Mon 04 May 2026
Breaking News Exclusive
अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ट्रेन स्टेशनों पर चला अभियान, बेटिकट व गंदगी फैलाने वाले यात्रियों से 7.81 लाख का जुर्माना वसूला

Pragya News 24

Sat, May 11, 2024
Post views : 16

Agra. ट्रेन स्टेशन पर अचानक से हड़कंप मच गया। हर कोई इधर-उधर भागता हुआ नजर आया। कुछ लोग आरपीएफ और रेल कर्मचारियों से छुपते हुए नजर आ रहे थे। जब पूरे मामले की जानकारी जुटाई तो पता चला रेलवे ने विशेष चेकिंग अभियान चला रखा है जो बिना टिकट यात्री हैं उन पर कार्यवाही की जा रही है। बेटिकट यात्री अपनी जान बचाने के लिए और चेकिंग टीम से बचने के लिए छिपते हुए नजर आ रहे थे लेकिन चेकिंग दल की टीम ने बिना टिकट कुछ यात्रियों को ट्रेन के टॉयलेट से पकड़ा तो कुछ को स्टेशन पर चेकिंग के दौरान कार्यवाही की गई। इस अभियान में कुल 1435 यात्रियों से जुर्माना स्वरुप 7,81,840/- रु. रेल राजस्व अर्जित किया गया ।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देश पर मंडल के आगरा कैंट, मथुरा जं., धौलपुर जं., कोसीकलां व आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर विशेष किलाबंदी कर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें स्टेशन के वेटिंग रूम, टॉयलेट्स , दिव्यांगजन कोच को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान रेलवे अधिकारी, निरीक्षक, 36 आरपीएफ, 08 जीआरपी कर्मचारी, 93 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को एक साथ स्टेशनों पर लगाया गया। जैसे ही स्टेशनों पर टिकट को लेकर चेकिंग शुरू हुई चारों ओर अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोग इधर-उधर भागते दिखे कोई टॉयलेट में छिपा तो कोई अपने परिचितों का परिचय दे रहा था।

इस अभियान में कुल 1435 यात्रियों से जुर्माना स्वरुप 7,81,840/- रु. रेल राजस्व अर्जित किया गया जिसमें बिना टिकट 741 यात्रियों से रु. 4,66,305/- , 617 अनियमित यात्रियों से रु. 6,76,535/- तथा गंदगी फैलाते हुए 77 मामलों में रु. 9,000/- जुर्माना वसूला गया।

जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान को और गति देते हुए चैकिंग स्क्वाड, विशेष चेकिंग द्वारा मंडल के स्टेशनों एवं मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर भी सघन टिकट जांच की जा रही है। उत्तर मध्य रेल अपने यात्रियों को उचित गुणवत्ता का भोजन तथा सुखद यात्रा कराने के लिए सदैव तत्पर है।
अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर ही करें और स्टेशन के साथ-साथ ट्रेनों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन