: दशहरा घाट का नजारा देख विदेशी पर्यटक ने कहा - 'इट्स लुक लाइक रबिश, आई एम वेरी सैड'
Thu, Oct 5, 2023
Agra. ताजमहल के पीछे दशहरा घाट का नजारा आजकल कुछ ठीक नहीं है। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते यमुना घाट पर कूड़े के ढेर लगे हुए है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहाँ पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कुंड बनाया गया था जिसमें भगवान गणेश की प्रतिमाओं की दुर्दशा हो रही है। गंदगी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं की दुर्दशा देखकर यहाँ आने वाले विदेशी पर्यटकों के मन में आगरा और भारत की अलग छवि बन रही है। एक विदेशी पर्यटक ने तो यह कह दिया कि वह यह सब बकवास देखकर काफी दुःखी है।
ताजमहल निहारने के बाद कई विदेशी पर्यटक दशहरा घाट पर पहुँचे थे। यमुना और ताजमहल के साये में जमकर सेल्फी ले रहे थे। इस बीच यमुना के इस घाट पर गंदगी का अंबार देखकर एक पर्यटक व्यथित नजर आई। यह पर्यटक काफी देर तक यहाँ बैठी रही और फिर इस दृश्य को देख कर कहने लगीं इट्स लुकलाइक रबिश,आई एम वेरी सैड।
स्वच्छता अभियान की खुली पोल
देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को केंद्र सरकार ने स्वच्छता अभियान से जोड़ा था। इस अभियान में सभी सरकारी विभाग और उसके कर्मचारी, थाना पुलिस और पुलिस के आलाधिकारी, सामाजिक संगठन, एनजीओ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने स्तर से स्वच्छता अभियान चलाकर एक क्षेत्र को साफ किया था। इस अभियान के अंतर्गत दशहरा घाट पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर निगम, पर्यटन, पुरातत्व विभाग और ताज सुरक्षा पुलिस इस सफाई अभियान में शामिल हुई। सभी ने इस अभियान के दौरान सिर्फ खानापूर्ति की गई। इसी का परिणाम था कि यमुना के घाट पर कूड़े के ढेर लगे थे और बनाये गए कुंड में गणेश प्रतिमाओं की दुर्दशा हो रही थी। इसके चलते ही भारत और आगरा की छवि धूमिल कर हो रही है।
: दो माह पुराने शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस, उम्र को लेकर संशय जारी
Thu, Oct 5, 2023
Agra. आगरा के जिला अस्पताल में एक शव को लाया गया था। शव किसी नाबालिग का है या फिर वयस्क का। इसका पता लगाने के लिए जिला अस्पताल में उसके शव का एक्सरा किया गया। इस बॉडी को पोस्टमार्टम ग्रह से भेजा गया था। चिकित्सकों ने तुरंत इस बॉडी का एक्सरा कराया और फिर पोस्टमार्टम ग्रह भिजवा दिया।
मामला बाह पिनाहट क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला था। शव भी दो माह पुराना बताया जा रहा है जिसके सिर में गोली लगी हुई है यानी गोली मारकर इसकी हत्या हुई थी। शव की दुर्गति हो रखी थी। पुलिस ने तुरंत कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था लेकिन उसकी उम्र पुलिस के लिए पहेली बनी हुई थी।
उम्र की पहेली को सुलझाने के लिए पोस्टमार्टम से शव को जिला अस्पताल भेजा गया। यहाँ पर शव का एक्सरा हुआ और उसकी उम्र से संबंधित रिपोर्ट चिकित्सकों ने दी। शव को लेकर आये पोस्टमार्टम कर्मचारियों ने बताया कि अज्ञात शव मिला है उसकी उम्र को लेकर संशय से बना हुआ है।
: पराली और मिट्टी से बनाई जा रही मां दुर्गा की ईको फ्रेंडली प्रतिमाएं
Thu, Oct 5, 2023
Agra. पराली से उत्तर प्रदेश पंजाब के साथ अन्य राज्यों के किसान भी परेशान है। पराली जलाते हैं तो वायु प्रदूषण अधिक होता है और प्रशासन कार्यवाही करता है लेकिन इस पराली का सदुपयोग कोलकत्ता से आगरा आये मूर्तिकार कर रहे है। नव दुर्गा फेस्टिवल को लेकर माँ दुर्गा की इको फ्रेंडली प्रतिमाएं बना रहे है। इन प्रतिमाओं को बनाने में इस पराली का ही उपयोग किया जा रहा है।
पानी में गल जाती है पराली
नामनेर स्थित दुर्गा मंदिर में इको फ्रेंडली प्रतिमाएं बना रहे मूर्तिकारों में बताया कि पराली और मिट्टी को मिलाकर प्रतिमा का ढांचा तैयार किया जाता है। पराली और मिट्टी से मिलाकर प्रतिमा का ढांचा बनाने के बाद उनमें इको फ्रेंडली रंग का उपयोग किया जाता है। कारीगरों ने बताया कि मिट्टी और पराली से प्रतिमा बनाने के दो फायदे है। एक प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी प्रदूषित नहीं होगी तो दूसरी ओर पराली जो किसानों के लिए सिरदर्द है उसका भी निस्तारण आसानी से हो जाता है। उन्होंने बताया कि पानी में पराली गल जाती है और मिट्टी पानी में बह जाती है।
मिले है सैकड़ों ऑर्डर
मूर्तिकार ने बताया कि इको फ्रेंडली की डिमांड लगातार बढ़ती चली जा रही है। सैकड़ो लोगों ने ऑर्डर पर मां दुर्गा की प्रतिमा बनवाई हैं। सभी प्रतिमाएं इको फ्रेंडली है। पराली और मिट्टी से यह प्रतिमा बनाई गई है, साथ ही इको फ्रेंडली कलर का भी उपयोग किया जा रहा है जो विसर्जन के दौरान पानी को प्रदूषित नहीं करता।