: उत्साह साथ मना आईएमए का शपथ ग्रहण समारोह, डॉ. मुकेश गोयल ने संभाला अध्यक्ष पद का कार्यभार
Mon, Oct 2, 2023
आगरा। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत और वर्तमान सदस्यों का सम्मान। उत्सह और उमंग के साथ जोश भी था। मरीजों के स्वास्थ के साथ इस वर्ष डॉक्टरों के स्वास्थ्य और शिक्षा का भी खयाल रखेगी आईएमए की नई टीम। कुछ ऐसे ही संकल्पों, नए इरादों और हर्षोल्लास के साथ आज आईएमए का अधिष्ठापन समारोह लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, विशिष्ठ अतिथि एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य डॉ. प्रशान्त गुप्ता, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।आईएमए की नवनिवार्चित कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ भी दिलाई।
एसपी सिंह बघेल ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि देश को चुस्त दुरुस्त रखने में डॉक्टरों का विशेष योगदान रहता है। सचिव डॉ. पंकज नगायच ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कहा कि हर वर्ष आईएमए नए विचारों और बेहतर योजनाओं के साथ निरन्तर आगे बढ़ रहा है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल को कार्यभार सौंपते हुए उन्हें बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. मुकेश गोयल ने इस मौके पर कहा कि प्रतिभाशाली युवा डॉक्टरों के लिए समय-समय पर सीएमई आयोजित करना, साथ में उनके मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किए जाएगा। कहा कि आगरा में सात रीजनल एसोसिएशन हैं। जिसके अध्यक्ष व सचिव को आईएमए के रेग्यूलर एग्जूकेटिव शामिल किया जाएगा। जिससे हमारा मैसेज रीजनल एसोसिएशन के सभी सदस्यों तक पहुंच सके। इसके साथ भारत की सांस्कृतिक घरोहर से परिचित कराने के उद्देश्य से होली-दीपावली सहित अन्य त्योहार के साथ राष्ट्रीय पर्व भी सेलीब्रेट किए जाएंगे।
सभी अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर किया गया। संचालन डॉ. रचना, डॉ. रितु, डॉ. प्रीति ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष डॉ. अरुण जैन, प्रसीडेंट इलेक्ट डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा, डॉ. योगेश सिंघल, डॉ. आश्निक गुप्ता, डॉ.अतुल बंसल, डॉ. सुधीर धाकरे, डॉ. हरेन्द्र गुप्ता, डॉ. नीतू चौधरी, डॉ. रामबाबू हरित, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. डीवी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
: प्रभारी मंत्री ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्था से दिखे ख़ुश
Sun, Oct 1, 2023
Agra. जिला अस्पताल की नब्ज टटोलने के लिए आगरा के प्रभारी मंत्री एके शर्मा जिला अस्पताल पहुँचे। उनके पहुँचते ही जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। एके शर्मा ने जिला अस्पताल कैंपस के निरीक्षण किया साथ ही वार्डो में पहुँच मरीजों से भी वार्ता की। प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल की सफाई व्यस्था का जायजा लिया।
पीएम मोदी का था आव्हान
1 अक्टूबर को सभी लोग मिलकर स्वच्छता अभियान चलाएं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में श्रमदान करें यह आभार पीएम नरेंद्र मोदी का था। पीएम नरेंद्र मोदी के आव्हान का जिला अस्पताल में कितना असर था। इसे देखने के लिए प्रभारी मंत्री ए के शर्मा जिला अस्पताल औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। उन्होंने पूरे जिला अस्पताल का दौरा किया इस दौरान उन्हें जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था देखी। सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिलने पर उन्होंने जिला अस्पताल प्रशासन की तारीफ की।
प्रभारी मंत्री ए के शर्मा मरीजों की स्थिति देखने के लिए वार्डो में पहुँचे।।यहाँ पर भर्ती मरीजों से उन्होंने वार्ता की और जिला अस्पताल में कैसा इलाज मिल रहा है, दवाइयां समय से मिल रही है या नहीं, चिकित्सा आते हैं या नहीं इन सब की जानकारी ली। मरीजों से उचित रिस्पांस मिलने पर उत्साहित दिखे और जिला अस्पताल प्रशासन से ऐसे ही मरीजों की सेवा करते रहने के निर्देश दिए।
अस्पताल प्रशासन ने ली राहत की सांस
सब कुछ अच्छे से निपट जाने और कोई खामियां ना मिलने मरीजों से भी बेहतर रिस्पांस मिलने के बाद जब प्रभारी मंत्री जिला अस्पताल प्रशासन की पीठ थपथपा कर निकले तो चिकित्सकों और जिला अस्पताल प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। प्रभारी मंत्री को चिकित्सकों ने कुछ समस्याओं से भी अवगत कराया जिनको दूर करने का आश्वासन उन्होंने दिया।
: नशे और बाहर का खानपान बना रहा है युवाओं को हृदय रोगी
Sat, Sep 30, 2023
Agra. 'बाहर का खानपान और नशे की लत युवाओं को हृदय रोगी बना रही है। 30 से कम आयु के लोग हृदय रोगी की शिकार बन रहे हैं। लगातार बदल बदल रही जीवन और खान-पान शैली से हृदयाघात, कार्डियक अरेस्ट, पेरिकार्डियल बहाव, रुमेटिक हृदय रोग, कोरोनरी धमनी रोग, एनजाइना के मरीज बढ़ते चले जा रहे है।' यह कहना है जिला अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष का।
आगरा के जिला अस्पताल में आज विश्व हृदय रोग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विशेष जांच शिविर व जनजागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। जिमसें सीएमएस अनीता शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। जांच शिविर के दौरान सभी चिकित्सकों में अपने अपने विचार रखे और हृदय रोग से बचने के लिए जीवन व खानपान शैली में परिवर्तन लाने की बात कही।
विश्व हृदय दिवस की थीम
प्रतिवर्ष हृदय दिवस की एक खास थीम होती है, जिसके मुताबिक इस दिन को मनाते हैं। इस वर्ष विश्व हृदय दिवस 2023 की थीम 'यूज हार्ट, नो हार्ट यानी 'हृदय का उपयोग करें और हृदय को जानें' रखी गयी थी। इसी थीम पर आज जिला अस्पताल में हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया था।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष का कहना है कि पिछले कुछ सालों में युवा वर्ग में हृदय रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके पीछे नशे की लत और खराब खाना है। युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामलों को समझने के लिए पिछले 2 सालों में कई स्टडीज की गई हैं। यूरोपियन सोसायटी ऑफ कार्डियोलॉजी की स्टडी में युवाओं में ज्यादा शराब और स्मोकिंग की आदत को हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल की बीमारियों का जिम्मेदार माना गया है। स्टडी के अनुसार, शराब और स्मोकिंग का असर ब्लड प्रेशर, कॉलेस्ट्रोल और ब्लड ग्लूकोज पर पड़ता है। जंक और फैटी फूड की वजह से धमनियां सख्त हो जाती हैं जो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाती हैं।
हृदय रोगों में स्ट्रोक, जन्मजात हृदय दोष, हृदयाघात, कार्डियक अरेस्ट, पेरिकार्डियल बहाव, रुमेटिक हृदय रोग, कोरोनरी धमनी रोग, एनजाइना आदि शामिल है। दिल की इन गंभीर बीमारियों से दूर रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की जरूरत है।