Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: देव दीपावली पर 21 हजार दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर

Pragya News 24

Mon, Nov 27, 2023
Post views : 149
  • बैकुण्ड चतुर्दशी पर श्रीजगन्नाथ जी का हुआ लक्ष्मी-नरसिंह रूप में श्रंगार, दीपदान कर श्रीहरि के कीर्तन में झूमें श्रद्धालू

आगरा। श्रीजगन्नाथ मंदिर में आज हर तरफ श्रृद्धा और भक्ति की रोशनी बिखरी थी। श्रीहरि के जयकारे और हर तरफ प्रज्ज्वलित 21 हजार दीपों की झिलमिलाती रोशनी और सतरंगी फूलों से सजा था श्रीहरि का मंदिर। लक्ष्मी-नरसिंह स्वरूप में भक्तों को आशीर्वाद देने और शांत मुद्रा में श्रृंगारित श्रीजगन्नाथ जी के अलौकिक दर्शन। कुछ ऐसा ही भक्तिमय दृष्य था कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ जी मंदिर में। जहां आज बैकुण्ठ चतुर्दशी (देव चतुर्दशी) महोत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। सिर्फ मंदिर ही नहीं मंदिर के आस-पास के घर भी दीपों से जगमाते नजर आए।

इस्कॉन मंदिर, आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि आज के दिन ही गज-ग्राह लीला (हाथी और मगर की लीला) में श्रीहरि के परम भक्त गज (हाथी) का बैकुण्ड गमन हुआ था। इसलिए आज दीपदान का विशेष महत्व है। बताया कि श्रीजगन्नाथ जी वर्ष में एक बार ही आज के दिन लक्ष्मी नरसिंह रूप में दर्शन देते हैं। श्रीहरि का यह रूप भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करने वाला है। संध्या आरती के बाद हरे राम, हरे कृष्णा… का मृदंग और मंजीरों पर कीर्तन किया, जिसमें सैकड़ों भक्त श्रीहरि की भक्ति में झूमते रहे। इसके उपरान्त भक्तों द्वारा 21 हजार दीपदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, राहुल बंसल, अशु मित्तल, सुशील अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, त्रिलोक चंद ग्रवाल, अखिल बंसल, विकास बंसल, संजय कुकरेजा, राजीव मल्होत्रा, हर्ष खटाना, अनिल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन