: लघु उद्योग भारती के पुनः अध्यक्ष बने विजय गुप्ता, नई कार्यकारिणी का भव्य अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न
Sun, Jul 6, 2025
आगरा। लघु उद्योग भारती, आगरा की 2025–2027 कार्यकाल हेतु नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह होटल होलीडे इन पर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विजय गुप्ता को पुनः अध्यक्ष और राजीव बंसल को पुनः महासचिव चुने जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्र सेवक संघ के प्रांत संपर्क टोली प्रमुख आलोक कुलश्रेष्ठ थे। अध्यक्षता लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग (दर्जा राज्यमंत्री) ने की।
कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं सत्र 2023- 24 के समापन की घोषणा लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव एवं आगरा प्रभारी मनीष अग्रवाल रावी ने की। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने नवीन सत्र 2025- 27 की कार्यकारिणी की घोषणा की। जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि लघु उद्योग भारती, आगरा की यह नई टीम भविष्य में नीति संवाद, समस्याओं के समाधान और एमएसएमई विकास की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाने को संकल्पबद्ध है। विजय गुप्ता ने गत दो वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी भी दी।
नवीन कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता, महासचिव राजीव बंसल, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, उपाध्यक्षगण राजेश अग्रवाल (रसोई रतन), सीए नितेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अरविंद शुक्ला, शैलेश अग्रवाल, सचिव अंकुर अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, सिद्धार्थ अग्रवाल, विमल गोयल को दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्य राजेश मंगल, निखिल गुप्ता, अनुज सिंघल, समाक्ष जैन, संजीव अग्रवाल, संजीव चतुर्वेदी, आलोक आर्य, अभिनव रस्तोगी, राजीव अग्रवाल, ऋषि नंदा, पंकज अग्रवाल, पवन गोयल, संजय गोयल, प्रवीन अग्रवाल, अनुज अशोक, राजीव गुप्ता, अमित अग्रवाल, ऋषि बंसल, वरुण जैन, राकेश मित्तल, अर्जुन गुप्ता, शिव बहादुर सिंह, अतुल अग्रवाल, नवदीप अग्रवाल, विवेक मोहन अग्रवाल, सिद्धांत मित्तल, पल्लवी महाजन, प्रभात गुप्ता, विकास सिंघल, आलोक अग्रवाल, अमित बंसल, पंकित अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, विकास चतुर्वेदी, तीरथ सिंह कुशवाह, धीरेज अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, रोहन बांडेजिया, गौरव लूथरा, सौरभ साहनी, हरिमोहन अग्रवाल, मोहित, अभिषेक रल्ली बने।
जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि लघु उद्योग भारती, आगरा की यह नई टीम भविष्य में नीति संवाद, समस्याओं के समाधान और एमएसएमई विकास की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाने को संकल्पबद्ध है।
: भारत विकास परिषद अमृतम् शाखा द्वारा वृहद स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
Sun, Jul 6, 2025
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आमजन को मिला चिकित्सा लाभ, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया मार्गदर्शन
आगरा। भारत विकास परिषद अमृतम् शाखा द्वारा परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की 105वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को हेल्पिंग इंडिया ट्रॉमा सेंटर, मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सुल्तानगंज की पुलिया पर वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए निःशुल्क जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त किया। शिविर में रक्तचाप, शुगर, मौसमी संक्रमण, थकान, हृदय संबंधी लक्षण जैसी समस्याओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया।
शिविर का संचालन डॉ. विजय सिंघल (एसएन मेडिकल कॉलेज) एवं डॉ. रुचि सिंघल के निर्देशन में किया गया। दोनों चिकित्सकों ने शिविर में आए लोगों की गंभीरता से जांच कर निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता राम भाई ने बताया कि भारत विकास परिषद की मूल भावना—सेवा, संस्कार, सहयोग, समर्पण और राष्ट्रभावना—को साकार करने का प्रयास हर आयोजन में होता है। यह स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सीय सेवा पहुंचाने का एक विनम्र प्रयास है। हमें गर्व है कि परिषद के सदस्य सेवा के इस पथ पर पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। आने वाले समय में ऐसे प्रयास और भी व्यापक स्तर पर किए जाएंगे।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा, संरक्षक व संस्थापक R S गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल,अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (रामभाई), सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, महिला संयोजिका रेखा राज अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, पिंटू भाई , सुदेश अग्रवाल, दीपक भार्गव, कुसुम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
: शिवहरे समाज के शिविर में 50 यूनिट रक्तदान
Fri, Jul 4, 2025
आगरा। शिवहरे समाज एकता परिषद की ओर से शुक्रवार को आयोजित ‘रक्तदान शिविर’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परिषद के संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्री अतुल शिवहरे की प्रथम पुण्यतिथि पर लगाए गए ‘रक्तदान शिविर’ में लगभग 50 यूनिट रक्तदान हुआ जिसमें स्वजातीय बंधुओं की बड़ी भागीदारी रही।
दिल्ली गेट स्थित समर्पण ब्लड बैंक में हुए शिविर का उदघाटन एमएलसी विजय शिवहरे ने किया। उन्होंने कहा कि शिवहरे समाज का यह पहला रक्तदान शिविर है और भविष्य में समाज के विभिन्न संगठनों से भी रक्तदान-महादान के शिविर आयोजित करते रहने की अपेक्षा है। इस दौरान दाऊजी मंदिर अध्यक्ष बिजनेश शिवहरे, राधाकृष्ण मंदिर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, शिवहरे समाज फिरोजाबाद के अध्यक्ष कमल गुप्ता एडवोकेट मंचासीन रहे। संचालन शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू ने किया, परिषद के अध्यक्ष अंशुल शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त किया। परिषद के अमित शिवहरे, डा. गौरव गुप्ता, हिमांशु शिवहरे, अंकुर गुप्ता, वरुण गुप्ता एडवोकेट, अंकित शिवहरे, पंकज शिवहरे, कुशल गुप्ता, सुगम शिवहरे, सरजू गुप्ता ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
शिविर में धर्मेश शिवहरे, आशीष शिवहरे, वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, अजय शिवहरे अग्गू, किशन गुप्ता, सूरज शिवहरे, विकास गुप्ता, नवनीत गुप्ता, यश गुप्ता, निखिल शिवहरे, अमित शिवहरे, आनंद शिवहरे समेत बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।