: लघु उद्योग भारती के संग, होली की मस्ती में बिखरे खुशियों के रंग
Wed, Mar 12, 2025
ब्रज के कलाकारों की प्रस्तुति देख होली के रंग में रंगे व्यापारी और अतिथि
आगरा। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लघु उद्योग भारती बृज प्रांत द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन खंदारी स्थित साई गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने एक दूसरे को चंदन लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। अपने अनुभव साझा किए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का ऐसे लुत्फ उठाया मानों अपनी किशोरवस्था में पहुंच गए। जहां होली के रंग और मस्ती में हर कोई डूबा नजर आया। लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल प्रदेश, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, जिला महासचिव राजीव बंसल, कोषाध्यक्ष संजीव जैन ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।
लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि होली मन का मैल मिटाकर एकजुटता का संदेश देती है। समस्त शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और ईको फ्रैंडली होली खेलने का संदेश दिया, जिसमें एक क्षेत्र में एक होली जलाने और केमिकल रंगों के साथ स्थान पर जैविक रंगों के प्रयोग करने को प्रेरित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंग बरसे भीगे चुनर वाली…, होली खेलन बरसाने आयो रे नटवर नंदकिशोर ….. जैसे गीतों पर गुलाल उड़ाते हुए होली की मस्ती का खूब आनन्द लिया। कार्यक्रम में वृंदावन एवं ब्रज के कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से राधा-कृष्ण की भक्ति का अद्भुत वातावरण सृजित किया। इन प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया और होली की भावना को सजीव रूप से प्रस्तुत किया।
इस मौके पर अतिथियों के रूप मे जॉइंट कमिश्नर पुलिस संजीव त्यागी, डीसीपी अभिषेक अग्रवाल, गोपाल भोसले, मारुति शरण चौबे जीएसटी ग्रेड-1 कमिश्नर, प्रमोद कुमार दुबे ग्रेड-2 कमिश्नर, अनीता सिंह जिला उद्यान अधिकारी, राकेश गर्ग राज्यमंत्री एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम , राम प्रताप सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री, भाजपा, भानु महाजन महानगर अध्यक्ष, नीरज गुप्ता उपस्थित रहे।
संस्था के शैलेश अग्रवाल, अरविंद शुक्ला, दिनेश गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, अभिनव रस्तोगी, सौरभ गुप्ता, समक्ष जैन, वरुण जैन, सीए नितेश गुप्ता, नवदीप अग्रवाल, अनुज अशोक आदि ने आयोजन को भव्य बनाने में भूमिका निभाई।
: सबसे कम उम्र में सबसे अधिक मरीज देखे, गिनीज बुक में नाम दर्ज कराकर बढ़ाया शहर का गौरव
Mon, Jan 27, 2025
आगरा। शहर के जाने माने होम्योपैथी डॉक्टर पार्थ सारथी ने महज 28 वर्ष की उम्र में पांच वर्षों (1993-98) में सबसे अधिक मरीजों का (62481) इलाज कर गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराकर न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि शहर का नाम भी रोशन किया। समाज में उनके इस अनुकरणीय योगदान को संजोकर डाक्यूमैन्ट्री फिल्म के रूप में जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है आरए मूवीज ने। आज सेल्फी रेस्टोरेन्ट में आयोजित फिल्म के प्रीमियर शो का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेश चंद गर्ग व प्रमोद वर्मा ने स्विच ऑन कर किया। 45 मिनट की फिल्म न सिर्फ दर्शकों को बांधे रखने में बल्कि जीवन में कुछ कर गुजरने का संदेश देने में भी सफल रही। इस अवसर पर आमंत्रण पत्र विमोचन कर दर्शकों को फिल्म देखने के लिए भी आमंत्रित किया गया।
विशिष्ठ अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने कहा कि डॉ. सारथी का जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है, जो विपरीत परिस्थितियों और साधनों के अभाव में भी कुछ कर गुजरने का हौंसला और आत्मविश्वास प्रदान करती है। फिल्म निर्माता रंजीत सामा व विजय सामा ने डॉ. सारथी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फिल्म को लेखन व निर्देशन राष्ट्रपति पदक विजेता हेमन्त वर्मा, गीतकार संजय दुबे, संगीतकार पं. दिलीप ताहिर ने फिल्म में सजीवता का रंग भरने का बेहतर प्रयास किया है।
