, डॉ एन पी सिंह ने किया।
सम्मेलन के उद्देश्य को समझाते हुए डॉक्टर पंकज नगायच ने कहा कि चिकित्सकों और संगठन के बीच परस्पर संवाद हेतु ये सम्मेलन एक महत्वपूर्ण कड़ी है। जो कुछ भी पार्टी के द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में किया जा रहा है, वह यह प्रकोष्ठ अपने सदस्यों के बीच में रखकर जनता के बीच में पहुंचाता है और चिकित्सकों की समस्याओं को भी यह प्रकोष्ठ संगठन तक पहुंचाता है। इसलिए ऐसी चिकित्सा की सम्मेलन अत्यधिक आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डा पंकज नगायच ने इस बात को रखा कि चिकित्सकों के रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल के दौरान एकल विंडो का प्रावधान होना चाहिए। आगे उन्होंने इस बात को भी रखा की रिन्यूअल प्रतिवर्ष ना होकर प्रति 5 वर्ष में होने चाहिए। डॉक्टर नगायच ने कोरोना कल में जान गँवा चुके सभी चिकित्सकों को शहीद का दर्जा देने की बात कही एवं उनके परिवारों की चिंता सरकार करें इस बात को भी रखा ।
बरेली से पधारे डॉक्टर विमल भारद्वाज ने बताया कि प्रकोष्ठ के लोग घर-घर जाकर चुनाव के दौरान कार्य तो करते ही है। पूरे वर्ष भी प्रकोष्ठ के चिकित्सक मरीज के बीच में उनकी सेवा के साथ-साथ राष्ट्रीयता का भाव भी जागते हैं। अलीगढ़ से आए सहसंयोजक डॉक्टर एन पी सिंह ने बताया कि कैसे मंडल स्तर तक चिकित्सा प्रकोष्ठ संगठन के कार्यों को निर्वहन कर रहा है।
वरिष्ठ चिकित्सक एवं आईएमए के अध्यक्ष निर्वाचित डॉक्टर अनूप दीक्षित ने बताया कि कैसे छोटे से छोटा चिकित्सकीय कार्य भी लोगों के हृदय में बैठ जाता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक का ट्रेंड कंपाउंडर या नर्स भी यदि गांव गांव, मोहल्ले मोहल्ले जाकर लोगों का बीपी नाप ले तो अधिक से अधिक संख्या में ब्रेन हैमरेज के जो मरीज हैं उनको ऐसी घातक बीमारी से बचाया जा सकता है।
पूर्व विधायक महेश गोयल ने पार्टी के कार्यों को विस्तार से समझाते हुए बताया कि चिकित्सक को भगवान का दर्जा इसीलिए दिया गया है क्योंकि वह मरीजों की जान को बचाता है। नागेंद्र सिकरवार जी ने चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाते हुए बहुत मजबूती के साथ बताया कि चिकित्सक कैसे जनता को प्रेरित कर सकता है मतदान के लिए। योगी मोदी के कार्यों की सफलता के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस बार 400 पार का जो नारा है, वह 100% चरितार्थ होगा। अधिक से अधिक मतदान हो, अधिक से अधिक अंतर से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य प्रत्याशी जीते यह हम सभी का उद्देश्य है।
राम प्रताप चौहान ने आयुष्मान भारत योजना, जनधन गारंटी योजना, प्रत्येक घर में शौचालय, उज्ज्वला योजना, गरीबों के लिए आवास एवं राशन की व्यवस्था इन सभी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार की जो होली है वह पिछले 500 वर्षों में नहीं देखने को मिली। राम मंदिर का निर्माण के साथ रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के साथ मूर्ति का रखा जाना भारतीय इतिहास के सबसे गौरवपूर्ण क्षणों में से एक है इसलिए इस चिकित्सा महासम्मेलन के मंच से आगरा वासियों को उन्होंने राममयी होली की शुभकामनाएं दी।
चौहान ने बार-बार अपने उद्बोधन में चिकित्सकों की तारीफ करते हुए यह बताया कि कैसे कोरोना कल के दौरान चिकित्सकों ने अपने प्राणों की आहुति दी। सारा राष्ट्र चिकित्सकों का ऋणी है। अंततः कार्यक्रम अध्यक्ष डॉक्टर हेमेंद्र विक्रम ने जनता से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में जाकर मतदान इसलिए भी करें क्योंकि राष्ट्र हित योगी और मोदी के संकल्प में ही निहित है। उन्होंने बताया कि कैसे जन् औषधि केंद्रों का बनना लाभकारी है। अपने अनुभव से उन्होंने बताया कि उनके पास बहुत गरीब मरीज आते हैं जो की ₹50 तक की दवाई खरीदने के सक्षम नहीं है और ऐसे लोगों को जन औषधि केंद्र, सस्ती दवाई मुहैया कराते हैं जो कि अपने आप में एक मिसाल है।
आयुष्मान भारत के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा जब प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज बन जाएगा तो इलाज समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचेगा। कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र के तमाम जिलों से चिकित्सक मौजूद रहे।
: दिव्य-भव्य निकली श्रीश्याम फाल्गुन शोभायात्रा, खाटू श्याम जी संग भक्तों ने खेली होली
Fri, Mar 15, 2024
•
उमड़ा श्याम प्रेमियों की आस्था का सैलाब, शहर की सड़कों पर बिखरा अबीर गुलाल, इत्रमय हुई बयार
•
दस दिन के श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ, शहरभर में बिखरी फाग की उमंग
•
श्री मनःकामेश्वर मंदिर से जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर तक छाया आस्था का रंग
•
शिव तांडव पर झूमे शोभायात्रा संयोजक अजय कुमार गर्ग अवागढ़, राम दरबार की सांसद राजकुमार चाहर ने उतारी आरती
आगरा। फाल्गुन की बयार भी महक उठी जब गाजे-बाजे और ढोल ताशों के साथ भक्तों ने खेली श्याम बाबा संग होली। हवा में उड़ता गुलाल, तोप से फूटतीं गुलाब की पंखुड़ियां, हाथों में निशान और कलश लिये भगवा परिधानों में भक्त और अपनी शानदार प्रस्तुतियां देते कलाकार। ये अलौकिक दृश्य बना जब श्रीखाटू श्याम नगर भ्रमण को अपनी शोभायात्रा में निकले। श्याम बाबा की शोभायात्रा में सम्मलित होने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित दस दिवसीय श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा से हुआ।
श्रीमनः कामेश्वर मंदिर पर श्याम बाबा के डोले की आरती पंडित जुगल किशोर श्रोतिया और श्री लंगड़े की चैकी हनुमान मंदिर के महंत गोपी गुरु ने उतारी। मेयर हेमलता दिवाकर ने बाबा का आशीर्वाद लिया। बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर और केंद्र राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर ने राम दरबार झांकी की आरती उतारी।
घोड़े और ऊंट शोभायात्रा की अगवानी कर रहे थे।
सर्व प्रथम गणपति जी की झांकी के साथ बिहारी जी, गिर्राज जी, कैला माता, श्री मनःकामेश्वर आदि देव-देवताओं की 27 झांकियां श्रीश्याम बाबा के डोले में चल रही थीं। पुणे से आये शिव गर्जना बैंड सहित श्याम बैंड, सुधीर बैंड व अन्य बैंडों की स्वरलहरियों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शोभायात्रा संयोजक अजय अवागढ़ शिव तांडव पर भक्ति में सराबोर हो जमकर झूमे। रावत पाड़ा, जौहरी बाजार, किनारी बाजार, सुभाष बाजार, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, बेलनगंज, भैरों बाजार होते शोभायात्रा जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर पहुंची। जहां-जहां से भी श्याम बाबा की शोभायात्रा गुजरी लोग छत, दुकान, कमरों की खिड़कियों से दर्शन पाने को आतुर नजर आये। शोभायात्रा का 100 से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बेलनगंज तिकोनिया से 501 कलश लिये महिलाएं सम्मलित हुईं। श्याम बाबा के मेवा श्रंगारित डोले की आरती उतारने को लोगों की आस्था ललायित दिखी। पूरी यात्रा में केसर चंदन, अबीर, गुलाब जल और इत्र की वर्षा होती रही।
शिव गर्जना बैंड की गूंजी गर्जना
श्री श्याम फागुन महोत्सव शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण पुणे का शिव गर्जना बैंड रहा। बैंड की गर्जना कुछ इस तरह थी कि जो जहां खड़ा था वहीं बस झूमने लगा। बैंड में शामिल बालिकाओं और महिलाओं के करतब देख हर कोई हतप्रभ रह गया। काली का अखाड़ा के सदस्यों ने मार्ग में तलवार बाजी के करतब दिखाए।
श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के अन्तर्गत निकाली गई शोभायात्रा की झलकियां।
श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के अन्तर्गत निकाली गई शोभायात्रा की झलकियां।
मातंगी टावर पर हुआ भव्य स्वागत
जीवनी मंडी चैराहा स्थित मातंगी टावर पर गुलाल की आतिशबाजी, प्रसादी और ठंडाई के साथ हेमेंद्र अग्रवाल द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। यहां जबलपुर, पुणे से आये कलाकारों ने विशेष प्रस्तुतियां दीं। हर्बल गुलाल की वर्षा के साथ फागोत्सव की शुभकामनाएं दी गयीं। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर में श्याम बाबा की महाआरती की गयी। कचहरी घाट पर पंडित जुगल किशोर श्रोतिया के नेतृत्व में पांच ब्राह्मणों द्वारा महा आरती की गई।
ये हुए शोभायात्रा में सम्मलित
शोभायात्रा संयोजक अजय कुमार गर्ग अवागढ़, श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकास गोयल, हेमेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नीतेश अग्रवाल, अनूप, आकाश, पंकज, सीमा अग्रवाल, ज्योति, उषा, शिप्रा, दीपिका, अंजना, बबिता आदि सम्मलित हुए। 10 व्यवस्था प्रमुख बनाए गए थे जिनके साथ 21-21 सदस्यों का दल शोभायात्रा की व्यवस्थाएं संभाल रहा था।
ये रहे स्वागतकर्ता
श्री श्याम सेवक परिवार समिति, श्री श्याम सेवादार परिवार, श्री राम लीला कमेटी, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा ट्रस्ट, श्री सराफा कमेटी, बुलियन एसोसिएशन, आगरा सराफा मैन्युफैक्चर एसोसिशन, श्री सराफा स्वर्णकार कमेटी, श्री गिर्राज जी सेवा मंडल, आगरा कॉल्डस्टोरेज ओनर्स एसोसिएशन, आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन, आगरा व्यापार मंडल, श्री गिरीराज सेवक मंडल परिवार, मंगलमय परिवार, आगरा फर्नीचर एसोसिएशन, प्रशांत अग्रवाल, संजय बाबू, धनकुमार जैन, मनोज गुप्ता, नीतेश अग्रवाल, सुशील चैहान, विशाल, विकास, विपिन, सुनील अग्रवाल, अंबिका प्रसाद, सुधीर शर्मा, रिकी शर्मा, विपिन बंसल, दिनेश अग्रवाल, कन्हैया लाल अग्रवाल, राधेश्याम चैधरी, मनोहरलाल दौलतराम गर्ग, मातंगी ग्रुप ऑफ कंपनीज, संजय अग्रवाल, मनीष गोयल।
प्रथम पूज्य गणेश एवं शिव बारात ने की अगुवाई
बैंड बाजे संग उंट और घोड़ों की अगुवाई में प्रथम पूज्य गणेश जी की सवारी और अघोरियों से सज्जित शिव बारात ने शोभायात्रा की अगुवाई की। 8 बाइ 14 फुट के विशाल नंदी को देखने के लिए लोगों में जैसे होड़ सी लगी रही। बाहुबली हनुमान जी की वानर सेना, श्रीराम दरबार, बांके बिहारी जी, कैला माता की आकर्षक झांकियां भक्तों को आकर्षित कर रही थीं। शोभायात्रा के आरंभ से लेकर विश्राम तक हर ओर बस खाटू श्याम बाबा के जयकारे गूंजते रहे।
हजारों निशान लेकर नंगे पांव चले भक्त
श्रीखाटू नरेश जी, मोरपंख, बांसुरी, श्रीकृष्ण की आकर्षक कृतियों से हजारों निशान हाथों में लिये भक्त नंगे पांव ही श्री मनः कामेश्वर मंदिर से जीवनी मंडी श्रीखाटू श्याम जी मंदिर तक नाचते गाते हुए चले। हर भक्त के मुख पर खाटू श्याम जी के जयकारे थे। श्याम बाबा के भक्तों में महिलाओं की संख्या भी खूब थी। मंदिर पर शोभायात्रा के विश्राम के साथ निशानों को श्याम बाबा को अर्पित किया गया।
ये है रंगीलो फाल्गुन महोत्सव कार्यक्रम
श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि 24 मार्च तक प्रतिदिन मंदिर श्याम बाबा की विशेष होली होगी। सायं 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक विभिन्न प्रकार से होली खेल फाल्गुन महोत्सव मनाया जाएगा।
16 मार्च− मेहंदी की होली
17 मार्च− फलों की होली
18 मार्च− टाफी की होली
19 मार्च− लठमार होली एवं गोपी बधाई महोत्सव
20 मार्च− एकादशी तिथि पर भजन संध्या
21 मार्च− चंदन की होली
22 मार्च− मेवे की होली
23 मार्च− इत्र की होली
24 मार्च− फूलों की होली
: होली के बिखरे रंग, अग्रवाल संगठन के सम्मान समारोह के संग
Thu, Mar 14, 2024
•
अग्रवाल संगठन रामबाग के होली मिलन व सम्मान समारोह में खूब उड़ा गुलाल, होली की मस्ती में झूमें लोग
आगरा। हर तरफ होली के रंग बिखरे थे। होली की मस्ती के साथ भक्ति और श्रद्धा के भी रंग थे। एक तरफ कान्हा की बासुरी पर झूमती सखियां तो दूसरी ओर ब्रज धाम का गुणगान करती गोपियां। मयूर नृत्य और पूलों की होली की उमंग। अग्रवाल संगठन रामबाग का होली मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन उत्साह व उमंग के साथ किया गया।
नुनिहाई स्थित शिव शक्ति वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में सभी सदस्यों का स्वागत माथे पर चंदन लगाकर किया गया। मुख्य अतिथि सुरेश चंद अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सभी को होली उत्सव की शुभकामनाएं दीं और समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। होली की उमंग में खूब गुलाल उड़ा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्रज धाम की महिला के साथ होली के खूब रंग बिखरे। साथ ही कार्यक्रम में विनय अग्रवाल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चैहान, विनोद अग्रवाल आदि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष निशा सिंघल, संस्थापक राजेश सिंघल, सुभाष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक, साहिल सिंघल, मुख्य सरंक्षक, विनोद अग्रवाल, सतीश गर्ग, अनिल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मुख्य अतिथि विधायक धर्मपाल सिंह चैहान व प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चैहान, समाज सेवी सुनील विकल, प्रमोद गुप्ता आदि उपस्थित थे।