: जिला अस्पताल का कर्मचारी साइबर क्राइम का हुआ शिकार, फोन हुआ हैक
Mon, Jun 3, 2024
Agra. जिला अस्पताल का कर्मचारी साइबर अपराधियों का शिकार हुआ है। साइबर अपराधियों ने उसके मोबाइल को हैक किया और फिर इसकी डीपी लगाकर दूसरे नंबरों से उसके परिजनों-रिश्तेदारों व दोस्तों के पास पैसे की डिमांड का मैसेज भेज दिया। जब इसकी जानकारी पीड़ित को हुई तो उसने मोबाइल चेक किया तो उसके होश उड़ गए। मोबाइल एकदम डेड हो चुका था और पिन नंबर मांग रहा था। यह सब देखकर समझने में जरा भी देर नहीं लगी कि वह साइबर क्राइम का शिकार बन चुका है। पीड़ित ने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
साइबर क्राइम का शिकार बना पीड़ित का नाम श्री राम है जो इस समय जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इंचार्ज के पद पर तैनात है। पीड़ित श्री राम ने बताया कि बीते दोपहर 12 बजे उनके पास धौलपुर से एक रिश्तेदार का फोन आया कि तुम्हें पैसे की जरूरत है तो उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि फिर मोबाइल से मैसेज क्यों कर रहे हो कि आपको रुपयों की जरूरत है। इस पर उन्होंने अपना मोबाइल चेक किया तो मोबाइल डेड था। इतने में और लोगों के फोन आने लगे कि उनके पास भी मैसेज आया है कि रूपयों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि काफी लोगों से पैसों की डिमांड की किसी से 25000 तो किसी से ₹35000 मांगे।
साइबर पुलिस से की शिकायत
पीड़ित श्रीराम का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने साइबर पुलिस से शिकायत की है। साइबर पुलिस ने उनसे कहा कि वह अपनी जीमेल अकाउंट का पासवर्ड चेंज कर दें, साथ ही बैंक को भी संबंध में सूचना दे दें। जिससे साइबर अपराधी अन्य सूचनाओं को एकत्रित करके बैंक में फ्रॉड ना कर सके। फिलहाल उन्होंने बैंक को इस संबंध में सूचना दे दी है।
: कांग्रेस ने फतेहपुर सीकरी की एआरओ को हटाने की उठाई मांग, जाने क्यों
Mon, Jun 3, 2024
Agra. 4 जून को लोकसभा की मतगणना होनी है। आगरा में खासतौर पर फतेहपुर सीकरी सीट पर सभी की नजर लगी हुई है। आगरा जिले में वही एक सीट है जिसपर गठबंधन भी जीत का दम भर रही है। वहीं गठबंधन में शामिल कांग्रेस को इस सीट की मतगणना के दौरान धांधली होने का शक है। इसीलिए उन्होंने फतेहपुर सीकरी की एआरओ नवोदित शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्हें हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचा और फिर जिलाधिकारी के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह ने एसडीएम नवोदिता शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए जिन पर पहले से ही एसडीएम मैनपुरी रहते हुए खुल्लम खुल्ला सरकार के पक्ष में मतदान कराने और इन पर बेईमानी का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ कोर्ट में कैसे भी चल रहा है। इसलिए उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि ऐसी भ्रष्ट अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।
फॉर्म 17सी की प्रतिलिपि की मांग
इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने जिलाधिकारी से मांग की है कि 19 फतेहपुर सीकरी लोकसभा की प्रत्येक बूथ की फॉर्म 17सी की प्रतिलिपि कॉपी तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराई जाए। जिससे कि हम उसका मिलान अपनी लिस्ट द्वारा कर सकें। जिससे चुनाव आयोग पर कोई भी धांधली का आरोप ना लगे और मतगणना निष्पक्ष हो सके।
: विजयी प्रत्याशियो का पुष्पमाला के साथ पंचवटी परिवार ने किया भव्य स्वागत
Mon, Jun 3, 2024
आगरा। खुशनवी माहौल एकता का परिचय दिया पाश्र्वनाथ पंचवटी ने। 580 परिवार वाली सोसायटी, पाश्र्वनाथ पंचवटी ताज नगरी फेस 2 आगरा पर 2024-25 का चुनाव कराया गया। पंचवटी चुनाव एवं प्रशासनिक समिति (प्रवा) के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह व उनकी कर्मठ टीम द्वारा सुचारू तरीके से चुनाव संपन्न कराए गए। चुनाव में जीतने व शामिल हुए सभी प्रत्याशियों की हौसला अफजाई के लिए मुख्य अतिथि माननीय सांसद राजकुमार चाहर ने पंचवटी काॅलोनी पहुचकर बधाई दी व कहा कि पंचवटी कालोनी पूरे आगरा में पॉश कालोनी के नाम से जानी जाती है। पंचवटी परिवार द्वारा सांसदजी को पुष्प गुच्छ व मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।
सांसद राजकुमार चाहर, जितेंद्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुमन यादव, श्याम भोजवानी, वीरेंद्र सिंह, रिंकू शर्मा व पंचवटी परिवार द्वारा नई टीम को शुभकामनाए दी।
अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, सचिव सुशील आहूजा, कोषाध्यक्ष राजेश चंद जैन, संयुक्त सचिव सुमन शर्मा, संस्कृति सचिव गुरमीत सिंह, सदस्य अनिल दुबे, सोमेन सिन्हा, दीपा नोतनानी, राजेश कुमार जैन, विपिन मोहन शर्मा, डॉ एल आर पाठक, सुरेश कुमार कपूर, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, विजय सक्सेना रहे।