Thu 22 Oct 2026
Breaking News Exclusive
भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट रणभूमि में लक्ष्मण के प्रहार से धराशायी हुआ मेघनाद, रामलीला मैदान गूंजा जय श्रीराम के जयघोषों से मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे सोने की लंका में हनुमान जी ने लगाई आग, रामसेतु बांध लंका पहुंची वानर सेना विनय अग्रवाल के इनकार के बावजूद बने मुख्य संरक्षक, दिनेश पाठक संभालेंगे अध्यक्ष की जिम्मेदारी ‘मिशन 9000’ के तहत बांटे तुलसी के पौधे सीताराम मंदिर में जनकपुरी महोत्सव समिति का भव्य स्वागत रणभूमि में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, प्रभु श्रीराम के अमोघ अस्त्र से धराशायी हुआ कुंभकर्ण सूर्पणखा की कटी नाक, स्वर्ण मृग का छल और सीता हरण से सजी रामलीला

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

कावेरी मंदिर : मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

Pragya News 24

Mon, Oct 19, 2026
Post views : 51

कावेरी कुंज मंदिर में भजन संध्या और डांडिया उत्सव के साथ मनाई गई नवरात्रि की नवमी

आगरा। कमला नगर स्थित कावेरी कुंज मंदिर में नवरात्रि की नवमी पर मां सिद्धिदात्री की आराधना के साथ भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कावेरी मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में माता के भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भक्तिभाव में झूम उठे। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गुंजायमान हो गया और वातावरण भक्तिमय हो उठा।

मां सिद्धिदात्री के दिव्य स्वरूप के समक्ष आकर्षक फूल बंगला सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजन संध्या में भक्तों ने माता की महिमा का गुणगान कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। वहीं, डांडिया उत्सव ने आयोजन में उल्लास और उत्साह के रंग भर दिए। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की।

कार्यक्रम में कावेरी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, महामंत्री देवेंद्र अग्रवाल, आरके शास्त्री, राजीव अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, कृष्ण गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन