: “अशेष सम्मान – जीवन रक्षक”, रिवाज ने किया 30 से अधिक चिकित्सकों का भव्य सम्मान
Thu, Sep 18, 2025
आगरा। रिवाज़ संस्था द्वारा आगरा कैंट रोड होटल ग्रांड में शहर के चिकित्सकों के सम्मान में अशेष सम्मान – जीवन रक्षक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 30 से अधिक प्रख्यात चिकित्सकों को उनके निस्वार्थ योगदान और सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शकुन बंसल, डॉ. जुगल इंदोलिया, संजय सिंह चौहान, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. स्पर्श निगम, एड नम्रता मिश्रा, कुलदीप पाठक, सौम्या कौशल, राहुल बंसल, स्वतंत्र कुमार, नमिता सिंह, मधुर बंसल, जीनत ज़ीशान ने दीप प्रज्वलित कर किया।
रिवाज़ संस्था की अध्यक्ष मधु सक्सेना ने अतिथियों का स्वगत करते हुए कहा कि महामारी का काल हो या जीवन पर कोई भी संकट, चिकित्सक ही ऐसे योद्धा हैं जो दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं। यह सम्मान समारोह उनके त्याग और समर्पण को नमन करने का छोटा-सा प्रयास है। उन्होंने बताया कि रिवाज़ संस्था दिव्यांगों और किन्नरों के अधिकारों एवं समस्याओं के लिए लगातार कार्य कर रही है।
डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर का पेशा केवल इलाज करना ही नहीं बल्कि समाज को उम्मीद और जीवन देना है। इस तरह का सम्मान हम सभी चिकित्सकों के मनोबल को और बढ़ाता है तथा हमें और अधिक निष्ठा के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में मेरठ, दिल्ली, आगरा और मध्य प्रदेश से आए दिव्यांगजन भी शामिल हुए। भूमि गोयल ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि विशाल रायज़ादा और मनोज वर्मा ने गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नितिन गुप्ता, रुचि रायज़ादा, राजेश वर्मा, डॉ. दीप्ति रत्नाकर, सपना त्यागी, आरती रानी आदि का फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा।
इनका किया गया सम्मान
डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. निहारिका मल्होत्रा, डॉ. केशव मल्होत्रा, डॉ. पायल सक्सेना, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. जुगल इंदोलिया, डॉ. ललिता सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. स्पर्श निगम, डॉ. विकास कुलश्रेष्ठ, डॉ. जॉली गोयल, डॉ. ईशा सिंह, डॉ. शमी बंसल, डॉ. गरिमा गुप्ता, डॉ. सरिता यादव, डॉ. हर्ष सक्सेना, डॉ. अरविंद जैन, डॉ. राधिका अग्रवाल, डॉ. नवनीत गुप्ता, डॉ. स्कंद संध्या मोदी, डॉ. ब्रह्मवीर सिंह, डॉ. योगेंद्र शर्मा, डॉ. प्रवीण वाला, डॉ. रश्मि चहार खंडेलवाल, डॉ. अमित दीक्षित, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. धनंजय यादव, डॉ. राखी सिकरवार, डॉ. शिवालिका शर्मा, डॉ. आनंद कुमार शर्मा और डॉ. विनीत वर्मा को अशेष सम्मान – जीवन रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
: रघुनंदन की छटा देख कर भक्त हुए निहाल, श्रीराम बारात अवलोकन को उमड़े लाखों श्रद्धालु
Thu, Sep 18, 2025
बरात में दूल्हा बन निकले श्री राम
रात भर गूंजते रहे जयश्रीराम के उद्घोष
125 झांकियों में धर्म, संस्कृति और परंपराओं की प्रस्तुति
दोपहर 2 बजे हुआ राम बारात का शुभारम्भ
आगराः दूल्हा बने कौशल्या नंदन भगवान श्रीराम की छटा अद्भुत थी। मंगलमय, कल्याणमय और मनोवांछित फल देने वाले भगवान श्रीराम के जयघोष रातभर गूंजते रहे। श्रीराम बरात में करीब 125 झांकियों द्वारा राष्ट्रभक्ति, ईश्वर भक्ति, सामाजिक कार्यों के संदेश दिये गए।
श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं महामंत्री राजीव अग्रवाल ने दोपहर 2 बजे रावतपाड़ा तिराहे पर विघ्न विनायक गणेश जी की सवारी के आगे नारियल फोड़ कर बारात का शुभारंभ किया।
माता जानकी को ब्याहने जब प्रभु राम अपने भाइयों के साथ जनकपुरी की ओर चले तो मानो पूरा नगर साथ हो लिया। आगे देवी देवताओं के स्वरुपों और सामाजिक संदेश दे रही झांकियों ने बारात को अद्भतु बना दिया। शाम होते ही रावतपाड़ा अयोध्या में बदल गया। हर घर में खुशियों की बहार छाई हुई थी। श्रीराम की बारात में बाराती बन कर हर कोई आनंदित दिखा। ऐसा लग रहा था मानो देवी देवता स्वर्ग से उतर आए हों। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के स्वरूप सज धज कर रथ पर जैसे ही विराजमान हुए, पूरा शहर उनके साथ चल पड़ा।
राम बारात में सबसे आगे दो ऊँट थे और पीछे छह घोड़े थे। रामबारात में विघ्न विनाशक गणपति की सवारी के बाद राजा दशरथ अजय अग्रवाल, रानी कौशल्या कल्पना अग्रवाल (बीएन ग्रुप) बग्घी में सवार थे। मुनि विश्वामित्र और गुरु वशिष्ठ एक रथ पर विराजमान थे।
रामबरात की शोभा बारात में चल रही 125 झांकियों ने बढ़ाई। यह झांकियां शहर और आस पास के जिलों से भी मंगाई गई थी। आपरेशन सिंदूर की झांकी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। प्रमुख झांकियों में देवी देवताओं की झांकी, श्रीनाथ जी की झांकी, वैष्णो दरबार, रावण की दुहाई का रथ, ड्रेगल का हमला के अलावा सामाजिक संदेश देने वाली झांकियां थीं, जिनमें स्वच्छता अभियान, गौ-हत्या पर रोक, पर्यावरण, रक्तदान, देहदान, नेत्रदान के अलावा अन्य मनमोहक झांकियां थीं। राम बारात रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल महामंत्री राजीव अग्रवाल के निर्देशन में निकाली गई।
रावतपाड़ा तिराहे पर झांकियों की व्यवस्था प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने संभाली। संचालन प्रवीन स्वरूप ने किया उनके साथ आनंद मंगल, अंजुल बंसल, मुकेश जौहरी, राहुल गौतम आदि थे। श्रंगार व्यवस्था में मुकेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल पोली ने संभाली।
राम बारात में श्रीरामलीला कमेटी ताराचंद अग्रवाल, टीएन अग्रवाल, विनोद जौहरी, रामकिशन, प्रवीन गर्ग, शालू, निक्की जौहरी, सौरभ गौतम, प्रदीप अग्रवाल, आयुष तार, संजय अग्रवाल, संजय तिवारी, महेश चंद, मनोज होजरी, मोहित, कन्हैया, सोनू, रवि, चिराग, अंकित, सुमित, तुषार आदि थे।
इन मार्गों पर उमड़ती रही भीड़
श्रीराम बारात रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, दरेसी, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी होते हुए घटिया पहुंचीं। वहां पर बीपी ऑयल मिल्स पर रामबारात ने आधे घंटे विश्राम किया। इसके पश्चात फुलट्टी, फब्वारा, रावतपाड़ा तिराहा, पहुंच कर मनःकामेश्वर पर समाप्त हुई। गुरुवार को सुबह कार द्वारा भगवान के स्वरूप जनकपुरी (कमला नगर) पहुंचेंगे। दोबारा राम बारात जनकपुरी में सुबह नौ बजे शुरू होगी।
चांदी के रथ पर विराजमान थे विष्णु-लक्ष्मी के स्वरूप
चांदी के रथ पर भगवान विष्णु लक्ष्मी जी के साथ विराजमान थे। उसके बाद शत्रुघन, भरत और लक्ष्मण के रथ के बाद मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का रथ था। उनकी जगह-जगह आरती उतारी। शहर के बैंडों ने भजनों की धुन निकाली।
