: आ रहे हैं प्रभु श्री राम, 17 सितंबर से पहले पूरे करवा दो सब काम
Thu, Sep 11, 2025
आगरा। उत्तर भारत का सबसे बड़ा सांस्कृतिक महोत्सव जनकपुरी आगरा का सबसे बड़ा त्योहार है। प्रभु राम आ रहे हैं। इसलिए नगरायुक्त जी! अब आप अपना 50 फीसदी समय कमला नगर को दीजिए। पाँच दिन का समय प्रभु राम की सेवा को निकालिए। युद्ध स्तर पर कार्य करवाते हुए 17 सितंबर से पहले सभी कार्य पूर्ण करवा दीजिए।
बुधवार सायं नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल नगर निगम के अधिकारियों की पूरी टीम के साथ मिथिला नगरी में जनक मंच के सामने आयोजन समिति के साथ आयोजित बैठक में पहुँचे तो समिति के मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने उनके समक्ष मिथिला नगरी में हो रहे कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की।
नवीन जैन ने बैठक में उपस्थित बवाग कंपनी के प्रतिनिधि से पूछा कि कमला नगर में सीवर लाइन ओवरफ्लो क्यों कर रही है? लाइन ब्लॉक है तो बदलें, अपनी कार्य प्रणाली सुधारें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से अँधेरा दूर करने के लिए हर जगह स्ट्रीट लाइट लगवाने, पेड़ों की छँटाई करवाने, स्प्रे वाले पानी के टैंकर से सड़कों की धुलाई करवाने, मैनहोल के ढक्कन बचाकर सड़क बनाने, सड़कों पर पैच वर्क करने और निर्माण, छँटाई, सफाई व विद्युत व्यवस्था सहित सारे कार्य को तेजी से निपटाने की अपील की।
समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने प्रशासन से मिल रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस बार 15 से 20 लाख भक्त अद्वितीय और अकल्पनीय जनकपुरी का दर्शन करेंगे।
संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल ने मिथिला महल के सामने और झाँकियों के मार्ग में बाधा बनने वाले पेड़ों को छाँटने का मुद्दा उठाया।
महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने रश्मि पैलेस के बाहर का नाला कवर करने की अपील की ताकि कोई जनहानि न हो।
स्वागताध्यक्ष डीडी सिंघल ने कहा कि रामकाज में सभी लोग सक्रिय रहें और पद की गरिमा बनाए रखें।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने आश्वस्त किया कि नगर निगम जनकपुरी महोत्सव समिति की हर अपेक्षा को पूरी प्रतिबद्धता के साथ समय रहते पूरा करेगा। बैठक के बाद आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम की टीम ने जनकपुरी क्षेत्र का दौरा किया।
इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव वर्मा, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय मित्र, जोनल सेनेटरी ऑफिसर जितेंद्र सिंह, चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता, चीफ इंजीनियर राम सहाय, सेनेटरी इंस्पेक्टर रचना गुप्ता, दीपक चौहान, आलोक, पवन और मिथुन नगर निगम की ओर से उपस्थित रहे।
श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक राकेश मंगल, सीताराम अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र तिवारी, प्रवीणा पालीवाल, रामगोपाल गोयल, मनोज शाक्य, प्रशासनिक व्यवस्था प्रभारी अनिल अग्रवाल एडवोकेट, सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक, कार्यालय प्रभारी हरीश शर्मा गुड्डू, मीडिया प्रभारी केके अग्रवाल, दीपक माहेश्वरी एडवोकेट, प्रवीन अग्रवाल, डॉ. संजय गुप्ता, शशांक तिवारी, गौरव चौहान, चंद्रवीर फौजदार, अमित ग्वाला, नवनीत कुलश्रेष्ठ, पवन अग्रवाल, वंश अग्रवाल, राहुल तिवारी, वरुण जैन, संजीव शर्मा और मोहन सिंह वर्मा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
अध्यक्ष जी के निवास की रोड पहले बनवा दो
बैठक में नगरायुक्त से जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल के निवास वाली सड़क को जनकपुरी शुरू होने से पहले ही बनवाने की माँग की गई। महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव के दौरान एक दिन भगवान राम अध्यक्ष जी के घर भी पधारेंगे इसलिए सड़क को जल्दी ही बनवा दिया जाए।
: श्रीराम कथा: हनुमान भक्ति ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर
Thu, Sep 11, 2025
रामकथा हमें धर्म, सत्य और समाजहित का मार्ग दिखाती है - राजकुमार गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष
आगरा। सुभाष नगर, कमला नगर में विश्व सनातन ट्रस्ट द्वारा चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का अष्टम दिवस उत्साह और प्रेरणा से सराबोर रहा। कथा व्यास पं. भरत उपाध्याय ने इस दिन भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता, बाली–सुग्रीव युद्ध तथा हनुमानजी से प्रभु की भेंट का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया।
कथा व्यास पंडित भरत उपाध्याय ने कहा कि बाली और सुग्रीव के युद्ध का प्रसंग हमें यह शिक्षा देता है कि अन्याय और छल का अंत निश्चित है। प्रभु श्रीराम ने सुग्रीव को न्याय दिलाने के लिए बाली का वध कर धर्म की स्थापना की। इसी के साथ हनुमानजी का प्रथम परिचय और उनकी भक्ति ने यह संदेश दिया कि सच्चा भक्त अपने जीवन का हर क्षण प्रभु सेवा और समाज कल्याण के लिए समर्पित करता है।
मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने व्यासपीठ की आरती करते हुए कहा कि रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह समाज को सत्य, त्याग, भाईचारे और सेवा का संदेश देने वाली जीवन गाथा है।
संस्था के संस्थापक एवं मुख्य यजमान आकाश शर्मा और रेखा शर्मा ने बताया कि कथा प्रसंग हमें यह सिखाते हैं कि यदि जीवन में सच्चे मित्र और समर्पित सहयोगी हों तो हर संकट का समाधान संभव है।
इस अवसर पर ऋषि कुमार शर्मा, कमलेश शर्मा, महंत गोपी गुरु(श्री लंगड़े हनुमत धाम, लंगड़े की चौकी), पुस्कल गुप्ता, राजदीप सिंह, दीपेश उपाध्याय, पल्लवी महाजन, आदि श्रद्धालु कथा श्रवण कर धर्म और भक्ति में लीन रहे।
: राजीव कांत लवानिया बने दशहरा मेला स्वागत समिति के 15 वीं बार अध्यक्ष, कार्यकारिणी घोषित
Thu, Sep 11, 2025
43वां दशहरा मेला इस बार एक दिवसीय, रावण का नया स्वरूप होगा आकर्षण का केंद्र
आगरा। बाग मुजफ्फर खान स्थित संरक्षक हेमेंद्र कुलश्रेष्ठ के कार्यालय पर दशहरा मेला स्वागत समिति द्वारा आयोजित सभा में इस वर्ष होने वाले 43वें दशहरा मेले की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस वर्ष मेट्रो के कार्य के चलते दशहरा मेला दो दिन की बजाय एक दिवसीय ही आयोजित होगा। समिति के अध्यक्ष राजीव कांत लवानिया और महामंत्री विनय जैन बनाए गए। मुख्य संरक्षक हेमेंद्र कुलश्रेष्ठ ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। मेला संयोजक जुगल चतुर्वेदी और महिला मंडल प्रभारी तरुणा अग्रवाल रहेंगी।
संरक्षकों में दाऊ दयाल शर्मा, भगवान दास कुशवाहा, पंडित ओम शर्मा, नरेश जैन, शरत चंद्र, प्रदीप वार्ष्णेय, विजय गोयल, अनिल बृजवासी, ओम प्रकाश रौतेला और जय अग्रवाल को शामिल किया गया। मेला प्रभारी विनय शर्मा, स्वागत अध्यक्ष रमन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, मनीष गर्ग, कपिल नगर और रविंद्र मोहन बंसल रहे। उपाध्यक्ष पद पर विनोद गुप्ता, राकेश बघेल, श्यामसुंदर शर्मा और दिनेश वर्मा मनोनीत किए गए। कोषाध्यक्ष जसवंत सिंह बघेल, सहसंयोजक मुकुल कुलश्रेष्ठ व पंडित मुकेश शर्मा, लेखा अधिकारी प्रदीप सिंघल, सांस्कृतिक सचिव अखिल अग्रवाल, निखिल कुलश्रेष्ठ और आशीष लवानिया बने। मंत्री मंडल में सचिन सेठ, सौरभ गुप्ता, विशाल तोमर, प्रशांत सिंह और दिशांत गर्ग शामिल रहे, जबकि सहमंत्री सुमित चतुर्वेदी, पिंटू कुमार, लाल बघेल, सागर कुशवाहा और हिमांशु वर्मा रहे। मीडिया प्रभारी मोहित चतुर्वेदी और सह मीडिया प्रभारी संस्कार गुप्ता नियुक्त किए गए। महिला मंडल में नीना बघेल, सीमा यादव, सपना चतुर्वेदी, पूजा अग्रवाल, प्रतिभा लवानिया और पारुल बघेल को जिम्मेदारी दी गई।
अध्यक्ष राजीव कांत लवानिया ने बताया कि दो अक्टूबर को 43वें दशहरा मेले का आयोजन इस बार भव्य रूप में होगा। रावण का नया स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी होंगी और आतिशबाजी और रावण दहन के साथ किया जाएगा।