Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

मेहंदी संग गूंजा भक्ति का रंग : श्रीमद् भागवत कथा के आमंत्रण पत्र का भव्य विमोचन, कलश यात्रा में पीत वस्त्र धारण कर चलेंगी 251 महिलाएं

Pragya News 24

Wed, Dec 24, 2025
Post views : 121

आगरा। समाधि पार्क मंदिर, सूर्य नगर में गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा के पावन आयोजन को लेकर मेहंदी समारोह के साथ आमंत्रण पत्र का भव्य विमोचन भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। मंगल गीतों, हरिनाम संकीर्तन और सुसज्जित परिसर के बीच हुए इस आयोजन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक उल्लास से भर दिया। राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर आयोजन की जानकारी देते हुए मुख्य संरक्षक अजय अग्रवाल (बीएन ग्रुप) ने बताया कि यह श्रीमद् भागवत कथा 26 दिसम्बर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा स्थल समाधि पार्क मंदिर, सूर्य नगर रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में भक्ति, संस्कार और सनातन संस्कृति के मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम बनेगा।

मुख्य यजमान संजय गुप्ता ब रोहित जैन (अहिंसा ग्रांड ग्रीन वैली कुंडोल) के पार्टनर ने जानकारी दी कि कथा से पूर्व शुक्रवार, 26 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे 251 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा श्री हनुमान मंदिर, खन्दारी चौराहे से प्रारम्भ होकर कथा स्थल पर विश्राम लेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा में श्रद्धालु पीत परिधानों में सहभागी बनेंगे, जिससे पूरा नगर भक्ति और उत्सव के रंग में रंग जाएगा। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से श्रीमद् भागवत महापुराण का माहात्म्य वर्णन कथा व्यास द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक उमेश बंसल ने बताया कि कथा का वाचन परम श्रद्धेय भागवत विदुषी श्री कीर्ति किशोरी जी (श्रीधाम वृन्दावन) द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री कीर्ति किशोरी जी विगत 21 वर्षों से श्रीमद् भागवत कथा, राम कथा, कृष्ण कथा, हनुमंत कथा, नानी बाई को मायरो एवं सत्संग-संकीर्तन के माध्यम से जन-जन को भक्ति पथ पर अग्रसर कर रही हैं। उनकी ओजस्वी एवं मधुर वाणी श्रोताओं को प्रभु भक्ति और गृहस्थ धर्म के आदर्शों से जोड़ती है।

आयोजन श्री कृष्ण कीर्ति फाउण्डेशन, श्रीधाम वृन्दावन, भारत विकास परिषद् आगरा संस्कार मुख्य शाखा, भारत विकास परिषद् ब्रज प्रांत, भारत विकास परिषद् युगल संस्कार शाखा, राधे गोविन्द परिवार आगरा, ध्यान योग सेवा संस्थान, मंगलमय परिवार आगरा सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से सम्पन्न हो रहा है।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Dharmik

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन