: श्रीचित्रगुप्त परिषद एवं महिला शाखा ने नारी सम्मान संग मनाया होली मिलन समारोह
Sun, Mar 10, 2024
अपने-अपने क्षेत्र में मिसाल कायम करने वालीं चार महिलाओं को प्रदान किया गया नारी शक्ति सम्मान
अबीर-गुलाल लगाकर महिलाओं ने दी एक दूसरे को रंगोत्सव की शुभकामनाएं, महकी ठंडाई की महक भी
आगरा। नारी ममता की मूरत है तो रणचंडी की भाषा है, भारत की हर नारी, भारत माता की परिभाषा है… कवि मोहित सक्सेना की इन पंक्तियों के साथ श्रीचित्रगुप्त परिषद एवं महिला शाखा ने आयोजित किया महिला दिवस एवं “होली के रंग आपके संग” होली मिलन समारोह।
रविवार को संजय प्लेस स्थित अवध बैंकट हॉल में आयोजित होली मिलन समारोह का आरंभ श्री गणेश एवं श्री चित्रगुप्त वंदना के साथ हुआ। सर्वप्रथम महिला दिवस की सभी सदस्याओं ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। महिला शाखा अध्यक्ष सोनिका सक्सेना ने स्वागत करते हुए कहा कि नारी का हर रूप उसे स्वयं में शक्तिस्वरूपा बनाता है। सशक्तिकरण की बात तभी सार्थक हो सकती है जब महिलाएं एक दूसरे को भी सशक्त बनाने में आगे आएं। समाज में अपने कार्य और सेवाभाव से विशिष्ट पहचान बनाने वालीं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं आइएमए की सांस्कृतिक सचिव डॉ कविता भटनागर, डा. अनुपमा श्रीवास्तव असिस्टेंट प्रोफेसर एसएन मेडिकल कॉलेज, श्रीचित्रगुप्त परिषद महिला शाखा की पूर्व अध्यक्ष सोमलता सक्सेना और बैंकर प्रीति रायजादा को नारी शक्ति से सम्मानित किया गया।
महिला दिवस पर गंभीर चिंतन के बाद छिड़ी होली की तरंग की फुहार। सचिव रुचिता भटनागर के निर्देशन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सभी को मंत्रमुग्ध किया। होली पर प्रेम सौहृार्द का संदेश देते हुए कवि मोहित सक्सेना ने रंगों की उमंग से सराबोर काव्य पाठ किया। संचालन नीरज स्वरूप ने किया।
इस अवसर पर श्रीचित्रगुप्त परिषद के अध्यक्ष डॉ सुभाष सक्सेना, महासचिव डॉ अम्बेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्वत, महिला शाखा उपाध्यक्ष प्रतिभा स्वरूप, सह सचिव शिखा श्रीवास्तव, सचिव रुचिता भटनागर, मोहित सक्सेना (युवा अध्यक्ष), प्रशांत सक्सेना (युवा उपाध्यक्ष), अभिनव कुलश्रेष्ठ (युवा उपाध्यक्ष), विशाल सक्सेना (युवा सचिव), आरपी सक्सेना, नितिन जौहरी, संजीव सक्सेना, नीरज स्वरूप, समीर सक्सेना, विशाल रायजादा, सुभाष सक्सेना, सुशील सक्सेना, डॉ.रमेश श्रीवास्तव, सलोनी जौहरी, कृष्णा माथुर, रीना सक्सेना, रंजना सक्सेना, मधुबाला, नीलिमा, निधि सक्सेना आदि उपस्थित रहीं।
: एक जियाला हुआ था बृज में, नाम गोकुला वीर था…
Mon, Feb 26, 2024
•
औरंगजेव ने जंजीरों से बंधवाकर कटवाएं थे अंग, हर अंग के कटने पर खून की फुहारें निकलने से पड़ा था फुहारा नाम
•
वीर सपूत गोकुला जाट पर लिखे गीत का हुआ विमोचन, कर्मवीर चाहर निभाएंगे गोकुला जाट का किरदार, भारत माता व गोकुला जाट के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल
आगरा। कोतवाली के पास स्थित फुहारा जगह बृज के वीर सपूत गोकुला जाट की वीरता और मुगलों के अत्याचार की गवाह है। मुगलों से जुड्ड लेने वाले साहसी गोकुला जाट को श्रद्धाजलि स्वरूप आरए मूवीज के वैनर तले गोकुला जाट पर फिल्म का निर्माण किया जा रहा है, जिसके गीत जेठमासी सूर्य जैसा दहकता अंगार था, बाजुओं में गज जैसा बल का अम्बार था, दीवाना था आजादी का मौत का वो शमशीर थे, एक जिलाया हुआ था बृज में नाम गोकुला वीर था… व फिल्म के पोस्टर का आज सेल्फी रेस्टरां में आयोजित कार्यक्रम में विमोचन मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर ने किया गया। फिल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर राजकुमार चाहर व आरए मूवीज के रंजीत सामा ने बताया कि जल्दी फिल्म की शूटिंग शुरु की जाएगी, जिसमें गोकुला जाट की भूमिका सांसद राजकुमार चाहर के बेटे कर्मवीर चाहर निभाएंगे।
कार्यक्रम में मौजूद एसोसिएट प्रोड्यूसर राजकुमार चाहर ने बताया कि गोकुला जाट वो वीर था जिसने औरंगजेब जैसे क्रूर शासक के सामने झुकने के बजाय अपने प्राण देना ज्यादा उचित समझा। ऐसे वीर जवानों की वारगाथा देश के युवा पीढ़ी तक पहुंचनी चाहिए। फिल्म के निर्माता रंजीत सामा व विजय सामा है। हेमन्त वर्मा के निर्देशन में गीत को फिल्माया जाएगा। संगीत पं. दलीप ताहिर व गीत को शब्दों में संजय दुबे ने संजोया है। मौहम्मद सलामत ने गीत को अपनी आवाज दी है। गीत की शूटिंग बृज क्षेत्र में की जाएगी, जिसमें गोकुला जाट के मुगलों के अत्याचार के खिलाफ साहस, पराक्रम और शौर्य को समाहित लोगों तक पहुंचाने का प्रयास होगा। संचालन संजय दुबे ने किया।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, डॉ. गौरीशंकर, उत्तम सिंह काका, उमर शैल राज सिंह, कप्तान सिंह चाहर, गोपीचंद, सोनू दिवाकर, गुड्डू चाहर, अशोक चैबे, चैधरी भूरी सिंह, डॉ. दीपक सिंह, बहुरन सिंह, भीमसेन, मानसिंह, लोकेन्द्र सिंह, प्रमोद वर्मा, मनीष शर्मा, नीरज तिवारी, प्रदीप सरीन, राहुल आर्य, विजय सहगल, यश गांधी, विनोद शीतलानी, सतेन्द्र तिवारी, नारायण दास आदि उपस्थित थे।
ये है गोकुला जाट का इतिहास
गोकुला जाट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गोकुल सिंह तिलपत गांव का सरदार थे। 10 मई 1666 को जाटों व औरंगजेब की सेना में तिलपट में युद्ध छिड़ गया। युद्ध में जाटों की विजय हुई। मुगल शासन स्लाम धर्म को बढ़ावा दिया और किसानों पर कर बढ़ा रहा था। वीर गोकुला जाट ने किसानों को संगठित किया और कर जमा करने से मना कर दिया। और औरंगजेब के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया। औरंगजेब ने धोखे से गोकुला जाट को आगरा किले में बंदी बना लिया और इस्लाम स्वीकार करने पर जान बख्शने की शर्त रखी। गोकुला जाट ने शर्त को स्वीकार नहीं किया तो उन्हें जंजीरों से कोतवाली के पास बंधवा दिया गया। भरी जनता के सामने उनके शरीर का एक-एक अंग काटा गया। हर अंग कटने पर खून की फुहारे निकलती थी। इसी कारण कोतवाली के पास उस जगह का नाम फुहारा पड़ गया।
डॉ. भानू प्रताप को किया सम्मानित
वरिष्ठ पत्रकार डॉ भानु प्रताप सिंह ने हिंदू धर्म रक्षक वीर गोकुला जाट पुस्तक लिखी है। इसके लिए उन्होंने 1 वर्ष तक शोध किया और 32 पुस्तकों का अध्ययन किया। गोकुल जाट के गांव तिलपत तक दौरा किया। पुस्तक में हिंदू वीरांगनाओं के चतुर्थ जौहर और गोकुला जाट की बहन भंवरी कौर के बलिदान को भी उकेरा गया है। गोकुल जाट के चाचा उदय सिंह का बलिदान भी साथ में हुआ था। पांच 5000 किसानों को भी बंदी बनाकर लाया गया था। जीवित रहने की शर्त पर उन किसानों ने मुगलों का मैला उठाना मंजूर किया लेकिन मुस्लिम धर्म स्वीकार नहीं किया। गोकुला जाट शोध कर लिखी गी पुस्तक के लिए डॉ. भानू प्रताप को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
: कुशवाहा समाज ने निकाली श्री राम और लव कुश शोभायात्रा
Mon, Feb 12, 2024
मार्ग में जगह-जगह हुआ शोभा यात्रा का भव्य स्वागत
महिलाओं ने गाए मंगल गीत, राधा कृष्ण और शंकर रीछ की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
आगरा। अयोध्या में निर्मित राम मंदिर के उपलक्ष में कुशवाहा समाज के तत्त्वावधान और कार्यक्रम अध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में रविवार को रामबाग स्थित हनुमान मंदिर से श्री राम लव कुश शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा का शुभारंभ आगरा महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने श्री राम लव कुश की झांकी की आरती उतार किया। शोभा यात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल हुई झांकियां व शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आरती उतार स्वागत किया गया। वहीं शोभा यात्रा में शामिल राधा कृष्ण शंकर पार्वती और रीछ की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा रामबाग, सीतानगर, कटरा बजीरखां, एतमाद्दौला रोड, हनुमान नगर मार्ग से होती हुई नगला बालचंद स्थित देवी मंदिर पर समापन हुई। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया और समस्त राम भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा नेता विजयपाल कुशवाहा, पूर्व कोऑपरेटिव चेयरमैन गंगाधर कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष एत्मादपुर सुरेश कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा राजेंद्र कुशवाहा, एडवोकेट जगदीश कुशवाहा, कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष हनुमान सेना सतीश शिवाजी, वरिष्ठ सपा नेता उदल सिंह कुशवाहा, युवा नेता मनोज कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, अमित कुशवाहा, मीडिया प्रभारी गोपाल कुशवाहा, रमाशंकर कुशवाहा, समाज सेवी सुभाष चंद्र कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, भानु प्रताप, सहित तमाम राम भक्त उपस्थित रहे।