: अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों ने ली शपथ
Wed, Jul 17, 2024
कामता प्रसाद सहित 25 ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त करने उपरांत संभाला कार्यभार
आगरा। अग्रवाल महासभा के 2024-26 कार्यकारिणी की शपथ समारोह में पदाधिकारियों व सदस्यों ने समाज के विकास व उत्थान के लिए हर तरह से सहयोग का आश्वासन दिया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेश गोयल व सुरेश चंद गर्ग ‘तपन ग्रुप’ ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 12 पदाधिकारियों व 14 कार्यकारिणी सदस्यों सहित कुल 26 लोगों ने अपने पद व गोपनीयता की शपथ ली। सर्व प्रथम चुनाव अधिकारी रवि प्रकाश अग्रवाल, कुलवन्त मित्तल तथा सुभाष गर्ग ने सभी सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए।
समाज और विकास के लिए संकल्पित। सेवा भाव की भावना के साथ प्रांगण में गूंजते महाराजा अग्रसेन के जयकारे। कुछ ऐसा ही दृष्य था अग्रवाल महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में। सभी 26 सदस्यों को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेश गोयल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि मैं अपने दायित्व को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करूंगा। समाज के सभी लोगों के सहयोग से महासभा को आगे बढ़ाने और समाज के उत्थान के लिए काम किया जाएगा। संचालन सुरेश चंद अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मिट्ठन लाल गोयल, घनश्याम दास अग्रवाल, नितेश अग्रवाल चांदी, कैदारनाथ अग्रवाल, दिनेश मित्तल, महेन्द्र बंसल, सतेन्द्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मुकेश नेचुरल, भगवान दास बंसल, रामप्रकाश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सुनील विकल, टीएन अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
पदाधिकारी जिन्होंने शपथ ग्रहण की।
अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, डा. मंजू बंसल,उपाध्यक्ष फूलचंद बंसल, कृष्ण मुरारी गोयल, उपमहामंत्री वीरेन्द्र गोयल, मंत्री शैलेन्द्र बंसल, विधान निर्माता गजेन्द्र अग्रवाल, संगठन मंत्री अशोक गोयल सहित 14 कार्यकारिणी सदस्यों ने भी शपथ ली।
: माथुर वैश्य मंडलीय परिषद ने किया नवनिर्वाचित अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष संग टीम का सम्मान
Wed, Jul 17, 2024
चांदी का मुकुट पहना मंडलीय परिषद ने किया नवनिर्वाचित अंतरिम टीम को सम्मानित
आगरा। पुराने अधिकारों का संरक्षण एवं नये विकास के पथ पर अग्रसर रहने की उम्मीदों के साथ माथुर वैश्य मंडलीय परिषद ने अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के नवनिर्वाचित अंतरिम अध्यक्ष एवं टीम का सम्मान किया।
बुधवार को वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन में आयोजित सम्मान समारोह का आरंभ दीप प्रज्जवलन एवं इश वंदन के साथ हुआ। मंडलीय अध्यक्ष अशाेक कुमार गुप्ता ने कहा कि नवनिर्वाचित अंतरिम अध्यक्ष अवनीश कांत गुप्ता माथुर वैश्य विधान का पालन करते हुए वरिष्ठों के अधिकारों का संवर्धन करेंगे।
महासभा के नवनिर्वाचित अंतरिम अध्यक्ष अवनीश कांत गुप्ता एवं महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि सबका साथ समाज का विकास की परिपाटी पर चलते हुए कार्य किया जाएगा। समाज के विश्वास को ध्यान में रखते हुए सभी के हित में काम होंगे।
नवनिर्वाचित अंतरिम अध्यक्ष अवनीश कांत गुप्ता, महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, सलाहाकार विनोद गुप्ता सर्राफ और बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय के अध्यक्ष अवधेश गुप्ता काे चांदी का मुकुट पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन नेशनल चैंबर के अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर मंडलीय मंत्री अचल गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनाथ और राकेश गुप्ता कॉन्ट्रेक्टर, बाबू रोशन लाल, पूर्व महामंत्री आरएन गुप्ता, कुलदीप, मुकेश इलैक्ट्रिक, दिलीप गिदौलिया, नीरा दिनेश गुप्ता, विनय, ज्ञानप्रकाश, ओमप्रकाश, अनिल, मुकेश गुप्ता, दिवाकर, संजीव, विमल आदि उपस्थित रहे।
: है सखी सावन आया जलधर बरसन हार
Wed, Jul 17, 2024
आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर विभव नगर पर सावन महीने की संग्रांद के पावन दिन पर सिखी सिदक भरोसा (जोड़ मेले) विशेष कीर्तन का आयोजन किया गया। दीवान सजे धन धन गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में गुरमत कैंप की सेवा सिखी से जोड़ने की शिक्षा दी। शिक्षको द्वारा भाई हरजिंदर सिंह आज्ञा सिंह कुलबीर कौर सरबजीत कौर के साथ सभी 40 प्रतिभागियों को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रोत्साहन कर उपहार वितरण किए गए।
भाई सतनाम सिंह अंबाला वालो द्वारा शब्द-गुरबाणी कीर्तन की अमृत वर्षा की गयी। है सखी सावन आया जलधर बरसन हार,, पियुह पियुह बबीहा करे जलनिद प्रेम प्यार,, हर अमृत बूंद सुहावणी मिल साधु पीवणहार,,,, द्वारा संगत को निहाल किया। बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों की गूंज से गुरुद्वारा साहिब गुंजायमान हो उठा। गुरुद्वारा साहिब के सेवादार भाई हरजिंदर सिंह भाई हरपाल सिंह मेहर ज्ञानी मंशा सिंह भाई साहिब सिंह कृपाल सिंह सन्नी सिंह सतनाम सिंह का प्रबंधक कमेटी द्वारा विशेष सम्मान किया गया। ज्ञानी जी द्वारा गुरु की अरदास हुकुमनामा लिया।
गुरु महाराज जी की सवारी को निज स्थान सचखंड पहुंचाकर सभी धर्म प्रेमियों ने गुरु का अटूट लंगर पाकर गुरु का शुकराना किया। प्रधान हरपाल सिंह द्वारा आए सभी संगतो का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
मुख्य रूप से प्रधान हरपाल सिंह, राजू सलूजा, इंद्रजीत सिंह वाधवा, मलकीत सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, हरभजन सिंह, सुरेंद्र सिंह लवली, गुरिंदर सिंह ओबेरॉय, हरजिंदर सिंह, हरजीत सिंह भसीन, सुरेंद्र सिंह लाडी, प्रमोद अरोड़ा, संजय सेठ आदि उपस्थित रहे।