Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

‘आरोही–2026’ में संगठन, सेवा और संकल्प का भव्य संगम : माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब का 26वां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, अशोक कुमार गुप्ता ने गवर्नर पद की शपथ ली

Pragya News 24

Mon, Dec 22, 2025
Post views : 109

आगरा। माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब का 26वां वार्षिक अधिवेशन ‘आरोही-2026’ रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित ग्राण्ड माक्विस में सम्पन्न हुआ। देशभर से आए प्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाजसेवियों की उपस्थिति में संगठन की एकता, सेवा और भावी योजनाओं का सशक्त प्रदर्शन देखने को मिला।

अधिवेशन का मुख्य आकर्षण गवर्नर पद की शपथ ग्रहण रहा, जिसमें अशोक कुमार गुप्ता ने विधिवत रूप से गवर्नर पद की शपथ ली। गवर्नर 2025 रीता अलंकार ने पद का दायित्व अशोक गुप्ता को सौंपा। अशोक गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि माथुर वैश्य इंटरनेशनल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सहयोग की जीवंत परंपरा है। मेरा संकल्प है कि वर्ष 2026 में संगठन को सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले जाया जाएगा। प्रत्येक क्लब की सक्रिय भागीदारी से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।

अधिवेशन की मुख्य अतिथि आगरा की मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. रचना गुप्ता रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक संगठनों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में सेवा संगठनों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति बाबू रोशनलाल गुप्ता, समाजसेवी सुरेन्द्र गुप्ता एवं श्री भगवान रेपुरिया उपस्थित रहे।

अधिवेशन के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ‘मामा’ ने संगठन की राष्ट्रीय भूमिका पर प्रकाश डालते हुए एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

व्यवस्थाओं का संचालन इंटरनेशनल सचिव राजेश गुप्ता, इंटरनेशनल कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, इंटरनेशनल पीआरओ नीरा गुप्ता, गवर्नर सलाहकार विनोद सर्राफ ने किया। महिलाओं ने देश भक्तिभाव से ओतप्रोत नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी ।

1200 प्रतिनिधियों की सहभागिता, श्रेष्ठ क्लब सम्मानित
अधिवेशन सचिव राजेश गुप्ता ने जानकारी दी कि देशभर के लगभग 70 क्लबों से आए 1200 से अधिक प्रतिनिधियों - अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं पीआरओ सहित ने अधिवेशन में सहभागिता की। इस अवसर पर माहवार एवं वर्षभर किए गए सेवा कार्यों की समीक्षा कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों को सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ नेतृत्व और पूर्व गवर्नरों का मार्गदर्शन
कार्यक्रम में चार्टर गवर्नर बी.एन. गुप्ता, पूर्व गवर्नर राकेश गुप्ता, गवर्नर द्वितीय पी.एन. गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, लक्ष्मीकांत गुप्ता, विनय गुप्ता, वीरू गुप्ता, राधा गुप्ता, रीता गुप्ता, सीए विनोद गुप्ता, संजय गुप्ता सीमेंट, मनोज गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, स्वाति, संध्या आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Social News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन