Wed 12 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: हिंदूवादी नेताओं के साथ पुलिस ने सराय ख्वाजा में मारा छापा, भारी मात्रा में अवैध मीट बरामद

Pragya News 24

Sat, May 11, 2024
Post views : 41

Agra. हिंदूवादी नेताओं ने शाहगंज थाना पुलिस के साथ मिलकर सराय ख्वाजा क्षेत्र में एक घर पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। इस घर में भारी मात्रा में मीट बरामद हुआ। हिंदूवादियों का आरोप था कि आगरा शहर में स्लाटर हाउस बंद है फिर भी पशु का कटान रुक नहीं रहा है। गोकशी के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। हिंदुवादियो ने पकड़े गए मीट की जांच करवाने की मांग उठाई। उनका आरोप था कि यह गौवंश है।

पूरा मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के सराय ख्वाजा से जुड़ा हुआ है। हिंदुवादियो ने पुलिस को सूचना दी की शहर में पशु के अवैध कटान रुक नहीं रहा है और एक घर में भारी मात्रा में मीट है और वह गोवंश हो सकता है। पुलिस ने इस सूचना पर हिंदवादी संगठन के पदाधिकारी के साथ मिलकर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया।

इस छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस को उसे घर से भारी मात्रा में अवैध मीट मिला जिसका स्टॉक किया जा रहा था, साथ ही घर में डीप फ्रिज भी रखा हुआ था जो मीट से भरा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि अवैध रूप से मीट का स्टॉक किया जा रहा है पुलिस ने इस मामले में दो युवक को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि फतेहपुर सीकरी से मीट लेकर आए हैं। वहीं हिंदू वादियों ने आशंका जताई है कि यह गोवंश है जिसकी जांच पड़ताल की जानी चाहिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन