Mon 10 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

विश्व दिव्यांगजन दिवस : आध्यांत फाउंडेशन द्वारा विश्व दिव्यांगजन दिवस पर विशेष बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुति, खेल के साथ दिये पुरूस्कार

आगरा। बरसाने की छोरी, राधा गोरी-गोरी..., मुरली बजइया, रास रचईया, वो कृष्णा है... जैसे गीतों पर विशेष बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं विभिन्न प्रकार के खेलों में अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों संग अतिथियों की तालियों की गड़गड़ाहट भी गूंजने लगी। दयालनगर, शाहगंज स्थित आध्यांत फाउंडेशन द्वारा विश्व दिव्यांगजन दिवस पर योजित स्पोर्ट्स डे पर शारीरिक अक्षमता पर मन का हौंसला भारी था।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि चीफ रीजनल मैनेजर एचपीसीएल आकाशदीप तिवारी, एसएन मेडिकल कालेज, त्वचा रोग के विभागाध्याक्ष डॉ. यतेन्द्र चाहर, डॉ. सतीश शुक्ला ने सम्मलित रूप से किया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सभी 30 स्पेशल बच्चों द्वारा खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सेन्टर की निदेशक डॉ. रेनू तिवारी ने कहा कि ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों को एक सामान्य जीवन जीने का माहौल प्रदान करना और बिना किसी हीन भावना के उन्हें स्वीकारना समाज की जिम्मेदारी है। बच्चों के लिए कलर मैचिंग, वॉल पुटिन इन, कलर मैचिंग बॉटल, रोलिंग टायर्स, जिक-जेक ग्लास रेस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिससे स्पेशल बच्चों में स्किल डवलमेंट के साथ आत्मविश्वास को विकसित किया जा सके।
संस्थान के संरक्षक पंकज तिवारी व चेयरमैन नीरज तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह के रूप में पौधे प्रदान कर किया। सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। योग शिक्षिका अंजली जैन ने बच्चों को योग करवाया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. रीतेश बंसल, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. गरिमा बंसल, डॉ. प्रियंका मैसी, डॉ. अश्विनी श्रीवास्तव, रंजीत सामा, रुबीना दीक्षा, स्नेहा, पायल, मोहिनी, नंदनी, रोनक, पूजा, अंजली, दीप्ति, राधिका, वंशिका, खुशी आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

cultural

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन