: "आयुष लीजेंड सीरीज़" के पोस्टर विमोचन के साथ इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 2.0 की घोषणा
Thu, Jul 3, 2025
आगरा में हुआ था पहला सम्मान समारोह, अब 25 से 27 जुलाई तक गोवा में होगा भव्य आयोजन
आगरा। सिविक संस्था (काउंसिल फॉर इंटरनेशनल वैद्य इंटीग्रेशन एंड कॉरपोरेशन) द्वारा संचालित "आयुष लीजेंड सीरीज़" के तहत देशभर के पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ चिकित्सकों को वैश्विक पहचान देने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। गुरुवार को संजय प्लेस स्थित प्रतीक सेंटर में इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 2.0 गोवा का पोस्टर विमोचन करते हुए आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस पहल के सूत्रधार और संयोजक डॉ एमएम कुरैशी, जो वर्षों से देश-विदेश में प्राकृतिक चिकित्सा और आयुष प्रणाली के संवर्धन में सक्रिय हैं, ने बताया कि इस मंच के माध्यम से ऐसे चिकित्सकों को सामने लाया जा रहा है जो बिना रासायनिक दवाओं और बिना दुष्प्रभाव के गंभीर रोगों का इलाज कर रहे हैं। डॉ. कुरैशी ने बताया कि आयुष शब्द अपने आप में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों का समावेश है। यानी भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपराओं का एक समन्वित स्वरूप, जो आज भी असंख्य रोगियों को नई आशा देता है। यह सीरीज़ ऐसे मूक नायकों को सम्मान देने का प्रयास है, जो इन पद्धतियों के माध्यम से समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रृंखला की शुरुआत आगरा में ही हुई थी। विगत अप्रैल माह में आगरा में देश और दुनिया के 150 से अधिक आयुष डॉक्टर का सम्मान किया गया था। इस श्रृंखला का द्वितीय आयोजन इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 2.0 गोवा में होगा।
25 से 27 जुलाई तक गोवा के आईटीसी फॉर्च्यून होटल में कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय 150 आयुष चिकित्सक कॉन्क्लेव में सम्मानित किए जाएंगे जिसमें 15 चिकित्सक आगरा के भी शामिल होंगे। साथ ही वे चिकित्सक भी इसमें शामिल होंगे जो भारत से बाहर भारतीय चिकित्सा पद्धति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं और लोगों को असाध्याय रोगों में चिकित्सा प्रदान कर रहे हैं। कॉन्क्लेव में एसेल ग्रुप की हील क्लिनिक संस्था, टैक्सजिल और स्मार्ट विजन संस्थाओं का विशेष सहयोग है।
पवन शर्मा ने बताया कि यह आयोजन तीन भागों में विभाजित होगा। पहले दिन पारंपरिक चिकित्सा एवं आधुनिक तकनीक पर आधारित व्याख्यान सत्र। दूसरे दिन गोवा पर्यटन के माध्यम से सहभागियों को सांस्कृतिक अनुभव और तीसरे दिन शोध प्रस्तुति, वैज्ञानिक सत्र और सम्मान समारोह होगा।
सीए अभिषेक जैन ने जानकारी दी कि इस आयोजन में चयनित चिकित्सकों को आयुष विभूषण, आयुष विक्रम,
आयुष उदय और आयुष उद्यमी प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कारों के माध्यम से उन चिकित्सकों को सराहा जाएगा, जिन्होंने आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी पद्धतियों द्वारा जटिल रोगों का सफल उपचार किया है और नवाचार या सामाजिक स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और गोवा विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमेश तवाडकर मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही देश-विदेश से शीर्ष आयुष विशेषज्ञ, शोधकर्ता और नीति-निर्माताओं की उपस्थिति भी रहेगी। पोस्टर विमोचन के अवसर पर सीए अभिषेक जैन, पवन शर्मा (स्मार्ट विजन) एवं संजय गोयल भी उपस्थित रहे।
: पशुओं की देखभाल करने वाली सोसायटियों को कैस्पर्स होम करेगा सम्मानित
Thu, Jul 3, 2025
कैस्पर्स होम द्वारा आयोजित की जा रही एक अनोखी प्रतियोगिता
पशु पक्षियों की सेवा करने वाली सोसाटियों को किया जाएगा सम्मानित
सात सोसायटियों ने भेजे वीडियों, 15 जुलाई रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि
आगरा। पशु पक्षियों की देखभाल व सेवा करने वाली शहर की बेस्ट गेट बंद सोसायटियों को कैस्पर्स होम सम्मानित करेगा। सोसायटियों द्वारा भेजे गए वीडियों के आधार व खुद सोसायटी में जाकर देखने के बाद निर्णायक मण्डल बैस्ट सोसायटियों का निर्णय करेगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। जुलाई माह के अंत में सम्मान समारोह आयोजित कर वितेजा सोसायटियों को सम्मानित किया जाएगा। अब तक सात सोसायटियों के वीडियों प्राप्त हो चुके हैं।
खंदारी स्थित कैस्पर्स होम कार्यालय पर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में चेयरपर्सन विनीता अरोड़ा ने बताया कि पहले गली मौहल्लों के पालतू जानवरों की देखरेख अच्छी तरह से होती थी। हर घर में पहली रोटी गाय की और अंतिम रोटी श्वान के लिए बनती थी। जिससे पशुओं को पेट भरा रहता था। लेकिन गेट बंद सोसायटियों के चलन से इस परम्परा में कमी आयी है। लोग जानवरों की सेवा करना तो दूर कालोनी के अन्दर तक घुसने नहीं देते क्षेत्रीय पालतू पशुओं को। हम अपने आस-पास के पशु पक्षियों की देखभाल करें तो ईको सिस्टम संतुलित होने के साथ हम किसी न किसी रूप में प्रकृति का ही सहयोग और देखभाल करेंगे। लोगों में जागरूकता बढ़ाने व पशुओं की देखभाल की परम्परा को बरकरार रखने के उद्धेश्य से यह प्रतियोगिता रखी गई है। जिसमें नगर निगम व पशु कल्याण बोर्ड के नियमों के तहत पशु पक्षियों की देखभाल व सेवा करने वाली तीन बेस्ट सोसायटी के साथ सोसायटी के बुजुर्ग व बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा। शहर की सभी गेट बंद सोसायटी के लोग 9897716054, 6398922025, 8279549870 पर अपनी सोसायटी की वीडियों बनाकर भेज सकते हैं। जुलाई माह के अंत में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अतुल सिरोही, शांतनु बंसल, अंकित शर्मा, अयान जैन, प्रतिभा गोस्वामी, अंकुर गोस्वामी, दिशिता, शिल्पी चतुर्वेदी, वेदांशी, विहान चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।
: श्रावण मास के पहले सोमवार को शहर में निकलेगी विशाल मंगल कलश यात्रा
Tue, Jul 1, 2025
मंगल कलश यात्रा में शामिल होंगी 1500 महिला श्रद्धालु
आठ स्थानों पर हो रहे मंगल कलश हेतु पंजीकरण
मंगल कलश में होता है देवी- देवताओं का वास: डॉ. कुंदनिका शर्मा
सेवा भवन पर हाथ में कलश लेकर दिया भाव भरा निमंत्रण
आगरा। गो महिमा महोत्सव समिति आगरा द्वारा पुण्यदायी श्रावण मास के पावन अवसर पर नौ दिवसीय गौ महिमा महोत्सव के अंतर्गत शिव महापुराण कथा, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग अभिषेक, गौपूजन, गौदान, संत दर्शन व भजन संध्या के निमित्त प्रथम सोमवार, 14 जुलाई को सुबह 9:00 बजे राधा कृष्ण मंदिर नेहरू नगर से सूरसदन स्थित कार्यक्रम स्थल तक विशाल और दिव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में मंगलवार को सुल्तानगंज पुलिया स्थित सेवा भवन पर आयोजकों द्वारा हाथ में कलश लेकर शहारवासी महिला श्रद्धालुओं को मंगल कलश यात्रा के लिए भाव भरा निमंत्रण दिया गया। गौ माता और हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए।
प्रमुख समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि मंगल कलश यात्रा में संतों, गौ माता, गौ रक्षकों व देवी-देवताओं के रथों व बैंड वादकों के साथ 1500 महिला श्रद्धालु मंगल कलश उठाकर चलेंगी। इच्छुक महिला श्रद्धालु अधिक जानकारी के लिए 93583 99066, 8077304991 या 7252896908 पर संपर्क कर सकती हैं।
पूर्व पार्षद डॉ. कुंदनिका शर्मा ने आगरा की श्रद्धालु महिलाओं को कलश यात्रा का आमंत्रण देते हुए कहा कि मंगल कलश में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। मंगल कलश यात्रा में शामिल होने से जीवन में शुभता, धन, वैभव, समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
डॉ. कुंदनिका शर्मा, सुमन गोयल, कुमकुम उपाध्याय, ममता सिंहल, आशा अग्रवाल, बबली जैन, पूर्विका बंसल, जागृति मित्तल, नीता बत्रा, पूजा जैन, मीनाक्षी शर्मा, शशि गुप्ता, मीरा कुशवाह और स्नेहलता चौहान भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
मंगल कलश के लिए यहाँ कराएँ पंजीकरण
गोयल पेंट्स, सुल्तानगंज की पुलिया
केला चामुंडा देवी मंदिर, बल्केश्वर सब्जी मंडी के पास
सीताराम मंदिर, वजीरपुरा
विशाल तिवारी, गाँधीनगर मंदिर
उमा दत्त शर्मा, 76, रोशन बाग की पुलिया के निकट, दयालबाग
शशि गुप्ता, न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर
प्रियंका ठाकुर, राम रघु आनंदा फेज वन, भावना स्टेट के निकट, सिकंदरा
भारद्वाज फाइनेंशियल सर्विसेज, शॉप नं. 05, ब्लॉक नंबर 11, प्रथम तल, संजय प्लेस