Thu 30 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अग्रवाल महासभा ने मकर संक्रांति पर किया पांच क्लिंटल खिचड़ी का दान

Pragya News 24

Wed, Jan 15, 2025
Post views : 56
  • समाज में सहयोग के लिए प्रेरित करता है मकर संक्रांति पर्व

आगरा। मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य में अग्रवाल महासभा द्वारा पांच क्विंटल खिचड़ी व 100 किलो गजक का वितरण किया। कैलाश पुरी रोड स्थित हलवाई की बगीची मां दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित खिचड़ी पर्व पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेश चंद गर्ग, महासभा के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद माहेश्वरी, महामंत्री विष्णु बिहारी गोयल, नितेश अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को खिचड़ी वितरण कर किया। इससे पूर्व मंदिर में प्रसाद लगाकर विश्व शांति का कामना की गई।

अध्यक्ष कान्ता प्रसाद ने कहा कि आज के दिन दान का बहुत विशेष महत्व है। संक्रांति समाज में सहयोग के लिए प्रेरणा देता है। दान करने से ही धन बढ़ता है। महामंत्री विष्णु बिहारी गोयल ने कहा कि भारत की संस्कृति और सनातन धर्म को महबूत बनाए रखने के लिए अपने पर्वों को उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाना चाहिए। युवाओं को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित करें, जिससे आने वाली पीढ़ी भारतीय संस्कृति और धर्म के सच्चे रूप से परिचित हो सके। महासभा की बैठक आयोजित कर आगामी क्रिया कलापों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल, संयोजक संजीव अग्रवाल, वीरेन्द्र कुमार जैन, डॉ. मंजू बंसल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, कुलवन्त मित्तल, बीएन अग्रवाल, शरद अग्रवाल, सतेन्द्र अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, देवेन्द्र बंसल, सुरेशचंद, सुभाष गर्ग, दिनेश मित्तल, अनिल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, जवाहर लाल सिंघल, शिवराम सिंघल, जीवनलाल मित्तल, अमित गर्ग आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन