Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रंजिशन तीन दर्जन से अधिक लोगों ने एक परिवार पर बोला हमला, महिलाओं को भी नहीं बख़्शा

Agra. सरकारी खाद के गड्ढे को बंद कराना एक ही परिवार के लिए भारी पड़ गया। दबंगों ने सुबह तड़के लगभग तीन दर्जन से अधिक लोगों ने घर पर हमला बोला दिया। घर पर मौजूद महिलाओं को भी नहीं बख्शा। खून से लथपथ एक ही परिवार के 8 लोग जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुँचे। चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और मेडिकल किया।

पूरा मामला बमरौली कटारा थाना क्षेत्र कर सरगन खेड़ा गांव का है। पीड़ित अशोक ने बताया कि वो खेत पर थे और महिलाएं व बच्चों के साथ पिता घर पर थे। घड़ी में लगभग 8 बजे थे। तभी घर में अचानक से दर्जनों लोगों ने लाठी डंडे और सरिया के साथ हमला बोल दिया। कहासुनी होते ही सभी ने हमला बोल दिया। घर में 8 लोग थे। उन पर लगभग 30 से 40 लोगों ने हमला कर दिया।

पीड़ित कैलाश ने बताया कि गांव में एक सरकारी खाद का गड्ढा है। इस गड्ढे के कारण आये दिन हादसे होते थे। ग्रामीणों ने इस गड्ढे को भरवाने के लिए एक राय हुई लेकिन आरोपी ऐसा नहीं चाहते थे। इसे भरवाने में मेरे पिता ने भी सहमति जता दी। बस इसी बात का आरोपी पक्ष बुरा मान गया और रंजिश मान बैठा। इसी रंजिश के कारण आज प्रेमपाल सिंह और उनके परिवार के लोगों ने लाठी डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। इस घटना महिलायें बुरी तरह चोटिल हुई है।

पीड़ित कैलाश ने बताया कि आरोपियों के हमले में माँ पत्नी पिता को बेरहमी से पीटा गया। हमले में कालावती, सुरेश अशोक, दिनेश बानी सिंह, मूलचंद कमलेश और रामवती बुरी तरह से घायल है। अशोक सुरेश व दिनेश के सिर में चोट है और कई के फैक्चर आया है। महिलाओं के शरीर व छाती में अंदरूनी चोट है।

इन पर है आरोप

घायल लोगों ने प्रेम सिंह,लाल सिंह, गब्बर रामावतार, गोविंद हरदयाल, कृष्ण, रोहित चद्रप्पाल, सत्यवीर, जितेंद्र, चुनना दीपक, धर्मेंद्र पर मारपीट के आरोप लगाए है। वहीँ पूर्व प्रधान राजवीर को साजिशन हमला करवाने का आरोप लगाया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन