: रोटरी क्लब का आगरा न्यू ने किये सेवा कार्य
Tue, Jul 1, 2025
रोटरी क्लब आगरा न्यू ने विद्यालयों में किया पौधारोपण] लगा निःशुल्क मेडिकल चिकित्सा कैंप
आगरा। रोटरी क्लब का आगरा न्यू ने रोटरी वर्ष 2025-26 के नववर्ष के प्रथम दिन 1 जुलाई 2025 को आगरा में विभिन्न सेवा कार्य कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता स्थापित की।
क्लब ट्रेनर एवं पूर्व सहमंडल अध्यक्ष डॉ पंकज नगायच ने बताया की क्लब ने आज 10 स्थान पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं 10 स्थान पर पौधारोपण किया। पूर्वअध्यक्ष डॉ अशोक दुनेरिया ने बताया कि प्राथमिक सरकारी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को 501 स्कूल बैग वितरित किए जाएंगे। इसी क्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय अंगूठी में 230 बैग तथा प्राथमिक विद्यालय बोदला में 105 बैग का वितरण किया गया।
अध्यक्ष डॉ योगेश सिंघल ने कहा प्रत्येक माह एक मेडिकल कैंप और प्रत्येक माह एक पौधारोपण से संबंधित कैंप को आयोजित करेगा। डॉ सिंघल ने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ भी हर महीने अभियान चलाया जाएगा। आज चिकित्सा दिवस के उपलक्ष में सचिव पवित्र शर्मा ने सभी आगंतुकों को बधाई दी।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष यतीश सिंह, चार्टर मेंबर अरुण सिंह, डॉ रजनीश सिंह, मनोज बजाज, इंद्रेश प्रताप सिंह, डॉ डीके शर्मा, डॉ अजय अरोड़ा, सुमित वार्ष्णेय, ग्राम प्रधान व विद्यालय का स्टाफ एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
: राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेकर भारत रक्षा मंच ने मनाया 16वां स्थापना दिवस, आगरा में होगा भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन
Tue, Jul 1, 2025
आगरा। राष्ट्रहित सर्वोपरि के उद्घोष के साथ भारत रक्षा मंच का 16वां स्थापना दिवस समारोह सिकंदरा रोड स्थित सिटी ढाबा पर भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद नवीन जैन और संत बाबा प्रीतम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। अपने उद्बोधन में संत बाबा प्रीतम सिंह ने राष्ट्र सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म बताते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे भारत के आत्मसम्मान और अखंडता की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं।
राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि भारत रक्षा मंच केवल संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र रक्षा का एक जागृत जनआंदोलन है जो देश की सांस्कृतिक, सामाजिक और सुरक्षा चेतना को मज़बूती प्रदान कर रहा है।
समारोह के मुख्य वक्ता मंच की वरिष्ठ पदाधिकारी सुजेन आनंद थीं। उन्होंने मंच की स्थापना और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत रक्षा मंच की नींव राष्ट्र की अस्मिता, संस्कृति और सुरक्षा की रक्षा हेतु रखी गई थी। मंच निरंतर राष्ट्रविरोधी तत्वों, अवैध घुसपैठ और सांस्कृतिक हमलों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर मंच द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन की औपचारिक घोषणा भी की गई। आयोजन संयोजक श्रीनिवास गुप्ता ने बताया कि यह भव्य अधिवेशन 5, 6 और 7 सितंबर को आगरा में आयोजित होगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने की संभावना है। अधिवेशन में देशभर से हजारों प्रतिनिधि भाग लेंगे और विभिन्न राष्ट्रहित विषयों पर मंथन होगा।
श्रीनिवास गुप्ता ने कहा कि मंच रोहिंग्या घुसपैठियों का पुरजोर विरोध करता है और केंद्र सरकार से इन पर कठोर नीति अपनाने की माँग करता है। मंच का उद्देश्य भारत की सीमाओं, संस्कृति और संसाधनों की रक्षा करना है।
समारोह की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र जयराम ने की। इस अवसर पर ब्रज प्रांत अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, रवि प्रकाश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष आगरा आदित्य पाराशर, महिला प्रकोष्ठ महामंत्री रेनू बंसल, फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, मथुरा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महामंत्री केएम महेश्वरी, मोहन गुप्ता, संदीप परमार, गुड्डू रावत आदि उपस्थित रहे।
: 20 बेड की मदर एंड न्यू बॉर्न केयर यूनिट का शुभारंभ
Tue, Jul 1, 2025
सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा में यूनिट है पूरी तरह एयर कंडीशन
आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा में 20 बेड की मदर एंड न्यूबॉर्न केयर यूनिट का शुभारंभ हो गया। एनएचएम के माध्यम से बनाई गई यूनिट एयर कंडीशन है। यूनिट में वार्मर और फोटोथेरेपी की भी व्यवस्था है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.प्रशांत गुप्ता ने बताया कि यह यूनिट (MCH) ब्लॉक में सेकंड फ्लोर पर स्थापित हुई है। यह उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय मेडिकल कॉलेज में प्रथम यूनिट है जो स्थापित एवं क्रियाशील हुई है। यूनिट का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिन नवजात शिशु को इंटेंसिव केयर यूनिट की जरूरत नहीं है और जो बीमारी है। उसकी वजह से अस्पताल में रखने की आवश्यकता है, ऐसे मरीजों का इलाज उनकी मां के साथ ही किया जाता है। ऐसा पाया गया है कि किसी नवजात का इलाज यदि मां के साथ किया जाए तो उसका बच्चों के ऊपर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उसकी जो बीमारी है उसके ठीक होने की संभावना ज्यादा हो जाती है। बताया कि यह 20 बेड की यूनिट है जिसमें मदर के लिए साथ ही बच्चे के रहने (यूनिट ) की व्यवस्था भी साथ में है। यह यूनिट पूरी तरह से एयर कंडीशन है, साथ ही इसमें मनोरंजन व मां के एजुकेशन के लिए टीवी की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही यूनिट में वार्मर और फोटोथेरेपी की भी व्यवस्था है।