Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अखंड दयालबाग का अनूठा देव दीपावली उत्सव, कोना− कोना किया सैंकड़ों महिलाओं ने जगमग

Pragya News 24

Mon, Nov 27, 2023
Post views : 74
  • दयालबाग क्षेत्र में हुई अनोखी पहल, द्वितीय देव दीपावली उत्सव को दिया सनातन धर्म की अखंडता का रूप

आगरा। कार्तिक मास की पूर्णिमा, जिसे देवों की दीपावली के रूप में हर सनातनी द्वारा मनाया जाता है। किसी भी पर्व या उत्सव की विशेषता तब अधिक हो जाती है जब इसे सामूहिक रूप से अखंड रूप में मनाया जाए। दयालबाग क्षेत्र की महिलाओं ने अखंड दयालबाग ग्रुप बनाकर इसी अखंडता का परिचय देते हुए एक सामाजिक संदेश देने की पहल की।

दयालबाग सौ फुटा क्षेत्र में देव दीपावली पर सामूहिक दीपदान करतीं अखंड दयालबाग ग्रुप की सदस्याएं।

रविवार को अपर्णा व्यू अपार्टमेंट से लेकर शीतला अपार्टमेंट तक के डिवाइडर पर सामूहिक दीपदान किया गया। दीपदान का आरंभ बांके बिहारी धाम कॉलोनी से किया गया। अखंड दयालबाग ग्रुप की संयोजिका विनीता मित्तल ने बताया कि देव दीपावली पर गंगा या यमुना नदी के किनारे दीपदान करना सनातन संस्कृति में महत्वपूर्ण माना गया है। कलकल बहती कालिंदी के किनारे सामूहिक दीपदान कर ग्रुप द्वारा एकता का संदेश दिया गया है।

दीपदान आयोजन के लिए दयालबाग क्षेत्र की करीब 50 से अधिक कॉलोनी और अपार्टमेंट की महिलाओं को व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया था। रात के अंधियारे को दूर करते हुए दीपक और मोमबत्तियां भी प्रज्वलित की गयी। ग्रुप की सदस्याओं की पहल को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों, ठेले वालों ने भी अपने−अपने प्रतिष्ठान के बाहर दीप जगमग किये।

इस अवसर पर राधा रानी गुप्ता, रुचि सिंघल, प्रेरणा सिंह, आकृति जिंदल, अंजली अग्रवाल, शैली माट्टा, राधिका मित्तल, शुचि माहेश्वरी, श्रद्धा दीक्षित, नीरू कालरा, दीक्षा अग्रवाल, नीता बंसल, सोनल बत्रा, सौम्या गुप्ता, वीरा सक्सेना,दीपा खुराना, नीरू विजय, अनुराधा गुप्ता, क्षमा दुबे, रश्मि चौहान, सरिता उपाध्याय, शिखा गौतम, मधुलिका सिंह, निधि गाबा, रेनू सिंह, रुचि केसरवानी आदि ने दीपदान किया।

दयालबाग सौ फुटा क्षेत्र में देव दीपावली पर सामूहिक दीपदान करतीं अखंड दयालबाग ग्रुप की सदस्याएं।

इन कॉलोनियों ने दिया साथ
दीपदान के आयोजन में बांकेबिहारी धाम, अपर्णा रिवरव्यू, कल्याणी हाइट्स, मंगलम एस्टेट, मंगलम शिला, शीतला अपार्टमेंट, राममोहन विहार, सरला बाग, सरला बाग एक्सटेंशन, एलोरा एंक्लेव, ड्रीम वैली अपार्टमेंट, जयराम बाग, तुलसी विहार, कृष्णा बाग, खंदारी, नीरज नगर, मीना एंक्लेव आदि का सहयोग रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन