Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

पितरों की स्मृति को समर्पित होगी श्रीमद्भागवत महापुराण कथा : प्राचीन सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में 8 से 15 जून तक होगा आयोजन, 151 महिलाओं की मंगल कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

Pragya News 24

Fri, May 29, 2026
Post views : 242

आगरा। प्राचीन सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में 8 जून से 15 जून तक आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के आमंत्रण पत्र का विमोचन समारोह शनिवार को मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कथा का आयोजन पितरों की पुण्य स्मृति को समर्पित रहेगा।

कार्यक्रम संयोजक मनीष अग्रवाल ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय माना गया है। इस पावन मास में किए गए जप, तप, दान, कथा श्रवण और धर्मकार्य का फल अनेक गुना बढ़कर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण कथा को पितरों की स्मृति एवं उनके प्रति कृतज्ञता भाव से समर्पित करना सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। कथा श्रवण से प्राप्त पुण्य का समर्पण पितृदेवों के कल्याण का माध्यम बनता है तथा परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।

उन्होंने बताया कि कथा व्यास पूज्य गुरुदेव भागवताचार्य चौतन्य हरिचरत जी महाराज (गोवर्धन धाम) होंगे। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक श्रद्धालु कथा श्रवण कर धर्म, भक्ति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त करेंगे।

महंत अनंत उपाध्याय ने कहा कि पुरुषोत्तम मास को सभी महीनों में श्रेष्ठ माना गया है। इस मास में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन को पवित्र बनाता है तथा भगवान की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ साधन है। उन्होंने कहा कि जब कथा, यज्ञ और भक्ति का पुण्य पितरों को समर्पित किया जाता है तो यह केवल पूर्वजों के प्रति श्रद्धांजलि ही नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक एवं पारिवारिक विरासत के प्रति सम्मान का भी प्रतीक होता है। पितरों की प्रसन्नता से वंश में सुख, शांति और उन्नति का संचार होता है।

महंत अनंत उपाध्याय ने बताया कि सोमवार 8 जून को प्रातः 7 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी। यात्रा जज कंपाउंड एवं वजीरपुरा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगी, जिसमें 151 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर सहभागिता करेंगी।

उन्होंने कथा कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि 9 जून को परीक्षित जन्म, सृष्टि रचना एवं नृसिंह अवतार, 10 जून को ध्रुव चरित्र, जड़ भरत चरित्र एवं वामन अवतार, 11 जून को गजेन्द्र मोक्ष, रामकथा वर्णन एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 12 जून को श्रीकृष्ण बाल लीलाएं, माखन चोरी, यमलार्जुन उद्धार तथा श्री गिरिराज पूजन के साथ अन्नकूट एवं 56 भोग का आयोजन होगा। 13 जून को रासलीला, कंस वध एवं श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 14 जून को द्वारिका लीला, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं श्रीमद्भागवत महापुराण पूजन के साथ कथा विराम होगा। 15 जून को यज्ञ पूर्णाहुति एवं विशाल प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

अंबा प्रसाद गर्ग ने बताया कि कथा के मुख्य यजमान निरंजन लाल सारस्वत एवं आशा सारस्वत होंगे।

आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह में अपूर्व मित्तल, शेखर गोयल, विक्रम सिंह, अरुण गर्ग, मनोज गुप्ता, विनीत सिंघल, हनी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन