: फूलों के बगीचे में बैठ श्याम बाबा ने दिए भक्तों को हरियाली तीज पर दर्शन
Thu, Aug 8, 2024
हरियाली तीज पर श्री खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा भक्तों का रेला
हरित श्रंगार और स्वर्ण मुकुट संग घेवरों की माला के मध्य हुए श्याम बाबा के दर्शन
आगरा। मेरे श्याम बाबा आ गया तेरे सावन का मेला, लगी है भक्तों की तेरे दर पर भीड़…धरती के श्रंगारित होने के उत्सव हरियाली तीज पर श्रीखाटू श्यामजी मंदिर की छटा भी धानी हो उठी और देर रात तक सावन के भजन मंदिर परिसर में गूंजते रहे।
बुधवार को हरियाली तीज के अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर पर हरियाली उत्सव मनाया गया। सुबह से ही श्याम बाबा को फूलों के बगीचे में विराजित किया गया था। हरित फूलों के श्रंगार और स्वर्ण मुकुट धारण किये श्याम बाबा रिमझिम फुव्वारों के मध्य भक्तों को देर रात तक दर्शन देते रहे। अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि हरियाली तीज का एक नाम घेवर उत्सव भी है इसलिए बाबा के श्रंगार में विभिन्न प्रकार के घेवरों की मालाएं सम्मलित की गयीं। आस्था की हिलोरे और श्याम बाबा के जयघोष से मंदिर परिसर पूरे दिन गुंज्जायमान रहा। सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि फूल बंगला सेवा राजीव और रोहन धाकड़ की ओर से रही एवं श्याम सेवक परिवार समिति की ओर से भव्य श्रंगार सेवा रही।
जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में हरियाली तीज पर फूलों के बगीचे के मध्य भक्तों को दर्शन देते श्याम बाबा।
कोषाध्यक्ष विकास गोयल ने बताया कि ब्रज में सावन माह का विशेष महत्व है। आज से श्याम बाबा भक्तों को विशेष फूलबंगले में दर्शन देंगे। मंदिर की छटा हरियाली रहेगी। विपिन बंसल ने बताया कि मंदिर परिसर स्थित शिवालय में सावन माह के अन्तर्गत 108 रुद्राभिषेक करने का संकल्प लिया गया है, जिसे प्रतिदिन पूर्ण किया जा रहा है। तीजोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया जिसे स्वर अनूप गोयल सहित अन्य भक्तों ने दिए।
: राधे झूलन पधारो, घिर आए बदरा
Wed, Aug 7, 2024
आगरा। हिंडोरे झूलत मदनगोपाल, देख सखी तीज महातम आायो…जैसे सावन के मनभावन पदों की गूंज से आनंदित हो उठा श्रीप्रेमनिधि मंदिर। हरियाली तीज के अवसर पर नाई की मंडी स्थित श्रीप्रेमनिधि मंदिर में हरित छटा बिखरी हुई थी।
ठाकुर श्याम बिहारी जी के निकुंज में सजे हिंडोले के दर्शन करने के लिए भक्ताें का सैलाब उमड़ पड़ा। हरित आभा के मध्य अपने आराध्य के दर्शन कर भक्त निहाल हो रहे थे। देर रात तक भजनों की गूंज मंदिर परिसर में गूंजती रही।
मुख्य सेवायत पंडित हरिमोहन गोस्वामी, सुनीत गोस्वामी, दिनेश पचौरी, आशीष पचौरी ने व्यवस्थाएं संभालीं।
: हरियाली तीज पर बिखरी मां पीताम्बरा की अद्भुत छटा
Wed, Aug 7, 2024
आगरा। हरियाली तीज के अवसर पर प्राचीन सीताराम मंदिर, वजीरपुरा स्थित मां पीताम्बरा के दरबार में अद्भुत छटा बिखरी। मंहत अनंत उपाध्याय द्वारा मां पीताम्बरा का पीले और हरे परिधानों में श्रंगार किया गया। सुबह से भक्ताें का मां के दर्शनों के लिए तांता लगा रहा। त्योहार विशेष पर बगीचे की झांकी सजायी गयी थी। भजन संध्या में सावन की मल्हारें गाकर महिला श्रद्धालुओं ने अमर सुहाग की कामना की।