Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

पुरानी यादों की महक में सजा पूर्व छात्रा सम्मेलन : श्री राम स्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज में अलुमनाई का भावनाओं से भरा मिलन

आगरा। बचपन की गलियों, स्कूल की घंटी, दोस्ती की हंसी और शिक्षकों की सीख… इन सभी यादों को फिर से जीवंत करता हुआ श्री राम स्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज, दरेसी का पूर्व छात्रा सम्मेलन रंगारंग और भावनाओं से परिपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। वर्षों बाद एक ही छत के नीचे इकट्ठी हुईं पूर्व छात्राओं ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए हंसी, शैतानियां और अपनापन साझा किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं स्कूल के मैनेजर टीएन अग्रवाल, प्रधानाचार्य कुमुद ग्रोवर, पूर्व छात्रा सम्मेलन अध्यक्ष मधु बंसल, शिखा गोयल, एड. सतीश बंसल, विनोद कुमार अग्रवाल, भगवान दास बंसल, अशोक मंगवानी, नितेश अग्रवाल, दुष्यंत गर्ग, कन्हैया लाल राठौर, बृजमोहन रेपुरिया, राजीव गुप्ता, राजेश अग्रवाल, नंद किशोर गोयल, योगेश रखवानी, राजेश सिंघल, देवेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे। समारोह में दुष्यंत गर्ग और प्रीति गर्ग द्वारा कक्षा 10 की टॉपर छात्रा अनम खलीक को प्रतिभा सम्मान के रूप में साइकिल प्रदान की गई। विद्यालय की पूर्व शिक्षिका

कुसुम कुलश्रेष्ठ, मंगलेश, ब्रजेश और राजकुमारी मदान का सम्मान किया गया। रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच पूर्व छात्राओं ने अपनी सुनहरी स्मृतियों को फिर से महसूस किया। स्कूल का वह अनोखा दृश्य भावुक कर देने वाला था, जब मंजू गर्ग और नेहा गर्ग, जो आज सास–बहू हैं, लेकिन कभी एक ही स्कूल की छात्राएं रहीं, साथ में कार्यक्रम में शामिल हुईं। वहीं शिक्षिका मीना शर्मा अपनी बेटी और पूर्व छात्रा शुभ्रा शर्मा तथा भतीजी अक्षरा शर्मा के साथ पहुंचीं, जिससे तीन पीढ़ियों की स्कूल से जुड़ी भावनात्मक तस्वीर सामने आई।

टीएन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व छात्राओं के इस पुनर्मिलन से विद्यालय का गौरव और बढ़ा है। इस विद्यालय से शहर के भामाशाहों का लगाव रहा है। विद्यालय की छात्राएं चार्टर अकाउंटेंट, डॉक्टर, शिक्षिका आदि हैं। यूपी बोर्ड को पास करना आज भी आसान नहीं है। यहां की छात्राएं जीवन में कभी असफल नहीं होती।

प्रधानाचार्य कुमुद ग्रोवर ने कहा कि विद्यालय की सफलता की पहचान ही उसके पूर्व छात्र-छात्राएं होते हैं, और उनका एक साथ आना विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। नारी सशक्तिकरण पर आयोजित विचार गोष्ठी में वर्तमान छात्राओं ने अपने विचार रखे और समाज में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया, जिन्हें आगरा व्यापार मंडल की ओर से नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

यादों और भावनाओं से भरे इस मिलन का समापन आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

Tags :

Agra News

Uttar Pradesh News

UP News

social news

school

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन