Sat 20 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जीआरपी फोर्ट ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चलती ट्रेनों में देता था चोरी की वारदात को अंजाम

Pragya News 24

Sat, Nov 18, 2023
Post views : 48

Agra. त्यौहारों को लेकर ट्रेनों में अत्याधिक भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में चोर भी सक्रिय है। उनकी कमर तोड़ने के लिए जीआरपी भी ताबड़तोड़ कार्यवाही को अंजाम दे रही है। रेल यात्रियों का सफर सुरक्षित हो इसलिए चेकिंग को भी दुरुस्त बनाया गया है। जीआरपी आगरा फोर्ट को अपराधियों पर शिकंजा कसने में एक और सफलता हाथ लगी है। जीआरपी आगरा फोर्ट ने शातिर चोर अमन पुत्र अनवर हुसैन को प्लेटफार्म नंबर एक रेलवे स्टेशन आगरा फोर्ट से गिरफ्तार किया। जीआरपी ने अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की और जेल भेज दिया।

जीआरपी आगरा फोर्ट के अनुसार इस समय दीपोत्सव के बाद लोग वापस अपने घर व काम काज पर लौट रहे है तो छठ पर्व को लेकर भी ट्रेनों में अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में ट्रेनों में चेकिंग दस्ते को बढ़ाया गया है जिसमें आपराधिक घटना को रोका जा सके। चेकिंग के दौरान ही एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया। शातिर चोर अमन पुत्र अनवर हुसैन नि0 कालोनी बवाना थाना भोरगढ नरेला दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

जीआरपी आगरा फोर्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली में भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो दिल्ली से आगरा आने वाली ट्रेनों में सफर करके यात्रियों के सामान की चोरी करके फरार हो जाता है और उन्हें बेच देता है। जीआरपी ने कानूनी कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन