Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा के औद्योगिक विकास को पंख लगाने की तैयारी, ये 6 बातें बनेंगी आधार

Pragya News 24

Sat, Nov 30, 2024
Post views : 158

आगरा। 29 नवंबर 2024 को जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक होटल मधुश्री में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने की, जो अपनी कुशल नेतृत्व शैली और उद्यमियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए प्रसिद्ध हैं। बैठक में राकेश गर्ग अध्यक्ष, लघु उद्योग निगम की उपस्थिति ने इसे और अधिक प्रभावशाली बनाया।
लघु उद्योग भारती, आगरा के तत्वाधान में आयोजित इस बैठक में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं और सुझावों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने उद्योग बंधु के एजेंडे के प्रत्येक बिंदु को गहनता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही के लिए स्पष्ट निर्देश दिए।

महत्वपूर्ण निर्णय

  • चार पुलिया से केके नगर तक के मार्ग पर नगर निगम आगरा को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश।
  • औद्योगिक क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने के आदेश।
  • रामबाग चैराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए एसीपी छत्ता को उद्यमियों के साथ बैठक कर समाधान की योजना बनाने का निर्देश।
  • मछली पुलिया (हाथरस रोड) की सड़क डिजाइनिंग में सुधार के लिए पी.डब्ल्यू.डी. को त्वरित कदम उठाने का निर्देश।
  • फाउण्ड्री नगर के विद्यापुरम औद्योगिक क्षेत्र में 25 स्ट्रीट लाइट्स एक सप्ताह के भीतर लगाने का आदेश।
  • सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में बिजली ट्रिपिंग की समस्या के समाधान हेतु दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों को आगामी बैठक में तकनीकी जानकारी सहित उपस्थित रहने का निर्देश।

जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट शब्दों में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और प्रभावी तरीके से किया जाए।

नए निवेशकों को प्रोत्साहन
बैठक में नए निवेशकों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया। जिलाधिकारी महोदय ने डीसी, जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एमओयू साइन करने वाले निवेशकों की प्रोत्साहन योजनाओं और समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी
इस बैठक में आगरा जिले के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों जैसे फाउंड्री नगर, सिकंदरा, रामबाग और पांडे नगर के उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लघु उद्योग भारती, आगरा के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, महासचिव राजीव बंसल, प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, अरविंद शुक्ला, संजीव जैन, सौरभ गुप्ता, अंकुर अग्रवाल और प्रमुख सदस्यगणों ने उद्यमियों के मुद्दों को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।
विजय गुप्ता ने उद्यमियों के प्रति अपने प्रतिबद्धता और दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारे उद्देश्य उद्योगों को मजबूती और समाधान प्रदान करना है। लघु उद्योग भारती सदैव उद्यमियों के साथ खड़ी है और उनकी आवाज को जिला प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाती रहेगी।

जिलाधिकारी महोदय ने उद्योग विभाग, नगर निगम, च्ॅक्, और विद्युत विभाग सहित सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे उद्यमियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनके लिए व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करें। यह बैठक जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के नेतृत्व में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल के रूप में समाप्त हुई। सभी उपस्थित उद्यमियों ने जिलाधिकारी और राकेश गर्ग जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन