: बीरू ने भिगोई दर्शकों की आंखें, फिल्म टैक्स फ्री की उठी मांग
Mon, Jan 6, 2025
अनाथ बच्चों के जीवन पर आधारिक है फिल्म बैजू
पहले रिव्यू शो का खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में किया गया आयोजन
फिल्म में आगरा के दृश्यों संग दिखेंगे कई कलाकार भी
आगरा। मनोरंजन के साथ जीवन के संघर्षों को दर्शाती फिल्म बीरू में दुनिया की भीड़ में बिछड़ा 6 वर्ष का बीरू जैसे ही अपने माता पिता से मिला सभागार दर्शकों की नम आँखों के साथ तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लगभग डेढ़ घंटे की फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से बांधे रखने में सफल रही, वहीं फिल्म में आगरा के कई दृष्यों के साथ जाने पहचाने कलाकार भी नजर आए।
खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में धैवत रिकार्ड्स एंड प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म बीरू के पहले रिव्यू शो का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ए.पी. सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी यदि इस फिल्म को देखेंगे तो जरूर रूमाल निकालने के साथ अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने का प्रयास करेंगे। फिल्म हमें सीख देती है कि हर माता-पिता को अपने बच्चों को आधार कार्ड बनवाना चाहिए। अभिभावक बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के प्रति जागरूक हों इसके लिए शासन को फिल्म को टैक्स फ्री करना चाहिए।
फिल्म में बीरू की भूमिका निभाने वाले कुंज शर्मा और उसके माता पिता से मिलवाने का प्रयास करने वाले अनाथालय के बच्चों की भूमिका निभाने वाले अभिनव बंसल, कृष्ण संचानी, कुमाल, प्रखर, ऋषभ, सानवी, दक्ष दिक्षित को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर फिल्म के निर्माता अंशुमन प्रताप सिंह, लेखक व निर्माता मनीष श्रीवास्तव, प्रोडक्शन हाउस की अध्यक्ष अर्चना सिंह, नीरज सिंह राघव, अजीत चाहर, दीपक शर्मा, हरिशंकर शर्मा आदि उपस्थित थे।
बच्चों की अदाकारी में झलकी मायूमियत भरी कलाकारी
अनाथालाय के बच्चे बीरू को उसके माता पिता से मिलवाने के लिए हर सम्भव प्रयास इसलिए करते हैं कि वह देखना चाहते हैं कि आखिर माता-पिता का प्यार कैसा होता है। एक ओर जहां बीरू से टकराने वाले समझदार बड़े लोगों को माता-पिता से बिछड़े बीरू में कहीं अपना स्वार्थ तो कहीं परेशानी दिखती है वहीं अनाथालय के मासूम बच्चे निस्वार्थ भाव से बीरू का साथ देते हैं।
: फिल्म निर्माता की अभिव्यक्ति, जिसे कलाकार देते हैं जीवनः राजबब्बर
Mon, Dec 23, 2024
राजबब्बर ने किया तलाक अब नहीं फिल्म के प्रीमियर शो का उद्घाटन
45 मिनट की फिल्म दर्शकों की एकाग्रता को बनाए रखने में हुई सफल
होटल पीएल पैलेस में आयोजित किया तलाक अब नहीं फिल्म का प्रिमियर शो
फिल्म ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों के बनाएं रखने के साथ परिवार को जोड़े रखने का दिया संदेश
आगरा। फिल्म निर्माता और निर्देशक की अभिव्यक्ति होती है। जिसे कलाकार मिलकर जीवन देने का काम करते हैं। कोई भी साहित्य (फिल्म, उपन्यास आदि) किसी समस्या का हल नहीं दे सकता। परन्तु उस विषय की खुशी और दुख का चित्रण कर सजीव संदेश आप तक पहुंचा जरूर सकता है। यह उद्बोधन थे राजनेता व अभिनेता राजबब्बर के, जो होटल पीएल पैलेस में आयोजित आरए मूवीज के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘‘तलाक अब नहीं’’ के प्रीमीयर शो में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
जयपुर हाउस आवासीय वैलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फिल्म के प्रीमियर शो का शुभारम्भ राजब्बर ने स्विच ऑन कर किया। 45 मिनट की फिल्म लगातार लोगों की एकाग्रता को बनाए रखने में सफल रही। मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प भेंट करते हुए समाजसेवी पीएल शर्मा ने कहा कि फिल्मे समाज का दर्पण होती हैं। वर्तमान में तलाक गम्भीर समस्या बन चुकी है। ऐसे ज्वलंत विषय उठाने के लिए फिल्म निर्माता बधाई के पात्र हैं। फिल्म निर्माता रंजीत सामा ने बताया कि फिल्म गाजियाबाद के परिवार की सच्ची घटना पर आधारित है। जिसमें सभी कलाकार आगरा के हैं। आज तलाक हर दूसरे तीसरे घर की समस्या बन गया है। जिसे रोकने का दायित्व हम सब का है। संस्कारों से जुड़े रहकर ही हम इस समस्या को दूर कर सकते हैं। उन्होंने अगली फिल्म दहेज अब नहीं बनाने की भी घोषणा की। अध्यक्षता जयपुर हाउस आवासीय वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अनिल वर्मा एडवोकेट ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में घनश्याम अग्रवाल व सरजू बंसल मौजूद थे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक मुकुल गर्ग, गिर्राज बंसल, पूरन डाबर, नारायण दास, सतेन्द्र तिवारी, मनीष शर्मा, राहुल आर्य, प्रदीप सरीन, सरदार मंजीत सिंह, विजय सहगल, यश गांधी, रेनू गुप्ता, जय गुप्ता, अतुल गुप्ता, अम्बा गर्ग, मुकेश नेचुरल, अशोक चौबे, सुजाता शर्मा, कुसुम महाजन, विक्की महाजन, अजय शर्मा ब्रजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
: रफी को श्रद्धांजलि देने को सजेगी संगीत संध्या
Thu, Dec 19, 2024
आगरा। आगरा कल्चरल एसोसिएशन द्वारा आयोजित रफी साहब की जन्म शताब्दी के अवसर पर तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे एक भव्य संगीत संध्या का आयोजन दिनाँक 21 दिसंबर 2024 को शाम 3.30 बजे से खंदारी स्थित, यूनिवर्सिटी कैंपस के जे पी सभागर में किया जा रहा है जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाज सेवी पूरन डावर, विशिष्ट अतिथि विजेंद्र रायजादा एवं दिल्ली से पधारे देवेंद्र गांधी होंगे।
कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ कलाकार हरीश आहूजा ने बताया कि रफी साहब के 100वें जन्मदिन पर उनको आगरा के बेहतरीन कलाकार उनके शानदार गीतों को गा कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम का संगीत निर्देशन अध्यक्ष सुभाष सक्सेना एवं संचालन महासचिव आर पी सक्सेना द्वारा किया जाएगा। समन्वयक संस्था के चेयरमैन धन्वन्तरि पाराशर ने बताया कि बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार शो मैन राज कपूर साहब की भी जन्म शताब्दी है उनको भी संस्था श्रद्धांजलि देगी। साथ में मरहूम उस्ताद तबला बादक पद्म भूषण जाकिर हुसैन को भी श्रद्धांजलि दी जायेगी।
कलाकारों में डॉ मंजरी शुक्ला, श्रीकांत, प्रिंस सोलंकी, राजू सक्सेना, अरुण साहू, शिवकुमार शर्मा, सीमा रानी, देवेश अग्रवाल, डॉ विकास जैन, सचिंद्र कुमार, विशाल रायजादा, रत्नम रायजादा, रजत गोयल, तरंग, आरोही श्रीवास्तव एवं संगत कलाकारों में मुकेश शुक्ला, पंकज भाई, कयूम भाई आदि रहेंगे।