: मजदूरों-श्रमिकों के बच्चों को उत्तम शिक्षा देने को 16 अटल आवासीय विद्यालयों का हुआ लोकार्पण
Sun, Sep 24, 2023
Agra. आगरा में फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के कौरई में निर्माण कराए गए अटल आवासीय विद्यालय का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रिमोट का बटन दबाकर वर्चुअल रूप से लोकापर्ण किया गया। अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत कोराई आगरा में 60 करोड़ की लागत से बने अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिक, कोरोना काल मे निराश्रित हुए बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण अटल आवासीय विद्यालय में 80 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है।जिनमे आगरा से 40, फिरोजाबाद से 26, मथुरा और मैनपुरी के 7-7 छात्र शामिल है। अटल आवासीय विद्यालय के लोकापर्ण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ देवेंद्र शर्मा अध्यक्ष बाल सरंक्षण आयोग, सांसद राजकुमार चाहर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, विधायक बाबूलाल चौधरी, महापौर हेमलता दिवाकर और कमिश्नर रितु माहेश्वरी द्वारा दीप जलाकर किया गया।
इस अवसर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि कोरोना काल मे निराश्रित हुए बच्चों और श्रमकारो के बच्चों को उत्तम शिक्षा देने के के लिए आज प्रदेश में 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकापर्ण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया। अब श्रमिकों के बच्चों और निराश्रितों के बच्चो को भी अच्छी शिक्षा मिल सकेगी।
अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश पा चुकी छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद देते हुए कहा कि अटल आवासीय विद्यालय में एडमिशन होने से बहुत खुशी है और अब हम अच्छे से यहां पढ़ाई कर अपने सपनो को पूरा कर सकेंगे। वहीं अभिवावकों ने भी अपने बच्चों के प्रवेश होने पर खुशी जताई।
: भूमिगत मेट्रो संघर्ष समिति ने कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के आवास पर किया प्रदर्शन
Sun, Sep 24, 2023
Agra. एमजी रोड पर भूमिगत मेट्रो ट्रेन की मांग कर रहे एमजी रोड भूमिगत मेट्रो संघर्ष समिति का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। समिति के पदाधिकारी और व्यापारीगण हाथों में पंपलेट और ढोल नगाड़े व मंजीरे बजाते हुए कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के आवास पर पहुँचे। यहां पर उन्होंने शंख बजा कर ढोल नगाड़े बजाकर जमकर प्रदर्शन किया। ढोल नगाड़ों की आवाज सुनकर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य अपने आवास से बाहर आई और व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी बात भी सुनी। इस दौरान बेबी रानी मौर्य ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वह उनकी इस मांग से सीएम योगी को अवगत जरूर कराएंगी।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने कहा कि अगर एमजी रोड पर एलिवेटेड मेट्रो की जगह भूमिगत मेट्रो नहीं बनी तो व्यापारी बर्बाद हो जाएगा। एलिवेटेड मेट्रो बनने से सड़क का चौड़ीकरण अति आवश्यक हो जाएगा और उनकी दुकाने व शोरूम उसकी जद में आएंगे। साथ ही किसी भी तरह का हादसा होने का डर हमेशा बना रहेगा। वही एमजी रोड पर काफी स्कूल और अस्पताल भी हैं। जब एलिवेटेड बनेगा तो स्कूल और अस्पताल तक पहुंचने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि आगरा एमजी रोड पर सड़क का जो डेरा है वह सीमित है।
भूमिगत मेट्रो संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने बताया कि एलिवेटेड मेट्रो ट्रेन प्रस्तावित है। व्यापारी और आम जनमानस चाहता है कि एमजी रोड पर भूमिगत मेट्रो बनाई जाए। इस आंदोलन को वह काफी समय से चला रहे हैं। हर जनप्रतिनिधियों को इस आंदोलन से जोड़ा है। जनप्रतिनिधियों ने एक रणनीति भी तैयार की लेकिन उसके बाद उसे अमल में नहीं लाया गया। ऐसा लगता है कि जनप्रतिनिधि आश्वासन देकर सो गए हैं।
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने भूमिगत मेट्रो संघर्ष समिति को आश्वासन दिया कि जो उनकी मांग है उस मांग से वह सीएम योगी को जरूर अवगत कराएंगे लेकिन फैसला आखिरकार सीएम योगी और सरकार को लेना है।
: अब नॉर्मल है 500 करोड़ - सलमान खान
Sun, Sep 24, 2023
सुपर स्टार सलमान खान ने गुरुवार को पंजाबी फिल्म मौंजा ही मौंजा का ट्रेलर लॉन्च किया। गिप्पी ग्रेवाल स्टारर इस फिल्म के लाँचिंग इवेंट पर सलमान ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में अब 100 करोड़ मार्क रॉक बॉटम हो जाएगा। अब हर इण्डस्ट्री 1000 करोड़ के पार जाएगी। इवंेट में जब सलमान से पूछा गया कि इन दिनों पंजाबी फिल्में 100 करोड़ कमा रही है इस पर उनकी क्या राय है, तो एक्टर ने कहा कि ना सिर्फ बॉलीवुड या पंजाबी इण्डस्ट्री बल्कि हर इण्डस्ट्री की फिल्में इतना कलैक्शन कर ही रही हैं। ये फिल्में समय के साथ नए रिकार्ड्स बना रही है। अब 100 करोड़ मार्क रॉक बॉटम हो जाएगा। हर इण्डस्ट्री के लि अब 400-500-600 करोड़ टारगेट है। वह बोले, जब हमारी फिल्में 10 से 15 करोड़ करती है तो हम सरप्राइज्ड हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में अगर हमारी पिछली फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई की है तो फिर मैं क्या कहूँ।
बाकी अगर सलमान सर कह रहे हैं तो यह फिल्म भी अच्छा ही करेगी। समीप कंग निर्देशित कॉमेडी फिल्म मौंजा ही मौंजा 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें गिप्पी ग्रेवाल के अलावा बिन्नू ढिल्लों, तेनु ग्रेवाल, हशनीन चौहान, करमजीत अनमोल जैसे कलाकार नजर आऐंगे।