Fri 26 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लघु उद्योग भारती ने किया मेधावी छात्राओं का सम्मान, प्ले ग्रुप से 12वीं तक की छात्राओं को बांटे उपहार

Pragya News 24

Sat, Nov 30, 2024
Post views : 26
  • गणेशराम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में हुआ मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह
  • स्कूल की 66 मेधावी बेटियों को लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने उपहार संग दिया शुभ आशीष

आगरा। छोटा सा प्रोत्साहन बड़ी सी सफलता का कारण बन सकता है। छोटी-छोटी कक्षाओं में सफलता के बड़े-बड़े मुकाम प्राप्त करने वाली बेटियों को प्रोत्साहित किया लघु उद्योग भारती ने।
शनिवार को बल्केश्वर स्थित गणेशराम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में लघु उद्योग भारती द्वारा मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

मां भारती के चित्र के समक्ष उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल में पढ़ने वाली प्रत्येक छात्रा अपने आप में शक्ति और शिक्षा का मूर्त रूप है। स्कूल में पढ़ने वाली सभी छात्राओं को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ सनातन संस्कारों का भी ज्ञान दिया जाता है।

लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग जी के जन्मदिन के उपलक्ष में समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल में पढ़ने वाली प्ले ग्रुप से लेकर 12वीं तक की 66 छात्राओं को उनकी कक्षा में सर्वोच्च प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्कूल की करीब 1800 छात्राओं को भी उपहार बांटे गए। बच्चों ने रामचरितमानस की चौपाइयों और संस्कृत गीत की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी।

समारोह में धन्यवाद ज्ञापन स्कूल की प्रधानाचार्य चारु पटेल ने दिया। व्यवस्थाएं प्राइमरी स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि अग्रवाल और कोषाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने संभाली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन