: टीकाकरण गंभीर रोगों से रोकथाम की कुंजी
Thu, Oct 17, 2024
वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज सर्विलांस वर्कशॉप का हुआ आयोजन
सुरक्षा से बेहतर विकल्प है रोकथाम (बचाव)
आगरा। जनपद में गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित की जाने वाली सबसे आम और गंभीर वैक्सीन-रोकथाम योग्य बीमारियों से संबंधित जिला स्तरीय वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज सर्विलांस वर्कशॉप का आयोजन संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आगरा डॉ. ज्योत्सना सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आगरा के एक निजी होटल में हुआ।
इस मौके पर संयुक्त निदेशक (जेडी) डॉ. ज्योत्सना ने कार्यशाला के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम टीकों की मदद से बच्चों को कई गंभीर बीमारियों बचाव कर सकते हैं। बच्चों के टीकाकरण के समय अभिभावकों को यह जानकारी जरूर देनी चाहिए कि कौन सा टीका लगाया गया है और किस बीमारी से बच्चों का बचाव करेगा । माता-पिता को बच्चों को समय से टीकाकरण करने के लिए अवश्य प्रेरित करें और समझाएं कि अपने बच्चों को स्वस्थ रखने में मदद करे, इसलिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का पालन करना हमारे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम हमारे देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो सबसे बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है। इसका मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं और गर्भवती को टीके-रोकथाम योग्य बीमारियों से बचाव करना है, जिससे अंडर-5 मृत्यु दर में कमी आती है। टीकाकरण के महत्व को समझने के लिए, यह जानना जरूरी है कि टीके कैसे काम करते हैं, जिससे वे बीमारी का कारण नहीं बनते हैं। जब हम टीका लगवाते हैं, तो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली उस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार हो जाती है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि टीकाकरण के माध्यम से डिप्थीरिया, खसरा, पोलियोमाइलाइटिस, रुबेला, टेटनस जैसी बैक्टीरियल व वायरल बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है। रोकथाम हमेशा इलाज से बेहतर विकल्प है। हम सभी को इसे अपनाना चाहिए। अन्यथा यह रोग होने पर गंभीर परिणामों को भुगतना पड़ता है। इस मौके पर डॉ. अर्बन नेशनल हेल्थ मिशन के नोडल अधिकारी डॉक्टर धर्मेश्वर श्रीवास्तव ने कार्यशाला के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपने कार्य क्षेत्र के बच्चों व गर्भवती का शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।
कार्यशाला की प्रतिभागी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि आयोजित प्रशिक्षण में वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज के बारे में अद्यतन जानकारी मिली और वे अपने क्षेत्र में इन बीमारियों की निगरानी में और भी सुधार कर सकेंगी साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को भी इन बीमारियों के प्रति जागरूक जागरूक करेगी।
इस कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और इम्यूनाइजेशन ऑफिसर (आई.ओ) सहित 63 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षित के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन की एसएमओ डॉ. महिमा चतुर्वेदी ने वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज जैसे डिप्थीरिया, खसरा, काली खांसी, पोलियोमाइलाइटिस, रूबेला और टिटनेस पर चर्चा की। उन्होंने इन बीमारियों के लक्षणों, निदान और उपचार पर जानकारी दी। डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यशाला में डीपीएम कुलदीप भारद्वाज, डॉ. एसके राहुल, अर्बन कोऑर्डिनेटर आकाश गौतम व अन्य मौजूद रहे।
कुछ महत्वपूर्ण टीके:
हैपेटाइटिस बी: जन्म के समय दिया जाने वाला टीका
डिप्थीरिया, टिटनेस, पोलियो: बचपन में दिए जाने वाले टीके
काली खांसी: बचपन में दिया जाने वाला टीका
रूबेला: गर्भवती महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण टीका
: मेहनत और प्रतिभा के साथ अनुभव का संगम है सफलता की कुंजी
Sun, Oct 13, 2024
अग्रवाल महासभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया सम्मान समारोह
अग्र माता पिता बैजनाथ अग्रवाल, मैमवती अग्रवाल व 80 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
आगरा। मेहनत भरी प्रतिभा के साथ अनुभव का साथ होना ही सफलता ही कुंजी है। मेधावी विद्यार्थियों के रूप में आज यहां प्रतिभाशाली विद्यार्थी और जीवन के खट्टे मीठे अनुभव को समेटे समाज के बुजुर्ग हैं। अग्रवाल महासभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन, उप्र लघु उद्योग निगम लि. के प्रदेशाध्यक्ष राकेश गर्ग, एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल, समाजसेवी सरजू बंसल, मुख्य वक्ता पूर्व विधायक महेश गोयल, सुरेश चंद गर्ग, नितेश अग्रवाल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, छोटेलाल बंसल ने सम्मलित रूप से महराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर इन्हीं वक्तव्य के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल ने अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर किया। इस अवसर पर लगभग 80 मेधावी विद्यार्थी व अग्र माता-पिता के रूप में बैजनाथ-मैमवती अग्रवाल व समाज के बुजुर्गों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विष्मु विहारी गोयल ने इस अवसर पर कहा कि समाज की उन्नति के लिए युवाओं की मेहनत और बुजुर्गों का सानिध्य दोनों जरूरी है। संचालन शैलेन्द्र बंसल, कार्यक्रम संयोजक सुशील अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, डॉ. मंजू बंसल, महेन्द्र बंसल, वीरेन्द्र गोयल, कृष्ण मुरारी गोयल, वीरेन्द्र कुमार जैन, सुरेश चंद अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, देवेन्द्र बंसल, अनिल अग्रवाल, गजेन्द्र अग्रवाल, फूलचंद बंसल, कुलवन्त मित्तल आदि उपस्थित रहे।
: ये रामायण है पुण्य कथा श्रीराम की… भजन संध्या में सियाराम की कथा सुन छलके श्रद्धालुओं के अश्रु
Sun, Oct 13, 2024
श्रीहरि सत्संग समिति के सहयोग से अग्रधाम सेवा सदन में विजय दशमी के उपलक्ष्य में आयोजित भजन संध्या में बही भक्ति की धारा
आगरा। कभी भक्ति भाव श्रद्धालुओं के होठों पर खुशी तो कभी आंखों में जलधारा को बहा लाए। भगवान राम की भक्ति जब स्वरों में सजकर भजनों के रूप में भक्तों के हृदय तक पहुंची तो हर तरफ श्रीहरि के जयकारे गुंजायमानन होने लगे। कुछ ऐसा ही नजारा था श्रीहरि सत्संग समिति के सहयोग से अग्रधाम सेवा सदन सेवला में आयोजित भजन संध्या में। जहां भजन गायक देवेश अग्रवाल व मंजरी शुक्ला ने अपनी भक्ति से सजे स्वरों में हर भक्त को खूब डुबकी लगवाई।
भजन संध्या का शुभारम्भ सियाराम के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, मधु बघेल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चैहान, विधायक जीएस धर्मेश, सुमन अग्रवाल, विशम्भर अग्रवाल ने सम्मलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। देवेश अग्रवाल व मंजरी शुक्ला ने जब अपनी भक्तिमय आवाज में सजा दो घर को गुलशन सा…, फूलों में सज रहे हैं श्रीवृन्दावन बिहारी…, रामा रामा रटते बीती रे उमरिया…, हम कथा सुनाते रामचंद्र भगवान की, ये रामायण है पुण्य कथा श्रीराम की…, राधिका गोरी से बृज की छोरी…, बड़ा नटखट है रे नंदकिशोर…, हमारे साथ हैं श्रीरधुनाथ, हमे डर किस बात का… जैसे भजन प्रस्तुत किए तो हर तरफ भक्ति रे रंग बिखरे नजर आए। अंत में सियाराम की भव्य आरती की गई। संचालन आरपी सक्सेना ने किया। इस वसर पर मुख्य रूप से सुभाष सक्सेना, धनवन्तरी पाराशर, मुकेश शुक्ला, भदवान दास बंसल, टीएन अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, संजय गोयल, संजय मित्तल आदि उपस्थित थे।