: जिला अस्पताल में एक युवक की जमकर हुई पिटाई, चोरी का लगा आरोप
Wed, Oct 4, 2023
Agra. आगरा के जिला अस्पताल में अचानक से भगदड़ मच गई। पीछे से आवाज आई चोर चोर पकड़ो पकड़ो। जिस युवक पर चोरी का इल्जाम था वह आगे आगे भाग रहा था और पीछे जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारी उसका पीछा कर रहे थे। पकड़ में आने पर उस युवक की जमकर धुनाई कर दी। उस युवक पर सफाई कर्मचारी दे दना दन बरस पड़े। युवक की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
पूरा मामला रकाबगंज थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल का है। जिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के में स्टोर है इस स्टोर के गेट के पास यह युवक खड़ा हुआ था। सफाई कर्मचारियों की बात माने तो यह युवक बिजली के बल्ब चोरी कर रहा था। उसने एक थैला रख रखा था जिसमें बल्ब थे और उसे ले जाने की फिराक में था। इसी दौरान इस युवक को पकड़ लिया गया। युवक से पूछताछ की तो वह भागने लगा जिस पर उसकी पिटाई कर दी गई।
बेरहमी से पिटाई करने के बाद सफाई कर्मचारियों ने इस युवक को छोड़ दिया और जिला अस्पताल से बाहर निकाल दिया। जब इस युवक से बातचीत की गई तो युवक का कहना था कि उसकी पिटाई की गई है। वह चोर नहीं है जबकि वह जिला अस्पताल में इलाज करने के लिए आया था। इस दौरान में है जिला अस्पताल का पर्चा और दवाइयां भी दिखाने लगा।
: विश्व भ्रमण पर निकले कजाकिस्तान के तीन नागरिक, आगरा में मुसीबत में फंसने से बचे
Wed, Oct 4, 2023
Agra. कजाकिस्तान से तीन नागरिक विश्व भ्रमण पर निकले हैं। इनकी खास बात ये है कि यह लोग बिना पैसा खर्च किये दुनिया घूम रहे हैं। ये पर्यटक लोगों से लिफ्ट लेकर पर्यटन स्थल पहुँच रहे हैं और पर्यटन स्थल का भ्रमण कर रहे है। अब तक ये पर्यटक 12 देशों का ऐसा ही भ्रमण कर चुके है। मंगलवार को इन पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार भी ऐसे ही किया। तीनों लिफ्ट लेकर ताजमहल तक पहुँचे और फिर टिकट खरीदकर ताजमहल का भ्रमण किया।
लपकों का बन जाते शिकार
ताजमहल भ्रमण से पहले यह पर्यटक लपकों के फंदे में फंस गए। समय रहते जागरूक नागरिक की मदद और समय से पुलिस के पहुँच जाने से यह पर्यटक लपकों का शिकार बनने और गलत हाथों में जाने से बच गए। तीनों विदेशी पर्यटकों ने इस पर पुलिस का आभार व्यक्त किया। मामला पत्थर घोड़ा के पास का है। डेनियल वोटया और उनका एक अन्य साथी रात को पैदल जा रहे थे। विदेशियों को पैदल चलता देख ई रिक्शा चालक आ गए और उन्हें उनकी मनचाही जगह पहुँचाने की बात कहने लगे लेकिन दोनों को एक दूसरे की बात समझ नही आ रही थी। उन्हें लगा कि लिफ्ट दी जा रही है। इस पर तीनों उसमें बैठ गए लेकिन दोनों ई रिक्शा चालकों में विदेशी पर्यटकों को बैठाने को लेकर लड़ाई होने लगी।
पुलिस ने की मदद
दोनों ई रिक्शा चालकों को लड़ता देख वहां से गुजर रहे चीता मोबाइल रुक गई। पुलिस ने दोनों ई रिक्शा चालकों को मौके से भगा दिया। पुलिस ने विदेशी नागरिकों से बातचीत करने का प्रयास किया लेकिन भाषा आड़े आने लगी। फिर वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों की मदद से पुलिस ने पर्यटकों की जानकारी जुटाई और उन्हें सुरक्षित उनके होटल पर पहुंचवाया। इसके साथ ही पर्यटन पुलिस को भी उन्होंने सूचित कर दिया। एसीपी तथा सुरक्षा को जानकारी होने पर उन्होंने अधीनस्थों को पर्यटकों से मिलने के लिए उनके होटल भेजा।
लिफ्ट लेकर घूम रहे हैं पूरी दुनिया
पर्यटक डेनियल ने बताया कि वह दुनिया भ्रमण के लिए निकले है। लेकिन दुनिया का भ्रमण वह बिना पैसे खर्च किए कर रहे हैं। लिफ्ट लेकर वे एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच रहे हैं और ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण कर रहे हैं। अपना यह पूरा अनुभव को वो रिकॉर्ड कर रहे हैं। आपने यह अनुभव को एक डॉक्यूमेंट्री और किताब के माध्यम से दुनिया के सामने लाएंगे।
: एसटीएफ पुलिस ने की व्यापारियों के गोदाम में छापेमारी, नकली दूध बनाने का मिला सामान
Wed, Oct 4, 2023
आगरा/बाह। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा जरार में एसटीएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली दूध बनाने के सामान को बेचने वाले दुकानदार व्यापारियों के यहां छापेमारी की, जिससे हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार अपने दुकानों को बंद कर भाग गए वहीं कुछ दुकानों से टीम द्वारा सैंपल लेकर दुकानदारों को चिन्हित किया गया है।
जानकारी के अनुसार कस्बा जरार में व्यापारियों की दुकानों पर भारी मात्रा में नकली दूध बनाने का जहरीला पदार्थ सहित अन्य सामग्री बेचे जाने की एसटीएफ डीएसपी उदय प्रताप सिंह को लगातार सूचना मिल रही थी। कस्बा के व्यापारियों द्वारा दूध बनाने के जहरीले पदार्थ एवं अन्य सामग्री को क्षेत्र एवं अन्य स्थानों पर दुधियों के माध्यम से सप्लाई किया जा रहा था। जिसे लेकर मंगलवार की शाम को डीएसपी एसटीएफ उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम एवं बाह पुलिस की संयुक्त छापेमारी व्यापारियों की दुकानों पर की गई। जिससे दुकानदार व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के शटर बंद कर भाग गए। तो वही एसटीएफ की टीम द्वारा व्यापारी चीना उर्फ राजकुमार गुप्ता सहित कई दुकानों से नकली दूध बनाने की सामग्री के सैंपल लिए गए और उनके गोदाम से कुछ सामान को बरामद किया गया।
एसटीएफ पुलिस की टीम द्वारा व्यापारियों की दुकानों एवं गोदाम को चिन्हित कर जानकारी की जा रही है। आखिर इतनी मात्रा में नकली दूध बनाने का सामान कहां से और कैसे सप्लाई किया जाता है। नकली दूध बनाने वाले लोग चिलर,प्लांट, डेयरियों पर अपना दूध बना कर सप्लाई करते हैं जिससे लोगों की जिंदगियों से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मामले में दुकानदारों से पूछताछ भी की गई है। मंगलवार देर शाम तक पुलिस व्यापारियों की गोदाम पर छापेमारी खंगालती रही।
डीएसपी एसटीएफ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद व आसपास क्षेत्र में यह लोग दूध चिलर, प्लांट, डेयरी में अपना प्रोडक्ट सप्लाई करते हैं। इसके संबंध में अलग से जांच की जाएगी। छापेमारी के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। जो भी दुकानदार व्यापारी या नकली दूध सामान बनाने बेचने वाला प्रकाश में आएगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।