Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लीडर्स आगरा ने किया सेवा, समर्पण का सम्मान, हीरालाल बैनाड़ा रतन टाटा मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित

Pragya News 24

Mon, Jan 13, 2025
Post views : 81
  • तपन फाउंडेशन एवं लीडर्स आगरा का 13 वां लीडर्स आगरा अवार्ड समारोह 2025 संपन्न
  • रतन टाटा को भारत रत्न देने की उठी मांग, भव्य आयोजन में शहर के 20 विशिष्ट लोग सम्मानित
  • आचार्य शांति सागर सभागार, एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत पर हुआ भव्य समारोह
  • राज्यसभा सांसद नवीन जैन को प्राइड आफ आगरा का अवार्ड, शौर्य चक्र विजेता ब्रिगेडियर विनोद दत्ता भी सम्मानित

आगरा। जिन्होंने समाज को दिशा दी, सेवा के भाव को ज्योति प्रज्वलित की उन पुण्यात्माओं की स्मृति में लीडर्स आगरा और तपन फाउंडेशन ने एक बार फिर आयोजित किया लीडर्स आगरा अवार्ड समारोह। रविवार को आचार्य शांति सागर सभागार, एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत में आयोजित 13 वां लीडर्स आगरा अवार्ड समारोह 2025 देश के प्रमुख उद्यमी रतन टाटा को समर्पित रहा।

मुख्य अतिथि भारतीय हॉकी संघ के उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, मधु बघेल, पूरन डावर, डॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता, परम संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग, अध्यक्ष डॉ पार्थ सारथी शर्मा, महामंत्री सुनील जैन, डॉ बीके अग्रवाल, डॉ नरेन्द्र मल्होत्रा, अमरेंद्र प्रकाश जैन, रोहित गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि भारतीय हॉकी संघ के उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि लीडर्स आगरा अवार्ड शहर का ही नहीं अपितु देश का प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह है। 12 वर्ष तक शहर के चुनिंदा कोहिनूरों की स्मृति में सेवा की अलख जगाने वाले नायाबों को ये अवार्ड प्रदान करना एक जटिल कार्य है। पारदर्शी अध्ययन के साथ इस अवार्ड को संस्था प्रदान करती आ रही है।

देश को उद्यमिता के क्षेत्र में विश्व पटल पर पहचाने देने वाले वरिष्ठ उद्यमी रतन टाटा को सभी ने श्रद्धांजलि प्रदान की और संस्था ने सरकार से भारत के रतन को “भारत रत्न” प्रदान करने की मांग की। महामंत्री सुनील जैन ने विषय परिवर्तन करते हुए 17 श्रेणियों में 20 अवार्डीज के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 13 वें वर्ष में प्रवेश करने के साथ तीन नये अवार्ड भी समारोह में शामिल किये गए, जिसमें प्रमुख रूप से रतन टाटा मैमोरियल अवार्ड श्रेष्ठ नागरिक के लिए शहर के प्रमुख उद्यमी हीरा लाल बैनाड़ा को प्रदान किया गया। वहीं प्राइड आफ आगरा के सम्मान से राज्यसभा सांसद नवीन जैन को सम्मानित किया गया। केवल चंद्र जैन मैमोरियल अवार्ड शौर्य चक्र विजेता ब्रिगेडियर विनोद दत्ता को प्रदान किया गया। आगरा सर्राफ एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल को व्यापार के क्षेत्र में योगदान के लिए लाला दाउदयाल अग्रवाल मैमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त समारोह में महिला शक्ति, शिक्षा एवं प्रतिभा, पत्रकारिता एवं साहित्य, राजनीतिक एवं सदभाव, प्राइड आफ आगरा कौशल एवं पराक्रम, समाज सेवा, फैशन, चिकित्सा, सांस्कृतिक, खेल, व्यापार के क्षेत्र में शहर की विभिन्न विभूतियों को अवार्ड प्रदान किये गए। कार्यक्रम का संचालन रीनेश मित्तल ने किया।

ये रहे आयोजन में उपस्थित
कार्यक्रम में श्रुति सिन्हा, ओपी उपाध्याय, संजय गुप्ता, डॉ संजीव नेहरू, शरद गुप्ता, संजय मिश्रा, पार्षद शरद चौहान, प्रमोद मेड़तवाल, आदर्श नंदन गुप्त, विजय जैन, हेमा जैन, हरिकांत शर्मा, सतीश शर्मा, दीपक वर्मा, रॉबिन जैन, मनोज गोयल, स्वीटी चौहान, राजदीप ग्रोवर, अंजली गुप्ता, डॉ अशाेक कुशवाह, सृष्टि दुबे, आयुषी गुप्ता, विनीता सिंह, राहुल जैन, करन सिंह, रितुराज दुबे, डॉ ज्योति बुद्धिराज, रवि गिदवानी, नवीन चंचल आदि उपस्थित रहे।

इन्हें दिए गए अवार्ड

1- सुरेश चंद्र गिडवानी मैमोरियल अवार्ड− पार्षद भरत शर्मा और सुनील बग्ग
2- लखमी चंद्र मेड़तवाल मैमोरियल अवार्ड− विजय गोयल
3- केवल चंद्र जैन मैमोरियल अवार्ड− शौर्य चक्र विजेता ब्रिगेडियर विनोद दत्ता
4− अशाेक जैन मैमोरियल अवार्ड− राजा हरीशचंद्र मोक्षधाम समिति और आशीष पाराशर
5− अनिल जैन मैमोरियल अवार्ड− सचिन शुभ शर्मा
6− वैद्य चंपा लाल मैमोरियल अवार्ड− डॉ अनूप खरे
7− पं. वासुदेव शर्मा मैमोरियल अवार्ड− किशाेरी सिंह
8− श्रीकांत मिश्रा मैमोरियल अवार्ड− प्रतिमा भार्गव और संदेश जैन
9− रोशन लाल करुणेश मैमोरियल अवार्ड− रंजीत सामा
10− अभय चौहान मैमोरियल अवार्ड− परवेंद्र यादव (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर ध्रुव जुरैल के कोच)
11− लाला दाउदयाल अग्रवाल मैमोरियल अवार्ड− नीतेश अग्रवाल
12− डॉ प्रभा मल्होत्रा मैमोरियल अवार्ड− वत्सला प्रभाकर
13− विद्याशंकर शर्मा मैमोरियल अवार्ड− प्रियंका गौतम
14− डॉ प्रणवीर सिंह चौहान मैमोरियल अवार्ड− संजय तिवारी
15− महादेव नारायण टंडन मैमोरियल अवार्ड− ओमप्रकाश चलनी वाले
16− रतन टाटा मैमोरियल अवार्ड− हीरा लाल बैनाड़ा
17− लखमी चंद्र जैन मैमोरियल अवार्ड− राज्यसभा सांसद नवीन जैन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन