: सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा ने की यमुना नदी के तटीय क्षेत्र में ड्रोन मैपिंग से सर्वे कराने की मांग
Tue, Sep 19, 2023
Agra. यमुना नदी का शहरी भाग अत्यंत संकरा और जल प्रवाह को अवरुद्ध करने वाले अतिक्रमणों से भरा पड़ा हुआ है जिन्हे नियंत्रित कर सख्ती से हटवाये जाने की आवश्यकता है। यह कहना है सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के सदस्यों एवं पदाधिकारियों का। सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के जनरल सेक्रेटरी अनिल शर्मा ने बताया कि सोसायटी के द्वारा यमुना तटीय क्षेत्रों में अतिक्रमणों पर्यावरण और भूगर्भ जल संरक्षण विरोधी गतिविधि मानकर प्रशासन को पत्र लिखकर चिंता जताई है।सिविल सोसायटी ऑफ आगरा का मानना है कि नदी के निचले बाढ़ विस्तार क्षेत्र मौजूदा व्यवस्था के अनुसार अतिक्रमण पूरी तरह से गैर कानूनी हैं और इनका हटाया जाना पर्यावरण और भूजल संरक्षण के दृष्टिगत यह बहुत ही आवश्यक एवं विधि सम्मत है।अतिक्रमण ही नहीं नदी तट को किसी भी रूप में घेरना एक जनविरोधी कृत्य है। इससे पानी का प्रवाह अवरुद्ध होता है। सामान्य मान्यता के अनुसार किसी भी नदी का ‘लो फ्लड’ लेवल उसका स्वाभाविक जल विस्तार क्षेत्र होता है और यह पर्यावरण अनुकूल भी माना जाता है।सिविल सोसायटी ऑफ आगरा ने कहा कि प्रशासन ने अतिक्रमणों को सूचीबद्ध किया हुआ है। इन पर श्वेत पत्र भी जारी किया हुआ है जिसे स्वयं प्रशासनिक एजेंसियों के द्वारा जुलाई 2023 में स्वीकार किया था। अब हमारी मांग है कि अतिक्रणों की इस सूची को अपडेट किया जाये और इसके सर्वे के लिये ड्रोन मैपिंग का उपयोग हो ।प्रशासन को अतिक्रमण करने की मंशा रखने वालों को हतोत्साहित करने के लिए एक ऐसी कार्य योजना बनाना चाहिए जिससे कि अतिक्रमण करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लग सके। आगरा स्मार्ट सिटी तो है ही साथ ही यहां बडी संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक भी आते रहते हैं। अत: पर्यटकों के आवागमन को सुविधाजनक और रुकावट रहित करने के लिये मार्ग बाधाओं के रूप में अतिक्रमणों को हटवाना चाहिये।
: परिवार ने डीएम से इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए किया प्रदर्शन, लगाए नारे
Tue, Sep 19, 2023
आगरा। जिला मुख्यालय पर अक्सर आपने समस्याओं के समाधान या फिर न्याय न मिलने को लेकर प्रदर्शन होते हुए तो बहुत देखे होंगे, लेकिन इच्छा मृत्यु की मांग के लिए प्रदर्शन, यह आपने नहीं सुना होगा। ऐसा ही एक नजारा आगरा के जिला मुख्यालय पर देखने को मिला। एक परिवार ‘हर हर मोदी घर घर मोदी, हर हर योगी घर घर योगी’ के नारे लगाते हुए पहुँचा और जिला अधिकारी से इच्छा मृत्यु की मांग करने लगा। सभी पीड़ितों के हाथ मे तख्ती लगी हुई थीं जिस पर ‘हमें इच्छा मृत्यु दो’ लिखा हुआ था।पूरा मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पीड़ित ने बताया कि दबंग पड़ोसी ने उनके पूरे परिवार के साथ मारपीट की, सबको बेरहमी से मारा गया। बालिकाओं को भी नहीं बक्शा, इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस नें तहरीर तो ली लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। कई महीनों पुराना यह मामला है लेकिन पुलिस आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।पीड़ित ने बताया कि दबंग पड़ोसी अभी भी उन्हें धमकी देता है। उनका जीना दुश्वार हो गया है। इसलिए वह पूरे परिवार के साथ इच्छा मृत्यु की मांग कर रहा है।
: छात्राओं ने एसडीएम से की शिकायत, जानिए क्यों?
Tue, Sep 19, 2023
आगरा/बाह। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा गांव स्थित सरकारी जूनियर हाई स्कूल में एक शिक्षक की करतूत उत्पीड़न को लेकर नाबालिग छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ एसडीएम कार्यालय पर पहुंची और बताया कि शिक्षक उनसे अश्लील बातें कर गंदी हरकत करता है। प्रार्थना पत्र देकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जिस मामले में छात्राओं एवं अभिभावकों को शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को जूनियर हाई स्कूल बड़ा गांव में अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ने वाली छात्राएं एक दर्जन से अधिक संख्या में एकत्रित होकर अपने अभिभावकों के साथ तहसील बाह एसडीएम कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया के स्कूल में तैनात दबंग शिक्षक इंद्र कुमार द्वारा स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए अभद्र व्यवहार गंदी बात करता है। छात्र बच्चियों की शिकायत पर कई बार शिक्षक को मामले में समझाया कि इस तरह की हरकत ना करें। मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा शिक्षक से शिकायत करने पर वह गलत मुकदमे में फसाने की धमकी देता है। छात्र बच्चियों के साथ गलत हरकत करने पर शिक्षक द्वारा दबंग दिखाते हुए थप्पड़ भी मार दिए गए थे। अपना दबाव एवं गुंडा गर्दी बनाए हुए हैं। गरीब और किसान होने के नाते वह इस मामले को पहले कुछ नहीं कह पाए मगर शिक्षक द्वारा लगातार शिक्षा का हनन कर अभद्र व्यवहार एवं चरित्रता का हनन कर रहा है। जो स्कूली बच्चों के जीवन को खराब करना चाह रहा है ऐसे शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए एवं शिक्षा पद से भी हटाकर मुकदमा दर्ज किया जाने की गुहार लगाई गई। वहीं छात्र बच्चियों एवं अभिभावकों द्वारा थाने में भी मामले को लेकर शिकायत की गई जिस पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।