: डग्गेमारी - अवैध वाहनों के संचालन को लेकर दो गुटों में हुआ संघर्ष, युवक को घेरकर पीटा
Fri, Jun 7, 2024
Agra. कुबेरपुर के पास डग्गेमार और अवैध वाहनों का संचालन करने वाले दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया है। कुबेरपुर के पास नोएडा और दिल्ली के लिए दबंगई के बल पर बसों और कारों का संचालन किया जाता है। यहां पर कई बार रोडवेज अधिकारियों और कर्मचारियों ने अवैध स्टॉपेज और डग्गेमारी को खत्म करने के प्रयास किए हैं लेकिन सफलता आज तक नहीं लगी। अब यहां पर डग्गेमारी और अवैध रूप से वाहनों के संचालक को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया है जिसका शिकार आज एक युवक बन गया। बीच बचाव के दौरान दूसरे पक्ष के व्यक्ति के लग जाने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे युवक की पिटाई करना शुरू कर दिया। मामला रफा दफा हुआ लेकिन दबंगों ने कुबेरपुर गांव में उसे घेर लिया। लाठी डंडे और हथियार लेकर उसके ऊपर टूट पड़े घायल। नाजुक अवस्था में उसे आगरा के जिला अस्पताल लाया गया था।
घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे युवक शुभम सिकरवार ने बताया कि कुबेरपुर हाईवे पर उनकी गाड़ियां चलती हैं लेकिन दूसरे पक्ष के रवि, अजय, संदीप और अमित के साथ मिलकर उन्होंने तीन बार उनकी सवारियों से भरी हुई गाड़ी को खाली कर दिया। इस पर विवाद होने लगा। विवाद को बढ़ता देख कुलदीप (घायल युवक) बीच बचाव करने आ गया। इसी दौरान उसके हाथ से दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को धक्का लग गया और वह गिर गया। जिससे उसे चोट आ गई। इसी बात पर वाद विवाद बढ़ता चला गया। मौके पर मारपीट भी हो गई लेकिन बाद में सुलह हो गई थी।
कुबेरपुर गांव में घेरकर की मारपीट
घायल युवक के साथ आए लोगों ने बताया कि मामला शांत होने के बाद कुलदीप कुबेरपुर गांव की तरफ चला गया, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने साथियों को बुला लिया। लगभग 30 से 40 लोग उसके पीछे पड़ गए और कुबेरपुर गांव में गिराकर उसके साथ मारपीट की। लाठी डंडे और धारदार हथियारों से उसके पर हमला किया। बमुश्किल उन दबंग के चंगुल से कुलदीप को निकाला गया और इलाज के लिए आगरा लाया गया। एसएन हॉस्पिटल ले जाने पर वहां के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामला पुलिस से जुड़ा होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार तो कर दिया लेकिन उसका मेडिकल नहीं किया।
पुलिस मामले को टालती रही
घायल के साथ आए लोगों ने बताया कि इस घटना की एत्मादपुर पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस मामले को हल्के में ले गई। जिसके चलते उसके इलाज और मेडिकल में देरी हुई। मामले ने जब तूल पकड़ा तो पुलिस हरकत में आई और तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू कर दी।
: पेड़ कटने से स्वास्थ्य पर हो रहा प्रतिकूल असर
Wed, Jun 5, 2024
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने पौधरोपण करके पेड़ बचाने का दिया संदेश
एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
आगरा । एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने पौधरोपण करके किया। इसी दौरान जागरूकता गोष्ठी का भी आयोजन हुआ ।
सीएमओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि पेड़ पौधों की कटाई और प्रदूषण के जरिये पर्यावरण में जो असंतुलन पैदा हो रहा है । क्लाइमेट चेंज के कारण वेक्टर जनित रोगों के प्रसार में वृद्धि हुई है। वर्तमान की स्थिति मच्छर प्रजनन के लिए काफी अनुकूल है इस के लिए समुदाय के संवेदीकरण और मच्छरों के प्रजनन श्रोतों को समाप्त करने में सभी की भागीदारी की आवश्यकता है। लार्वा श्रोतों को समाप्त करने के लिए पानी के बर्तन,ड्म, टंकी आदि ढक कर रखें, सप्ताह में एकबार पानी के बर्तनों को खाली कर लीजिए, जिन स्थानों में पानी का इकट्ठा होना रोका न जा सके वहां के पानी में कुछ बूंदें मिट्टी का तेल या ट्रेक्टर का जला मोबिलऑइल डाल दीजिये, मच्छरों से बचने के लिये सोते समय मच्छर रोधी कीम/नीम का तेल/कडवा तेल शरीर पर लगायें, सोत समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, ऐसे कपडे पहनें जो शरीर को पूरा ढके रखे । बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र / स्वास्थ्य कार्यकर्ता से खून की जांच करायें, दवा नियमित और पूरी खायें। ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए और अपने आसपास के लोगों को भी पौधारोपण के लिए जागरूक करें।
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जीवनीमंडी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर ओपीडी में आने वाली गर्भवती और तीमारदारों को क्लाइमेट चेंज के समय सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया गया। पर्यावरण में असंतुलन के कारण भी लोगों को अत्यधिक गर्मी और हीट वेव का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। ऐसे हालात सबसे अधिक खतरा गर्भवती और गर्भस्थ शिशु के लिए पैदा करते हैं। सुरक्षित मातृत्व के लिए ये हालात बदलने जरूरी हैं। उन्होनें ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण हुए निर्जलीकरण से गर्भवती के रक्तचाप के भी कम होने की संभावना होती है। जब रक्तचाप कम होता है तो वह पेट में पल रहे बच्चे के लिए भी दिक्कतें पैदा कर देता है । ओपीडी में आने वाली गर्भवती को गर्मी से बचने के लिए विशेष तौर पर परामर्श दिया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की इंचार्ज डॉ. सलोनी ने किया। इस दौरान गर्मी और हीट वेव बचाव, ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने, वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए जनता से अपील की।
इस मौके पर एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के अध्यापक सुरेंद्र सिंह, सतीश गुर्जर, सेवामोब संस्था की प्रतिनिधि प्रीति कटियार सहित उनकी टीम मौजूद रही ।
: विश्व पर्यावरण दिवस पर किया औषधि व फलदार पौधों का रोपण
Wed, Jun 5, 2024
पंचवटी परिवार ने लिया संकल्प बच्चो की तरह करेगा पौधो की देखभाल
आगरा। माता सीता की नगरी पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में जहां हजारों पौधे रोपण ही नहीं किए बल्कि प्रत्येक परिवार ने अपने बच्चो की तरह परवरिश की। आज वह पौधें बड़े होकर खुशबूदार व औषधि फल देकर सभी को बुजुर्गों के रूप में छाया देकर खुश रखे हुए हैं। इसी कड़ी में पंचवटी परिवार ने आने वाली बरसात के सीजन से पहले गुणकारी लाभदायक औषधि फलदार पौधे रोपण कर संकल्प लिया। जिस तरीके अपने बच्चों की परवरिश की जाती है उन पौधों की जिम्मेदारी लेकर उन्हें बड़ा वृक्ष का रूप देते हैं इतनी भयंकर कोरोना काल महामारी में पंचवटी परिवार के इन्ही पेड़ों ने बड़े बुजर्गाे की तरह ठंडी छाया और औषधि फल से पूरी पंचवटी का ख्याल रखा।
विश्व पर्यावरण दिवस उत्सव में मुख्य रूप से नरेंद्र सिंह, श्याम भोजवानी, उपेंद्र सिंह, सुशील आहूजा, गुरमीत सिंह, अभिनव जैन, श्यामल मुखर्जी, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, रिंकू शर्मा, विवेक सक्सेना, सोमेन सिन्हा, जसविंदर सिंह, अनिल दुबे, साई सोनकर, सुरेश कपूर, राणा भट्टाचार्य, पुनीत मेहंदीरता, राकेश गुप्ता, मनीष चावला, राजेश जैन, धर्मेंद्र सारस्वत, ज्ञानेंद्र गुप्ता, ए के व्यास, करनल दत्ता, राकेश जैन, अनुराग शर्मा, राजेंद्र माहेश्वरी, इस्लाम भाई, मनोज, देवेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, गीता आहूजा, मीनू अग्रवाल, स्वाती मेहंदीरता, अनू गुप्ता, दीपा नोतनानी, राधा गुप्ता, यानवी जैन आदि उपस्थित रहे।