Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नॉर्थ जोन IMSCON 2023 में मीनोपॉज की समस्या पर 300 से अधिक स्त्रीरोग विशेषज्ञ करेंगे चिंतन

Pragya News 24

Fri, Oct 27, 2023
Post views : 149

आगरा। महिलाओं के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था, जिसे विज्ञान की भाषा में मीनाेपॉज कहा जाता है, इस अवस्था की समस्या, समाधान पर चिंतन के साथ नई तकनीक पर विचार मंथन के लिए आगरा में होने जा रहे नॉर्थ जोन आईएमएसकॉन 2023 में 300 से अधिक स्त्री रोग विशेषज्ञ जुटेंगे।

प्रतापपुरा स्थित होटल आरेंज में नॉर्थ जोन इंडियन मीनोपॉज सोसायटी द्वारा आईएमएसकॉन 2023 का पोस्टर विमोचन किया गया। सोसायटी की चेयरपर्सन डॉ आरती मनोज ने बताया कि 27 अक्टूबर को जागरुकता रैली और नुक्कड़ नाटक के साथ आयोजन का शुभारंभ होगा। शिल्पग्राम से सेल्फी पॉइंट तक जागरुकता रैली निकाली जाएगी। पुलिस कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह रैली को फ्लैगआफ करके रवाना करेंगे। मीनोपॉज को लेकर जागरुकता पूर्ण तख्तियां सभी के हाथाें में होंगी। रैली में करीब 200 चिकित्सक एवं आम लोग शामिल होंगे। चिकित्सकों द्वारा रैली के समापन पर सेल्फी पॉइंट पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत होगा।

सचिव डॉ रत्ना शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय नॉर्थ जोन आईएमएस कॉन होटल क्लार्क शिराज में 28 और 29 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से आयोजित की जाएगी। क्योंकि मीनाेपॉज के बाद महिलाओं में काफी सारे बदलाव होते हैं। हड्डियों का कमजोर होना, व्यवहार में बदलाव आदि प्रमुख समस्या हैं। इसे देखते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ के अतिरिक्त हड्डी रोग, न्यूरो फीजिशियन और यूरो सर्जन, यूरो फिजिशियन और सर्जन, दंत रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, मनोचिकित्सक आदि भी अपना मार्गदर्शन कॉन्फ्रेंस में देंगे।

सहचैयरपर्सन डॉ रिचा सिंह ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में उप्र के अलावा गुजरात, चैन्नई, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उड़िसा, जम्मू आदि प्रदेशाें से भी डॉक्टर्स आ रहे हैं।

तीन सत्र और पांच पैनल में होगा आयोजन

सांइटिफिक चैयरपर्सन डॉ सविता त्यागी और डॉ शिखा सिंह ने जानकारी दी कि दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस तीन सत्र और पांच पैनल में होगी। जिसमें मीनोपॉजल हार्मोन थैरेपी, स्क्रीनिंग आदि होंगे। विभिन्न प्रदेशाें के 30 से ज्यादा पीजी छात्र शाेध पत्र प्रस्तुत करेंगे। सत्रों के मध्य प्रश्नोत्तरी होगी, जिसमें 25 रेजिडेंस और सीनियर डॉक्टर्स भाग लेंगे। प्रतिदिन पांच पैनल होंगे जिसमें सिम्पोजियम, समय से पूर्व मीनोपॉज, प्लेनरी एवं कीनोट एड्रेस होंगे। आगरा समेत अन्य प्रदेश से आए विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। 28 अक्टूबर की सायं 6:30 बजे विधिवत उद्घाटन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 29 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 4 बजे तक विभिन्न सत्र होंगे और 4 बजे से पब्लिक फोरम के अन्तर्गत डॉ पुष्पा सेठी, डॉ जयदीप मल्होत्रा, डॉ नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ सरोज सिंह, डॉ आरती गुप्ता, डॉ रेनू अग्रवाल, डॉ विशाल सिन्हा, डॉ रश्मि चाहर खंडेलवाल विभिन्न विषयों पर जागरूक करेंगी।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर कोषाध्यक्ष डॉ संगीता चतुर्वेदी, कार्यक्रम सहसंयोजक डॉ सुभाषिनी गुप्ता, डॉ सीमा सिंह, डॉ नीलम रावत, डॉ निधि बंसल, डॉ अमन प्रिया, डॉ भारती बंसल, डॉ केया पारशर जैन, डॉ प्रिया सरीन, डॉ नमिता शिरोमणी आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन