Sun 09 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

सेंट मैरी स्कूल वार्षिकोत्सव : सूरसदन में सजी सेंट मैरी स्कूल के वार्षिकोत्सव की महफिल, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता सबका दिल

आगरा। देखो इन्हें ये हैं ओस की बूँदें। पत्तों की गोद में आसमाँ से कूदें। अँगड़ाई ले फिर करवट बदलकर। नाजुक से मोती हँस दें फिसलकर। खो न जाएँ ये तारे ज़मीन पर.. टन टन टन सुनो घंटी बजी स्कूल की, चलो स्कूल तुमको पुकारे। पल पल पल रोशनी जो मिली स्कूल की, जगमगाओगे तुम बनके तारे.. एक से बढ़कर एक ऐसे गीतों पर सब भाव विभोर होकर झूम रहे थे। मंगलवार सायं सूरसदन में सेंट मैरी स्कूल के वार्षिकोत्सव की शानदार महफिल सजाई गई। नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से सराबोर एक से एक बढ़कर सुंदर, सार्थक और संदेशप्रद प्रस्तुतियों से समाँ बाँध दिया।

विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गौर, पूर्व डीजीसी क्राइम एड. बसंत कुमार गुप्ता और समाजसेवी राजीव गुप्ता ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिल जीतने वाले विद्यार्थियों को उपहार व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने उत्सव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा को पंख मिलते हैं।

स्कूल संस्थापक जीनत सिद्दीकी, अजीज अहमद सिद्दीकी, प्रबंधक ताहिर सिद्दीकी, सीनियर विंग प्रिंसिपल राजश्री सत्संगी और जूनियर विंग प्रिंसिपल कुलसुम खान ने अतिथियों का स्वागत किया। इस्लाम कादरी, शालू कुशवाह और एकता साहनी ने संचालन किया। इस दौरान सपा नेता रिजवान रईसुउद्दीन प्रिंस, अनिल सिंह नोहवार, वसीम सिद्दीकी, परवेज सिद्दीकी, फरमान सिद्दीकी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

School

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन