Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रंगबिरंगी पतंगों से सजा श्याम बाबा का दरबार, हजारों भक्तों ने किया अपने आराध्य का दीदार

Pragya News 24

Tue, Jan 14, 2025
Post views : 48

आगरा। मकर संक्रांति के अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में रंग बिरंगी पतंगों से सजावट की गयी। ठाकुर जी के दरबार को विभिन्न आकार और रंगों की पतंगों से सजाया गया। हजारों भक्तों ने सुबह से रात तक पतंगें अर्पित कीं।

मंगलवार को सुबह से मंदिर परिसर में भक्तों का तांता उमड़ने लगा। खिचड़ी अर्पित करने और शुभ दिवस पर प्रभु दर्शन की लालसा के साथ हजारों भक्त मंदिर पहुंचे। कइ किमी लंबी कतार वृंदावन में बिहारी जी के दर्शन को उमड़ने वाली भीड़ का आभास करा रही थी। श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मकर संक्रांति पर श्याम बाबा का विशेष पुष्पों से श्रंगार किया गया एवं मंदिर परिसर को पतंग से सजाया गया।

विकास गोयल एवं संजय अग्रवाल ने बताया कि पूरे दिन भक्ताें के लिए मंदिर के द्वार खुले रहे। दर्शन सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी।

विपिन बंसल और हेमेंद्र अग्रवाल ने बताया कि देर रात तक भक्तों में खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन