Mon 26 Oct 2026
Breaking News Exclusive
डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार शरद पूर्णिमा पर रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों से सजे खाटू श्याम बाबा, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु शतरंज-कैरम में दिमागी कौशल का प्रदर्शन, दौड़ में दिखाया दम; रचनात्मक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बिखेरे रंग श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति ने पार्वती घाट पर किया यमुना मैया का पूजन, चुनरी अर्पित कर की निर्मल धारा की कामना रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर छाए छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत एक माह तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

“55 साल – बेमिसाल” : श्री चित्रगुप्त परिषद् का स्वर्णिम वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्रवृत्ति वितरण, मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान से सजा समारोह

Pragya News 24

Mon, Dec 22, 2025
Post views : 222

आगरा। श्री चित्रगुप्त परिषद् सामाजिक संस्था द्वारा अपनी स्थापना के 55 स्वर्णिम वर्षों की गौरवशाली यात्रा को समर्पित “55 साल – बेमिसाल” वार्षिकोत्सव, छात्रवृत्ति वितरण एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह रविवार को अटल सभागार, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, खन्दारी में भव्य वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ अरुण साराभाई, डॉ राहुल राज कुलश्रेष्ठ, डॉ शशि शिरोमणि, डॉ अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ रूपक सक्सेना, विजेंद्र रायजादा, परिषद् के अध्यक्ष डॉ. सुभाष सक्सेना, महासचिव डॉ. अंबेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर नितिन जोहरी, वरिष्ठ सलाहकार आरपी सक्सेना, सांस्कृतिक सचिव डॉ. नीरज स्वरूप, छात्रवृत्ति सचिव समीर सक्सेना, महिला शाखा अध्यक्ष सोनिका सक्सेना, सचिव रुचिता भटनागर, सह-सचिव शिखा श्रीवास्तव एवं युवा शाखा सचिव विशाल सक्सेना की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन युवा शाखा अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय ओजकवि मोहित सक्सेना ने किया। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने अपनी उत्साह, ऊर्जा और ओज से परिपूर्ण पंक्तियों से सभागार को प्रेरणामय वातावरण से भर दिया, जिससे उपस्थित जनसमूह में विशेष उत्साह का संचार हुआ।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. सुभाष सक्सेना ने कहा कि श्री चित्रगुप्त परिषद् पिछले 55 वर्षों से शिक्षा, सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। परिषद् का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि समाज की भावी पीढ़ी को सशक्त बनाना है।
महासचिव डॉ. अंबेश श्रीवास्तव ने संस्था के संगठनात्मक विकास एवं सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डाला, वहीं कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने परिषद् की पारदर्शी कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में आर्थिक रूप से जरूरतमंद एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं। साथ ही विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे आत्मविश्वास और हर्ष से खिल उठे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मोहित सक्सेना ने कहा कि परिषद् आने वाले वर्षों में भी शिक्षा प्रोत्साहन, प्रतिभा सम्मान एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाएगी। इस अवसर पर राजीव श्रीवास्तव, नीतेश सक्सेना,संजय कामठिया, सलोनी जौहरी, अनन्या सक्सेना, अंशिका रायजादा, अमायरा ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी ।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Social News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन