: ग्रुप से बिछड़ी महिला पर्यटक घबराई, पर्यटन पुलिस ने ऐसे की मदद
Sun, Mar 17, 2024
Agra. 'अतिथि देवो भव:'यह भारतीय संस्कृति है और इस संस्कृति का आगरा पर्यटन पुलिस निर्वहन कर रही है। ताज भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के साथ उन्हें बेहतर माहौल दे रही है। इतना ही नहीं जो पर्यटक अपने ग्रुप और अपने परिजनों से बिछड़ जाते है उन्हें मिलाने का काम भी पर्यटन पुलिस कर रही है।ऐसा ही एक ओर मामला सामने आया।
मोहब्बत की निशानी ताजमहल का भ्रमण करने आई श्रीलंका की एक महिला पर्यटक अपने ग्रुप से बिछड़ गयी। ग्रुप से अलग हो जाने से महिला पर्यटक घबरा गई। महिला पर्यटक ने ताजमहल पर मौजूद पर्यटन पुलिस से शिकायत की। पर्यटन पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और जांच पड़ताल में जुट गई। पर्यटन पुलिस ने आरटी सैट व सीसीटीवी आदि माध्यमों से ग्रुप के लोगों को तलाश किया और महिला पर्यटक को सुपुर्द किया।
ग्रुप से मिलने पर महिला पर्यटक ने पर्यटन पुलिस का आभार जताया और धन्यवाद दिया। इस पर पर्यटन पुलिस ने फिर ताजमहल भ्रमण के लिए आने को कहा।
: सर्व सहाय सेवा समिति द्वारा निकाली गयी निशान यात्रा
Sun, Mar 17, 2024
आगरा। 16 मार्च 2024 को बाबा श्याम की निशान यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। बाबा श्याम को यात्रा द्वारां 200 निशान अर्पित किए गए। साज बाज के साथ बाबा श्याम रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हुए चल रहे थे। ऐसा ही नजारा था बाबा श्याम की निशान यात्रा का। बाबा श्याम की प्रथम आरती लंगड़े की चैकी मंदिर के महंत श्री गोपी गुरु उपाध्याय और संरक्षक महेश चंद्र अग्रवाल द्वारा की गई। यात्रा प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से भ्रमण करती हुई बाबा श्याम मंदिर जीवनी मंडी पर समापन हुई।
अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल, महामंत्री आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग, उपाध्यक्ष विनीत अग्रवाल, नवीन गुप्ता, आशीष बंसल, विकास वर्मा, मोहित बंसल, आदर्श मैनी, अनिल धनवानी आदि सदस्य उपस्थित रहे
: एस एन मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने ली रक्त जनित कैंसर की जानकारी
Sun, Mar 17, 2024
आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के रेडिएशन ऑनकोलॉजी विभाग एवं मेडिसिन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हीमेटोऑनकोलॉजी विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में संकाय सदस्यों, पीजी एवं एमबीबीएस के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। गोष्ठी का प्रमुख उद्देश्य रक्त जनित कैंसर के बारे में एवं इसके नवीनतम इलाज के विषय में सभी को अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एस०एन० मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने तेजी से प्रतिवर्ष बढ़ रहे ब्लड कैंसर के बारे में चिता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि २ वर्ष से 80 वर्ष के मध्य तक के लोगों को ब्लड कैंसर होता है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष 80 हजार लोग ब्लड कैंसर से असित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्लड कैंसर के लक्षण ज्यादातर नजरंदाज कर दिये जाते है, अतः विषय विशेषज्ञों द्वारा इस बीमारी को कैसे प्रारंभिक अवस्था में पता लगा सके इसके बारे में हर फिजिशियन को जागरूक करना चाहिए। इसके अलावा आम लोग इसके लक्षणों को कैसे पहचाने इसके बारे में भी आम जनता के लिये अवेयरनेस कार्यक्रम करवाने की आवयश्कता है।
कार्यक्रम में हिमेटोलॉजिस्टि डॉक्टर रोहित मंगल ने CBC रिपोर्ट में एब्जॉर्मलिटी को कैसे पहचाने एवं उसकी उचिल डायग्नोसिस कैसे करते है इस बारे में प्रकाश डाला। कैंसर सर्जन डॉक्टर सुरेंद्र राजावत ने गर्दन में गाँठ होने पर उसकी कौन-कौन सी जाँच करवानी चाहिए एवं किस प्रकार उसका इलाज होना चाहिए इस विषय पर व्याख्यान दिया। रेडियोथेरेपी विभागाध्यक्ष डॉ सुरभि गुप्ता ने रेडियोथेरेपी के सिस्टमेटिक असर के बारे में व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार रेडियोथेरेपी एवं इम्युनोथेरेपी को एक साथ कॉम्बिनेशन में देकर ब्लड कैंसर का इलाज किया जाता है। आजकल प्रयोग में लायी जा रही बंतज थेरेपी के बारे में भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में कुछ कॉम्प्लिकेटेड केस पर भी मंथन हुआ।
कार्यक्रम में वाईस प्रिंसिपल डॉ. टी पी सिंह, ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मृदुल चतुर्वेदी, डॉ अखिल प्रताप सिंह, डॉ. मनीष बंसल, डॉ. तबस्सुम समानी, डॉ पूजा अग्रवाल, डॉ. नीतू चैहान चैयरपर्सन की भूमिका में रहे। डॉ. रुपाली, डॉ. प्रभात अग्रवाल, डॉ. अपराजिता, डॉ. प्रीति भारद्वाज, डॉ. नेहा आजाद, मोहिनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऐशना, डॉ. जरीन डॉ. विकास गुप्ता एवं डॉ. कमल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मृदुल चतुर्वेदी द्वारा दिया गया।