: कालिया नाग मर्दन की लीला देख श्रीहरि की भक्ति में डूबे श्रद्धालु
Tue, Feb 13, 2024
•
मां कामाख्या सहस्त्र चण्डी 108 कुण्डीय महायज्ञ में दूर दराज से आहूति देनें आ रहे हैं श्रद्धालु
•
श्रीमद्भागवत कथा व रासलीला का भी हो रहा आयोजन
आगरा। शास्त्रीपुरम में आयोजित महामायी कामाख्या देवी के 108 कुण्डीय महायज्ञ में श्रीहरि की भक्ति के रंग भी बिखर रहे हैं। रासलीला में आज कालिया नाग मर्दन की लीला देख हर श्रृद्धालु श्रीहरि की भक्ति में डूबा नजर आया। वहीं रासलीला में मयूर नृत्य और महारास की लीला देख भक्तजन भी भक्ति में झूमने और नाचने लगे। रासलीला में श्रीकृष्ण की बाल लीला, पूतना वध का भी मंचन किया गया। वहीं प्रातः 108 कुण्डीय महायज्ञ में महामायी कामाख्या के जयकारों से महायज्ञ परिसर गुंजायमान हो उठा। प्रतिदिन 108 दुर्गा सप्तशति पाठ का वाचन किया जा रहा है।
महायज्ञ स्थल पर श्रीमद्भावत कथा में कथा वाचक संजय शास्त्री ने भक्त ध्रुव के चरित्र व श्रीहरि के नाम की महिमा का वर्णन किया। ध्रुव की माता सुनीति व सुरुति के नामों की वर्णन करते हुए कहा कि सुनीति का अर्थ है जो अपने सद्विचारों को दूसरों के विचार से जोड़ दे और सुरुचि वह जो हर काम में चतुराई रखती है। सिर्फ अपने बारे में सोचती हो। नारी एक समुन्द्र और गंगा के समान है। कहा सुदामा के नरसिंह और मीरा बाई के पास कुछ नहीं था। फिर भी वह खुश थे। हम जीवन में बहुत कुछ करते हैं लेकिन संतुष्ट नहीं है। जो इच्छाओं को दौड़ा रहा है वह दुखी और और इच्छाओं को शांत रखे वह सुखी। सुनीति और सुरुचि में यही फर्क था। पागल होना है तो भगवान की भक्ति में हो जाओ। दुनिया में सब कुछ मिल जाएगा। जीने के लिए खाओ, खाने के लिए मत जीओ। जीवन बहुत महत्वपूर्ण है। कुछ ऐसा करो जिससे लोग तुम्हें तुम्हारे बाद अच्छे कर्मों के लिए याद रखे। चार वर्ष के बालक ध्रुव को ऋषि नारद जी ने बताया कि तपस्या से राम मिलेगा और आज हम कलयुग में भगवान को नहीं ढूंढ पाते क्योंकि हमारी आंखों पर काम क्रोध मोह लोभ की पट्टी बंधी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के मुरारीप्रसाद अग्रवाल, सुरेशचंद गर्ग, वंदना मेड़तवाल, अजय गोयल, राहुल अग्रवाल, शम्भूनाथ चैबे, उमेश अग्रवाल, अवि गोयल, पवन भदौरिया, सुनील पाराशर, डॉ. सुभाष भारती, प्रीतम सिंह लोधी, जयशिव छोकर, मुन्ना मिश्रा, वीरेन्द्र मेड़तवाल, दिव्या मेढतवाल, सीमा गोयल, रीया आदि उपस्थित थे।
हर मनोकामना पूर्ण करने वाली हैं महामायी कामाख्या
महामाई कामाख्या देवी के 108 कुण्डीय महायज्ञ में प्रतिदिन 108 दुर्गासप्तशति के पाठ के साथ गायत्री मंत्र, श्रीगणेश, भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, मां कामाख्या के मंत्रों के प्रतिदिन जाप से वातावरण में एक अनूखी आभा का विस्तार हो रहा है। संत स्वामी श्री कीर्तिनाथ जी महाराज जी ने बताया महामायी का महाकुम्भ चल रहा है। ब्रज क्षेत्र के श्रद्धालुओं को महामायी ने अपना आंचल व गोद प्रदान की है। अपनी मनोकामना के लिए हर श्रद्धालु एक आहूति अवश्य करें।
: कुशवाहा समाज ने निकाली श्री राम और लव कुश शोभायात्रा
Mon, Feb 12, 2024
मार्ग में जगह-जगह हुआ शोभा यात्रा का भव्य स्वागत
महिलाओं ने गाए मंगल गीत, राधा कृष्ण और शंकर रीछ की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
आगरा। अयोध्या में निर्मित राम मंदिर के उपलक्ष में कुशवाहा समाज के तत्त्वावधान और कार्यक्रम अध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में रविवार को रामबाग स्थित हनुमान मंदिर से श्री राम लव कुश शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा का शुभारंभ आगरा महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने श्री राम लव कुश की झांकी की आरती उतार किया। शोभा यात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल हुई झांकियां व शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आरती उतार स्वागत किया गया। वहीं शोभा यात्रा में शामिल राधा कृष्ण शंकर पार्वती और रीछ की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा रामबाग, सीतानगर, कटरा बजीरखां, एतमाद्दौला रोड, हनुमान नगर मार्ग से होती हुई नगला बालचंद स्थित देवी मंदिर पर समापन हुई। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया और समस्त राम भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा नेता विजयपाल कुशवाहा, पूर्व कोऑपरेटिव चेयरमैन गंगाधर कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष एत्मादपुर सुरेश कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा राजेंद्र कुशवाहा, एडवोकेट जगदीश कुशवाहा, कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष हनुमान सेना सतीश शिवाजी, वरिष्ठ सपा नेता उदल सिंह कुशवाहा, युवा नेता मनोज कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, अमित कुशवाहा, मीडिया प्रभारी गोपाल कुशवाहा, रमाशंकर कुशवाहा, समाज सेवी सुभाष चंद्र कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, भानु प्रताप, सहित तमाम राम भक्त उपस्थित रहे।
: गायत्री परिवार कानपुर नगर के जिला समन्वयक का हुआ चयन
Mon, Feb 12, 2024
कानपुर नगर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ प्रतिनिधियों द्वारा जनपद कानपुर नगर की जिला संयुक्त समन्वय समिति के पुनर्गठन हेतु शुक्लागंज उन्नाव में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता शांतिकुंज प्रतिनिधि अयोध्या जोन समन्वयक देशबंधु तिवारी एवं उप जोन समन्वयक शिवाकांत त्रिपाठी ने की। गोष्ठी में जनपद कानपुर नगर के सभी वरिष्ठ सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। परम वन्दनीया माताजी की जन्म शताब्दी एवम अखण्डदीप की शताब्दी 2026 में मनाई जा रही है । इस अवसर पर सन 2025 तक कानपुर नगर के प्रत्येक गाँव-गाँव, घर-घर तक मिशन को पहुँचाने के संबंध में विस्तार से विचार विमर्श गोष्ठी में किया गया।
स्थानीय उपजोंन प्रभारी श्री रामचंद्र गुप्ता जी के मार्गदर्शन में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मिशन की गतिविधियों में तीव्रता लाने और सक्रियता बढ़ाने का संकल्प किया। सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से जिला संयुक्त समन्वय समिति, कानपुर नगर का पुनर्गठन हुआ तथा नए जिला समन्वयक का उत्तरदायित्व आर0 पी0 लाल श्रीवास्तव जी व सह जिला समन्वयक का उत्तरदायित्व लालचंद विश्वकर्मा को दिया गया। पूर्व जिला समन्वयक लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, आर बी एस परमार, सुरेश चंद्र तिवारी, आनंद रावत, डॉ0 अमरनाथ सारस्वत जी, गोविंद बिहारी, राकेश खरे, श्रीमती रीतू खरे एवं कानपुर देहात के जिला समन्वयक विशन सिंह ने नए जिला समन्वयक आर0 पी0 लाल जी को इस दैवीय उत्तरदायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी। जिला समन्वयक आर0पी0 लाल ने सभी भाई-बहनों के प्रति आभार प्रकट किया।