डॉ. पार्थ सारथी ने फिल्म को अपने जीवन के खट्टे मीठे संस्करणों का गुलदस्ता बताते हुए कहा कि 55 वर्ष की उम्र में अब तक वह 18 लाख मरीज देख चुके हैं। रिकार्ड अनजाने में बना। वह तो जयपुर हाउस स्थित चैरिटेबिल होम्योपैथी डिस्पेंसरी में अपनी सेवाएं देकर सामाजिक दायित्व निभा रहे हैं।
इस अवसर पर समाज के गणमान्यों ने भी विचार व्यक्त कर डॉ. पार्थ सारथी का पटका व माला पहनाकर सम्मानित किया। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड, एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में भी उनका नाम दर्ज है। संचालन सुनील जैन ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. ज्ञानप्रकाश, अनिरुद्ध भदौरिया, राजेन्द्र पाल बघेल, अमित पटेल, राहुल जैन, टीएन चौहान, मनोज बघेल, शशांक भदौरिया, प्रदीप सरीन, केशव दत्त शर्मा, पार्षद रेनू गुप्ता, जय कुमार गुप्ता, आदि उपस्थित थे।
: जीवन के वास्तविक ख़ज़ाने की कराएगी पहचान “ख़ज़ाना ए मिस्ट्री” वेबसीरीज
Tue, Jan 14, 2025
दाऊजी फिल्म्स एण्ड एंटरटेनमेंट एवम् ओड इवन फिल्म्स की वेबसीरीज की हुयी लॉन्चिंग एवं स्क्रीनिंग
जिसने देखा वो कह उठा, जीवन संदेश का खजाना छुपा है खजाना ए मिस्ट्री में
आगरा के कलाकारों का दमदार अभिनय, फिल्म के निर्देशक अंकित सारस्वत आगरा के निवासी
आगरा। ख़ज़ाना, नाम सुनते ही मन में उम्मीद जागती है बहुत सारे पैसे की, आभूषणों की। यदि जीवन में एक बार खजाने का नाम भर सुन लें तो जीवन को दांव पर लगाकर भी खजाने की खाेज में जुट जाते हैं लेकिन जीवन का वास्तविक खजाना हमारे कितने निकट है ये जान ही नहीं पाते। जीवन के उसी खजाने को तलाशने की कहानी है ख़ज़ाना ए मिस्ट्री वेबसीरीज। मंगलवार को संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में दाऊजी फिल्म्स एण्ड एंटरटेनमेंट एवं ओड इवन फिल्म्स की वेबसीरीज की लॉन्चिंग एवं स्क्रीनिंग हुई। मुख्य अतिथि पीएल शर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर वेबसीरीज की लॉन्चिंग की।
वेब सीरीज की कहानी रोमांच, रहस्य और एक्शन के साथ ही कॉमेडी का रंग लिये हुए है। साथ ही जीवन के वास्तविक खजाने यानी संस्कार और संस्कृति का संदेश भी फिल्म में बहुत ही रोचकता और गुदगुदाते अंदाज़ में दर्शाया गया है। ख़ज़ाना ए मिस्ट्री को अंकित सारस्वत ने निर्देशित किया है। लेखन हर्ष श्रीवास्तव का है। अंकित और हर्ष दोनों आगरा निवासी हैं और मुंबई एवं दुबई में कार्य करते हैं।
निर्देशक अंकित सारस्वत ने बताया कि वेबसीरीज की कहानी दादा जी के खजाने की खोज से शुरु होती है। जिसे पाने के लिए परिजन जमीन आसमान एक कर देते हैं लेकिन पैसे और आभूषणों के खजाने की खोज एक रोमांचक मोड़ पर आकर समाप्त होती है। जीवन में संस्कारों के मूल्यों की महत्वता को वेबसीरीज में दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि वेबसीरीज की पूरी शूटिंग आगरा में ही हुयी और इसके सभी कलाकार भी आगरा के ही हैं ,वेब सीरीज़ का पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुंबई और (काठमांडू) नेपाल के प्रोफेशनल्स ने किया है। फ़िल्म को अनिल जैन, जीतेश आसीवाल, तन्वी सोलंकी, रंजीत गुप्ता, अंकुर सारस्वत, चंद्र शेखर शर्मा, सुधीर शर्मा, रोहित दंडेातिया, अक्षांश शर्मा ने अभिनय से सजाया है। डीओपी आदित्य पटेल, एडिटर मदन घिमिरे हैं।
लेखक हर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि वेबसीरीज यूट्यूब पर उपलब्ध है और अब तक 1 लाख से अधिक व्यूज़ इसके ट्रेलर को मिल चुके हैं। और साथ ही इन्ही की एक और फ़िल्म “498” भी रिलीज़ हुई जिसके डीओपी तुषार खन्ना हैं व डायरेक्टर शिव तिवारी हैं, अभिनय किया है शुभम सिंह, राहुल अचलेश गुप्ता, सोनिया सोलंकी, सोमा जैन, डीएस रघुवंशी, बृजेश यादव ने।
वेबसीरीज की स्क्रीनिंग के अवसर पर डॉ रुचि चतुर्वेदी, एड कुलदीप शर्मा, इंजी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, शशांक पालीवाल, ममता शर्मा, अनीता पुजारी, अनिल जैन, सूरज तिवारी, उमाशंकर, स्वाति श्रीवास्तव, पीयूष श्रीवास्तव, राकेश निर्मल आदि उपस्थित रहे।