: राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकारों ने सजाया साहित्य का महासंगम
Fri, Jan 10, 2025
आगरा। प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘‘ताज लिटरेचर क्लब’’ द्वारा विश्व हिंदी दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस’’ के उपलक्ष्य में भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन आगरा राइजिंग पार्क, संजय प्लेस पर किया गया। इसी श्रंखला में साहित्य के संवर्धन में अतुलनीय योगदान देने पर साहित्य शिल्पी सम्मान से भी साहित्य साधकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्र सेविका समिति की महानगर कार्यवाहक श्रुति सिंघल एवं सुप्रसिद्ध युवा चिकित्सक डॉ. सलोनी सिंह बघेल, संयोजक भावना वरदान शर्मा, सह संयोजक रोहित कत्याल, इंजीनियर राजकुमार शर्मा, महेश चंद्र शर्मा ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में डॉ. कुसुम चतुर्वेदी, डॉ. अनिल बोहरे आशु कवि (हाथरस), डॉ. बृज बिहारी लाल बिरजू, प्रो. ओमपाल सिंह श्निडरश् पूर्व सांसद (फिरोजाबाद), डॉ. मनीषा गिरी (दिल्ली), सुबोध सुलभ (टूंडला), गया प्रसाद मौर्य श्रजतश्, अनुपमा दीक्षित, सुखप्रीत सिंह सुखी (हाथरस), डॉ. राम प्रकाश चतुर्वेदी, डॉ. सुषमा सिंह, कवि डंडौतिया बाह, डॉ. राजेन्द्र मिलन, अशोक अश्रु आदि मंचीय कवि एवं कवियित्रियों ने अपनी रचनाओं से भव्य बनाया। मंच संचालन डॉ. अंगद सिंह धारिया ने किया।
संस्था की अध्यक्ष और कार्यक्रम की संयोजक भावना वरदान शर्मा ने अतिथियों के स्वागत उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं जिन्होंने सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार पूरे विश्व में किया। सह संयोजक रोहित कत्याल ने कहा कि युवा दिवस और विश्व हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं और हिंदी साहित्य से जोड़ना है।
कार्यक्रम में नितिन जौहरी इंडिया राइजिंग, पंडित अपूर्व शर्मा एडवोकेट, अरविंद सिंह, मानवेन्द्र मल्होत्रा, अमरेश नाथ फ्रैंक एडवरटाइजर, ब्रजेश पंडित, मनोज शर्मा, दत्ताचार्य परिवार, आरपी सक्सैना, दिव्या पांडे, रितु गोयल, राजकुमारी पाराशर, ममता पचौरी, इंद्रा सारस्वत, अनामिका मिश्रा, संजीव वशिष्ठ, अनिल अरोरा संघर्ष, विशाल रायजादा, अमिताभ गुप्ता, यतेन्द्र सिसोदिया, लालाराम तैनगुरिया, अमित कौरा, ब्रजेश अग्रवाल, सुरेश शर्मा, प्रतिभा स्वरुप, गौरव शर्मा एवं अलका सिंह शर्मा आदि गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नटरांजलि थियेटर आर्ट्स, फ्रेंक एडवरटाइजर, इंडिया राइजिंग, क्लब कराओके, डी मीडिया फिल्म प्रोडक्शन, कैट एवं संकल्प सेवा संस्था ने सहयोग दिया।
: बीरू ने भिगोई दर्शकों की आंखें, फिल्म टैक्स फ्री की उठी मांग
Mon, Jan 6, 2025
अनाथ बच्चों के जीवन पर आधारिक है फिल्म बैजू
पहले रिव्यू शो का खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में किया गया आयोजन
फिल्म में आगरा के दृश्यों संग दिखेंगे कई कलाकार भी
आगरा। मनोरंजन के साथ जीवन के संघर्षों को दर्शाती फिल्म बीरू में दुनिया की भीड़ में बिछड़ा 6 वर्ष का बीरू जैसे ही अपने माता पिता से मिला सभागार दर्शकों की नम आँखों के साथ तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लगभग डेढ़ घंटे की फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से बांधे रखने में सफल रही, वहीं फिल्म में आगरा के कई दृष्यों के साथ जाने पहचाने कलाकार भी नजर आए।
खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में धैवत रिकार्ड्स एंड प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म बीरू के पहले रिव्यू शो का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ए.पी. सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी यदि इस फिल्म को देखेंगे तो जरूर रूमाल निकालने के साथ अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने का प्रयास करेंगे। फिल्म हमें सीख देती है कि हर माता-पिता को अपने बच्चों को आधार कार्ड बनवाना चाहिए। अभिभावक बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के प्रति जागरूक हों इसके लिए शासन को फिल्म को टैक्स फ्री करना चाहिए।
फिल्म में बीरू की भूमिका निभाने वाले कुंज शर्मा और उसके माता पिता से मिलवाने का प्रयास करने वाले अनाथालय के बच्चों की भूमिका निभाने वाले अभिनव बंसल, कृष्ण संचानी, कुमाल, प्रखर, ऋषभ, सानवी, दक्ष दिक्षित को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर फिल्म के निर्माता अंशुमन प्रताप सिंह, लेखक व निर्माता मनीष श्रीवास्तव, प्रोडक्शन हाउस की अध्यक्ष अर्चना सिंह, नीरज सिंह राघव, अजीत चाहर, दीपक शर्मा, हरिशंकर शर्मा आदि उपस्थित थे।
बच्चों की अदाकारी में झलकी मायूमियत भरी कलाकारी
अनाथालाय के बच्चे बीरू को उसके माता पिता से मिलवाने के लिए हर सम्भव प्रयास इसलिए करते हैं कि वह देखना चाहते हैं कि आखिर माता-पिता का प्यार कैसा होता है। एक ओर जहां बीरू से टकराने वाले समझदार बड़े लोगों को माता-पिता से बिछड़े बीरू में कहीं अपना स्वार्थ तो कहीं परेशानी दिखती है वहीं अनाथालय के मासूम बच्चे निस्वार्थ भाव से बीरू का साथ देते हैं।
: फिल्म निर्माता की अभिव्यक्ति, जिसे कलाकार देते हैं जीवनः राजबब्बर
Mon, Dec 23, 2024
राजबब्बर ने किया तलाक अब नहीं फिल्म के प्रीमियर शो का उद्घाटन
45 मिनट की फिल्म दर्शकों की एकाग्रता को बनाए रखने में हुई सफल
होटल पीएल पैलेस में आयोजित किया तलाक अब नहीं फिल्म का प्रिमियर शो
फिल्म ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों के बनाएं रखने के साथ परिवार को जोड़े रखने का दिया संदेश
आगरा। फिल्म निर्माता और निर्देशक की अभिव्यक्ति होती है। जिसे कलाकार मिलकर जीवन देने का काम करते हैं। कोई भी साहित्य (फिल्म, उपन्यास आदि) किसी समस्या का हल नहीं दे सकता। परन्तु उस विषय की खुशी और दुख का चित्रण कर सजीव संदेश आप तक पहुंचा जरूर सकता है। यह उद्बोधन थे राजनेता व अभिनेता राजबब्बर के, जो होटल पीएल पैलेस में आयोजित आरए मूवीज के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘‘तलाक अब नहीं’’ के प्रीमीयर शो में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
जयपुर हाउस आवासीय वैलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फिल्म के प्रीमियर शो का शुभारम्भ राजब्बर ने स्विच ऑन कर किया। 45 मिनट की फिल्म लगातार लोगों की एकाग्रता को बनाए रखने में सफल रही। मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प भेंट करते हुए समाजसेवी पीएल शर्मा ने कहा कि फिल्मे समाज का दर्पण होती हैं। वर्तमान में तलाक गम्भीर समस्या बन चुकी है। ऐसे ज्वलंत विषय उठाने के लिए फिल्म निर्माता बधाई के पात्र हैं। फिल्म निर्माता रंजीत सामा ने बताया कि फिल्म गाजियाबाद के परिवार की सच्ची घटना पर आधारित है। जिसमें सभी कलाकार आगरा के हैं। आज तलाक हर दूसरे तीसरे घर की समस्या बन गया है। जिसे रोकने का दायित्व हम सब का है। संस्कारों से जुड़े रहकर ही हम इस समस्या को दूर कर सकते हैं। उन्होंने अगली फिल्म दहेज अब नहीं बनाने की भी घोषणा की। अध्यक्षता जयपुर हाउस आवासीय वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अनिल वर्मा एडवोकेट ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में घनश्याम अग्रवाल व सरजू बंसल मौजूद थे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक मुकुल गर्ग, गिर्राज बंसल, पूरन डाबर, नारायण दास, सतेन्द्र तिवारी, मनीष शर्मा, राहुल आर्य, प्रदीप सरीन, सरदार मंजीत सिंह, विजय सहगल, यश गांधी, रेनू गुप्ता, जय गुप्ता, अतुल गुप्ता, अम्बा गर्ग, मुकेश नेचुरल, अशोक चौबे, सुजाता शर्मा, कुसुम महाजन, विक्की महाजन, अजय शर्मा ब्रजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।