Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

2100 दीपों की शयन आरती के साथ भावपूर्ण समापन : हरिओम महाराज के सानिध्य में चरण सेवकों ने उतारी दिव्य शयन आरती, चांदी के पात्र में अर्पित हुआ अमृतुल्य दुग्ध

Pragya News 24

Tue, Dec 23, 2025
Post views : 219

आगरा। श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार, आगरा के तत्वावधान में श्री गुरु काष्र्णि आश्रम, बड़ी परिक्रमा मार्ग, आन्योर, गोवर्धन में आयोजित दो दिवसीय श्री गिरिराज जी 56 भोग मनोरथ उत्सव का समापन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और दिव्यता के साथ ठाकुर जी की 2100 दीपों से शयन आरती के साथ संपन्न हुआ। समापन की इस अलौकिक बेला में संपूर्ण वातावरण दीपों की उजास, शंख-नाद, घंटियों की मधुर ध्वनि और “जय गिरिराज महाराज” के गगनभेदी जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। हरिओम महाराज के पावन सानिध्य में चरण सेवक अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन अग्रवाल, मनीष गोयल एवं नीरज अग्रवाल ने विधि-विधान से ठाकुर जी की शयन आरती उतारी। आरती के दौरान भक्तों की नम आंखें और भाव-विभोर मन इस दिव्य क्षण के साक्षी बने।

शयन आरती से पूर्व रात्रिकालीन सेवा के अंतर्गत ठाकुर जी को चांदी के पात्र में अमृतुल्य दुग्ध का विशेष भोग अर्पित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ संपन्न इस सेवा ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

2101 दीपों की ज्योति से आलोकित गर्भगृह और आरती के भावपूर्ण दृश्य ने श्रद्धालुओं को ऐसा अनुभव कराया मानो स्वयं गिरिराज महाराज भक्तों के हृदय में विराजमान हो गए हों। शयन आरती के पश्चात भक्तों ने साष्टांग दंडवत कर गिरिराज महाराज से कृपा एवं कल्याण की प्रार्थना की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजकों ने बताया कि यह शयन आरती केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भक्ति, समर्पण और सेवा का जीवंत प्रतीक रही, जिसने दो दिवसीय 56 भोग मनोरथ उत्सव को दिव्यता की पराकाष्ठा तक पहुंचाया। इस प्रकार 2100 दीपों की शयन आरती के साथ यह दो दिवसीय 56 भोग मनोरथ उत्सव गिरिराज महाराज की अपार कृपा और भक्तों की अटूट आस्था के साथ भावपूर्ण रूप से संपन्न हुआ, जिसने प्रत्येक श्रद्धालु के हृदय में भक्ति की अमिट छाप छोड़ दी।

इन्होंने संभाली व्यवस्था
आयोजन में व्यवस्था पवन अग्रवाल, मनोज कुमार गर्ग, आरएस गुप्ता, नितिन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, गौरव बंसल, योगेश बंसल, अभिषेक सिंघल, रजनीश गुप्ता, राकेश सिंघल, विष्णु गोयल, करण गोयल, सुशील गुप्ता, सुनील मित्तल, मनोज अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, पीयूष जैन, राम महेश्वरी, संजीव रस्तोगी, सुबोध यादव, अनूप सिंघल, सौरभ सिंघल, कन्हैया लाल, सचिन बंसल आदि ने संभाली।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Dharmik

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन