आगरा। उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला में गुरुवार को रामलीला मैदान पर मंचीय लीला प्रारम्भ हो गई। रामलीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलन और स्वरूपों की आरती उतार कर किया।
पहले दिन लीला में दिखाया गया कि नारद जी को यह अभिमान हो जाता है कि उन्होंने कामदेव पर विजय प्राप्त कर ली है। श्री विष्णु भगवान उनका अभिमान दूर करने के लिये अपनी माया द्वारा बैकुण्ठ लोक से भी सुंदर नगर की रचना करते हैं और विश्व मोहिनी नामक कन्या को उत्पन्न करते हैं। विश्वमोहिनी के रूप को देखकर नारद मोहित हो जाते हैं, भगवान विष्णु की सहायता से स्वयं को रूपवान बनाने की प्रार्थना करते हैं। भगवान विष्णु उनको वानर का रूप प्रदान करते हैं, माया के वशीभूत हुए नारद का भगवान की स्पष्ट वाणी को न समझ पाना तथा नारद का मोह भंग होने की लीला का सुंदर मंचन किया गया।
लीला में दिखाया कि रावण के अत्याचारों से दुःखी, होकर पृथ्वी माता का गौरूप धारण कर ऋषियों, मुनियों, देवताओं को साथ लेकर क्षीर सागर में भगवान विष्णु से प्रार्थना करना, देवताओं और पृथ्वी को भयभीत जानकर श्री भगवान विष्णु का उनको अभयदान देना और राजा दशरथ के यहां जन्म लेने की प्रतिज्ञा करना तथा आकाशवाणी होने का मंचन किया गया। मनमोहक लीला का मंचन डा पंकज दर्पण अग्रवाल के निर्देशन में किया जा रहा है।
लीला से पूर्व अतिथियों का स्वागत कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष खंडेलवाल ने लोगों से सनातन संस्कृति को बचाए रखने और नारी सशक्तिकरण का आह्वान किया। महामंत्री राजीव अग्रवाल ने इस बार लीला मंचन के नए रूप-रंग पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर राजा दशरथ अजय अग्रवाल, रानी कौशल्या कल्पना अग्रवाल सहित रामलीला के विशिष्ट सहयोगियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष संजय तिवारी ने किया।
ये रहे उपस्थित
तारा चन्द, जगदीश बागला, नवल किशोर, जनकपुरी समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, टी.एन. अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, मुकेश अग्रवाल, विनोद जौहरी, मनोज अग्रवाल (पोली भाई), मुकेश जौहरी, अंजुल बंसल, आनन्द मंगल, रामानशु शर्मा, आयुष तार, प्रवीन गर्ग, राकेश जैन, राकेश अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल, मनीष शर्मा, अजय अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रकाश चन्द, निक्की जौहरी, योगेन्द्र अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, प्रसुन मंगल, गिरधर शरण, अनुज वर्मा, अशोक गोयल, संजय अग्रवाल, राहुल गौतम आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें।
रामजन्मोत्सव पर छायेगा भव्य उल्लास
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया 12 सितम्बर 2025 को अयोध्या नगरी बने रामलीला मैदान पर अयोध्या के चारों भाई राम, लक्ष्मण, भरत, एवं शुत्रघ्न के जन्म की मनमोहक लीला की प्रस्तुति होगी। राजा दशरथ बने अजय अग्रवाल व रानी कौशल्या बनी कल्पना अग्रवाल अपने समस्त परिवारीजन व ईष्ट-मित्रों के साथ अयोध्या नगरी मे उपस्थित होंगी।