बारात के वीडियो बनाने की होड़
बारातियों ने भी इन अनूठे पल को मोबाइल में कैद किया। बारात का दिन भर होगा स्वागत सत्कार होता रहा।
: श्रीराम विवाह की रस्में: मेहंदी, हल्दी और लग्न से गूंजा आगरा
Wed, Sep 17, 2025
आगरा। उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को राम बारात से पूर्व, राजा दशरथ के लॉयर्स कॉलोनी स्थित अजय अग्रवाल(राजा दशरथ) के निज निवास पर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों पर पारंपरिक विवाह रस्में सम्पन्न हुईं। प्रथम चरण में राजा दशरथ की पुत्री शांता देवी के नाम से देहरी पूजन हुआ। अजय अग्रवाल (राजा दशरथ) और कल्पना अग्रवाल (रानी कौशल्या) ने आरती और तिलक के साथ चारों भाइयों का स्वागत किया। तत्पश्चात रानी कौशल्या की भूमिका निभा रहीं कल्पना अग्रवाल सहित आशिमा अग्रवाल, अनुकृति बिछोरिया, शगुन अग्रवाल, भावना अग्रवाल, आराध्या, नेहा, साक्षी, अंशिता, अलका आदि परिवार की महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए चारों स्वरूपों के हाथों में मेहंदी रचाई। अपने पुत्रों के हाथों में विवाह की मंगल मेहंदी लगाते हुए देखा राजा दशरथ और रानी कौशल्या गौरवान्वित ही हो रहे थे और भावुक भी। मेहंदी से पूर्व तेल और हल्दी की रस्म सम्पन्न हुई। उबटन और हल्दी से चारों स्वरूपों का श्रृंगार कर उनका मंगल आशीर्वाद किया गया। इस अवसर पर पूरा माहौल मंगलगीतों और चौपाइयों से गूंज उठा – “सुनहु सखी, साजन सजीवन्हि, आवहु करहुं सखि मंगल गान॥”
राजा दशरथ के भोज में उमड़ा समूचा आगरा
कार्यक्रम श्रृंखला में संध्याकाल में फतेहाबाद रोड स्थित सिग्नेचर रिजॉर्ट पर राजा जनक का परिवार बड़े हर्षोल्लास और परंपरागत वाद्य ध्वनियों के साथ लग्न लेकर पहुँचा। जनक और दशरथ परिवार के मिलन ने वातावरण को अलौकिक बना दिया। लग्न मंडप में वैदिक ऋचाएँ और तुलसीकृत चौपाइयाँ गूंज उठीं –
“सुर नर मुनि बधू सब आए। देखन भवन राम लखन सुहाए॥”
आचार्यों ने वेदमंत्रों के बीच पावन लग्न सम्पन्न कराया और सभी ने “जय सियाराम” के उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
भव्य भोज और सजावट
लग्न के उपरांत राजा दशरथ अजय अग्रवाल(बीएन ग्रुप) ने संपूर्ण आगरा को भव्य भोज का निमंत्रण दिया। भोज में उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय, गुजराती, राजस्थानी, लखनऊई और हैदराबादी व्यंजन के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय डिशेज़ भी परोसे गए। भव्य सजावट, पुष्पों की छटा और विद्युत रोशनियों ने संपूर्ण स्थल को रामदरबार की अलौकिक आभा से सजा दिया।
राजा दशरथ का आमंत्रण
राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे अजय अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा यह महोत्सव हमारी आस्था और संस्कृति का जीवंत उत्सव है। श्रीराम विवाह की रस्में मर्यादा, प्रेम और एकता का संदेश देती हैं। अब समय आ गया है कि संपूर्ण आगरा श्रीराम की बारात में सम्मिलित होकर इस दिव्य यात्रा का साक्षी बने।
यह रहे उपस्थित
मंगल रस्में के अवसर पर शगुन लेकर डॉ रंजना बंसल पहुंचीं। राजा दशरथ परिवार के अनुभव अग्रवाल, ईवान्या, अगस्त्य, पीयूष बिछोरिया, अंचल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अविरल, अविचल, अन्वेष, अंशुल, निलेश, कौशल शर्मा सहित श्री रामलीला कमेटी के मनोज अग्रवाल पोली भाई, राहुल गौतम आदि उपस्थित रहे।