: अग्रवाल महासभा करेगी 250 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत
Sun, Sep 15, 2024
महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में 13 अक्टूबर को आयोजित होगा सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह
आगरा। अग्रवाल महासभा महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में 250 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेगी। जिसमें विभिन्न बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के टॉपर विद्यार्थियों के अलावा विभिन्न क्षेत्र के प्रोफेशनल विद्यार्थी भी शामिल होंगे। वहीं 85 वर्ष से अधिक उम्र के समाज के सम्मानित दम्पति को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी लोहामंडी महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित अग्रवाल महासभा की बैठक में संरक्षक सुरेश चंद गर्ग, अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु बिहारी गोयल, कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल ने दी। बताया कि 13 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लगभग 250 से अधिक समाज के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने सदस्यों द्वारा समाज के उत्थान व विकास के लिए दिए गयेे सुझावों पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कौशल किशोर सिंघल, कार्यक्रम संयोजक सुशील कुमार अग्रवाल, फूलचंद बंसल, डॉ. मंजू अग्रवाल, सुरेश चंद अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण, नीरज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, गजेन्द्र अग्रवाल, महेन्द्र बंसल, अशोक गुप्ता, हरिओम गोयल, छोटेलाल अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, उमेश गोयल, कुलवंत मित्तल, बृजेश अग्रवाल, संत कुमार मंगल, निखिल गर्ग, शैलेन्द्र बंसल, शशि गोयल आदि उपस्थित थीं।
मेधावी विद्यार्थी पुरस्कृत होने के लिए यहां जमा करें अंक प्रमाण पत्र
1 नीरज डेरी मदिया कटरा।
2 अंकुर प्रिंटर, जीवन फार्मेसी के सामने बेलनगंज।
3 एसबी कम्प्यूटर, निहाल कॉम्पलैक्स के सामने, बोदला सितन्दरा रोड।
4 कृष्ण मुरारीलाल गोयल स्टोन कम्पनी, अलबतिया रोड।
5 जीवन लाल मित्तल, बी 650 कमला नगर।
6 अग्रोहा धाम, सेवला।
7 कैलाश मेडिकल स्टोर, डॉ. विजय कटियाल, जयपुर हाउस।
: निखरने लगा जनकपुरी महल, वैदेही की बारात की अगुवाई की तैयारी में जुटे मिथिलावासी
Sun, Sep 15, 2024
पॉलीथिन मुक्त होगी इस वर्ष की जनकपुरी
आगरा। दो दिन बारिश के व्यवधान के बाद अब जनकपुरी महल आकार ले रहा है। जनकपुरी के 27 द्वारों का काम भी शुरु हो गया है। जनकपुरी क्षेत्र के घर-घर में उत्साह और उमंग है। इस वर्ष की जनकपुरी पॉलीथिन मुक्त होगी। जनकपुरी महोत्सव में सभी स्टॉल धारकों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए शपथ पत्र भी भरवाया जा रहा है।
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल व संयोजक गौरव राजावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे महत्वपूर्ण बात कि कोठी मीना बाजार के नाले को प्रशासन के सहयोग से जाली लगाकर ब्लॉक कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से यह बहुत आवश्यक था। वहीं महिला समिति की संरक्षक मधु बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाएं विवाह के विभिन्न मंगल कार्यों के लिए लोक गीत तैयार कर रही हैं। रंगोली सजेंगी, थाल सज्जा, तौरण द्वार सजाए जाएंगे। सभी मंगल कार्य सनातनी परम्परा के अनुसार सम्पन्न होंगे। जहां भारतीय संस्कृति और कला नजर आएगी। घर-घर को फूलों व रोशनी से सजाने की तैयारी है।
गौशाला में होगा तुलसी सालिग्राम का विवाह
आगरा। तुलसी सालिग्राम विवाह आयोजन के लिए शाहगंज स्थित श्रीकृष्ण गौशाला को चुना गया है। जहां उत्साह व भाव भक्ति के साथ तुलसी माता व सालिग्राम का विवाह सम्पन्न होगा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक राहुल चतुर्वेदी व मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि विवाह जैसे मांगलिक कार्य के लिए कोई धार्मिक स्थल ही होना चाहिए। भला श्रीकृष्ण की प्रिय गौमाता के बीच विवाह सम्पन्न होने से बेहतर स्थान और क्या सकता है। जहां कई नेत्रहीन गाय भी हैं।
संध्या आरती में शामिल होने के लिए भक्तों में बढ़ी उत्सुकता
जनकपुरी कार्यालय में संध्या आरती में शामिल होने के लिए विभिन्न समाजिक संगठनों में उत्सुकता बढ़ रही है। प्रतिदिन की न कोई संगठन आरती को विशेष बना रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के आरती में शामिल होने के लिए जनकपुरी आयोजन समिति के पास प्रस्ताव पहुंच रहे हैं। वहीं कार्यालय में सुन्दर काण्ड कराने के लिए प्रस्ताव आ रहे हैं। आरती में आज होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चैहान, सचिव संजीव जैन, कोषाध्यक्ष राजेश कालिया, उपाध्यक्ष संजीव बारती, प्रचार सचिव नरेन्द्र गुप्ता, प्रचार सचिव राजकुमार खंडेलवाल व जनकपुरी आयोजन समिति के अनुराग उपाध्याय, हेमन्त बोजवानी, मुनेन्द्र जादौन, राहुल सागर, सचिन गर्ग, सौरभ अग्रवाल, एसएस कुशवाह, गायत्री परिवार से सुरेश सक्सेना, एमएम शर्मा, गोपाल कुशवाह, शिवांक उपाध्याय, भूदेव कुशवाह, उमेश कुशवाह, संदीप तिवारी शामिल हुए।
: परिवर्तिनी एकादशी पर श्याम बाबा ने दिए स्वर्ण मुकुट और कुंडल धारण कर दर्शन
Sun, Sep 15, 2024
भादो मास की बड़ी एकादशी पर श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का ज्वार
भजन संध्या में अनूप गोयल के स्वरों पर झूमे भक्त, फूलों का श्रंगार देख आविभूत हुए भक्त
आगरा। स्वर्ण मुकुट और कुंडल से सुसज्जित श्याम बाबा की एक छवि निहारने के लिए परिवर्तिनी एकादशी पर आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। शनिवार को भादों मास की परिवर्तिनी एकादशी पर जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में विशेष दर्शन हुए।
जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में परिवर्तिनी एकादशी पर फूलों से सज्जित श्याम बाबा
श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रंगार सेवा एवं विनीता टेकवाल की ओर से पोशाक सेवा की गयी थी। एकादशी पर विशेष मान्यता के चलते सुबह से रात 11 बजे तक भक्तों का रेला उमड़ता रहा। निशान चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। कोषाध्यक्ष विकास गोयल और विपिन बंसल ने बताया कि परिवर्तिनी एकादशी को पद्मा, वामन एकादशी या डोल ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। पुराणाें के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु करवट बदलने के समय प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं, इस अवधि में भक्तिभाव और विनय पूर्वक उनसे जो भी मांगा जाता है वो अवश्य प्रदान करते हैं। मंदिर परिसर में पूरे दिन निशान चढ़ाने के लिए भी भक्तों की उमड़ती रही।
सायं अनूप गोयल के भजनों पर भक्त जमकर भक्तिभाव से विभाेर हो मंदिर में परिसर में झूमते नजर अए।