: हॉफ मैराथन 3 मार्च को, दौड़ेंगे दो हजार से अधिक धावक
Fri, Mar 1, 2024
•
आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित हॉफ मैराथन का
3 मार्च को एकलव्य स्टेडियम से होगा
शुभारम्भ
•
प्रशासनिक अधिकारी, व्यवसायी, डॉक्टरों सहित कई वर्गों के लोग लेंगे भाग
•
टीशर्ट व मेडल का हुआ अनावरण, 7 से 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोग लेंगे भाग
•
शहर के लोगों में मैराथन के लेकर उत्साह, हर रोज हो रही प्रैक्टिस
आगरा। ताजनगरी में एक नई शुरुआत होने जा रही है। पहली बार 21 किमी की हॉफ मैराथन का आयोजन आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा 3 मार्च को एकलव्य स्टेडियम से किया जा रहा है। जिसमें दो हजार से अधिक लोग दौड़ेंगे। एडीशनल कमिश्नर प्रशासन आगरा राजेश कुमार व एसीपी ट्रैफिक अरीब अहमद भी भाग लेंगे। यह जानकारी आज कॉसमॉस मॉल स्थित होटल फेयरफील्ड बॉय मैरिएट में टी-शर्ट व मेडल लॉन्च कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा दी गई। मैराथन का शुभाम्भ आगरा के पहले आयरन मैन ऋदिम गर्ग 3 मार्च को सुबह 5.30 बजे झंडी दिखाकर करेंगे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रंजना बंसल ने टी शर्ट व मेडल का अनावरण करते हुए कहा कि इससे पहले मैराथन में हिस्सा लेने के लिए लोग मुम्बई, दिल्ली और बैंगलोर जैसे शहरों में जाते हैं। आगरा में हाफ मैराथन का आयोजन सराहनीय कदम है। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल व उपाध्यक्ष डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि सभी अपनी बिब, टीशर्ट, गुडी बैग 2 मार्च को सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक एकलव्य स्टेडियम से प्राप्त कर सकते हैं।
मैराथन का आयोजन तीन कैटेगरी (5 किमी, 10 किमी व 21 किमी) में किया जा रहा है। 5 किमी मैराथन का मार्ग एकलव्य स्टेडियम से प्रारम्भ होकर मॉल रोड होते हुए करिअप्पा मार्ग पर ढाई किमी के बाद पुनः एकलव्य स्टेडियम पर पहुंचेगा। 10 किमी मैराथन का मार्ग एकलव्य स्टेडियम से प्रारम्भ होकर लाल किला होते हुए सर्किट मार्ग होते हुए एकलव्य स्टेडियम होगा। 21 किमी की मैराथन का मार्ग एकलव्य स्टेडियम से लाल किला सर्किट हाउस, सेल्फी प्वाइंट, जेपी होटल से यू टर्न लेते हुए फतेहाबाद रोड होते हुए एकलव्य स्टेडियम पर समाप्त होगा। 10 व 21 किमी की मैराथन के धवकों में आरएफआईडी चिप लगी होगी जो दौड़ पूरी करने के समय को प्रतिभागी के मोबाइल दौड़ पूरी होते ही भेजेगी।
इस अवसर मुख्य रूप से अजय दीपसिंह, डॉ. एनएस लोधी, महेश सारस्वत, भरत सारस्वत, संदीप ढल, आवेग मित्तल, कमलकान्त, संकल्प, दीपक नेगी, डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. सपना, शिवानी वशिष्ठ, गितिका, मोहित, शुभम, विकास, विनय, मोहित, कीर्तिराज, सुमित विभव, पवन चैहान, आलोक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
ये होंगी सुविधाएं
मैराथन के लिए प्रत्येक 1-2 किमी के बीच हाइडिरेशन प्वाइंट बनाए गए हैं। 12 फिजियोथैरिपिस्ट, 4 एम्बूलेंस (विद कम्पलीट मेडिकल सपोर्ट), मार्ग में फल, धावकों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढोल नगाड़े व लोक नृत्य करते कलाकार होंगे।
: द आगरा ताज कार रैली में ब्रज की कुंज गलियों से लेकर बरसाने की सड़कों पर दिखा रफ्तार का रोमांच
Mon, Feb 26, 2024
रफ्तार के जोश के साथ मानकों पर खरे उतरे प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि से किया सम्मानित
9 वीं आगरा ताज कार रैली के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने सुरक्षा नियमों के साथ दिखाया रफ्तार का हुनर
ताज महोत्सव के अन्तर्गत मोटर्स स्पोर्टस क्लब ने किया द आगरा ताज कार रैली का आयोजन
पांच कारों की महिला चालकों ने पुरुष प्रतिभागियों के साथ दिखाई दम। 32 प्रतिभागियों में उत्तराखंड के दिव्यांग दिग्विजय ने भी लिया भाग
रैली में आगरा की साहित्यकार, शिक्षाविद सहित 68 और 72 वर्षीय बुजुर्ग महिलाओं ने भी लिया भाग
जुबां पर राधे राधे मन में रफ्तार का जोश लेकर ब्रज में प्रतिभागियों ने भरी रफ्तार
आगरा। अन्य प्रतियोगिताओं की अपेक्षा यह एक अनोखी प्रतियोगिता थी जिसमें प्रतिभागियों के मन में कुछ करने का जुनून था वहीं सुरक्षा मानकों का बंधन जोश के साथ सड़क सुरक्षा के पाठ को हर पल याद दिलाता था। 2 दिन के 400 किलोमीटर लंबे सफर में देश भर के अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपने हुनर के साथ संयम का परिचय दिया।
आगरा ताज का रैली जितनी रोमांचक प्रतिभागियों के लिए है उतनी ही हैरत अंगेज देखने वालों के लिए है। आगरा में आयोजित हुई आगरा ताज कर रैली का दूसरा दिन प्रतिभागियों के लिए बेहद चुनौती भरा उमंग से लवरेज रहा। 200 किलोमीटर के सफर के दौरान रैली जहां से भी गुजरी लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। दुर्गम रास्तों के बीच कार पर सवार जुनूनी राइडर्स लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए कार रैली में महिला प्रतिभागियों ने सबसे पहले दम दिखाया। रैली में शामिल सभी प्रतिभागी स्पीड के साथ समय का संतुलन बनाकर चल पड़े। सभी कार चालकों को रूट मैप दिया गया । उसमें गांव के कच्चे रास्तों से लेकर कीचड़ से अटे फिसलन भरे रास्ते भी थे। रैली को ऐतिहासिक स्थलों के साथ धार्मिक स्थलों से जोड़ते हुए विभिन्न दुर्गम मार्गो से निकला गया।
ताज कार रैली में दूसरे दिन प्रतिभागियों का असली चुनौतियों से सामना हुआ जहां कच्चे रास्तों पर गाड़ियां दौड़ा कर उन्होंने रोमांच का भरपूर आनंद लिया तो वहीं बड़े मैदानों में धूल के गुवांर तो कहीं कीचड़ भर सकरे रास्तों पर जमकर मशक्कत भी करनी पड़ी। गाड़ियां कच्चे पक्के मिश्रित रास्तों पर चली और प्रतिभागियों ने इसका भरपूर आनंद भी उठाया।
रफ्तार और जोश जुनून की प्रतियोगिता में मानकों पर खरे उतरे प्रतिभागियों को मोटर स्पोर्ट्स क्लब की कार रैली संयोजक सुदेव बरार, आगरा मोटर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष राममोहन कपूर, तरुण रावत, डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म दीप्ति, क्लब के संरक्षक हर विजय सिंह वाहिया, रैली सहसंयोजक प्रवीन सिकरवार ने पुरस्कार राशि का चेक और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के ओवर ऑल विनर मनीष और रुद्राक्ष को 75000 की धनराशि का चेक और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रहे अनिरुद्ध और प्रकाश को₹50000 की धनराशि प्रदान की गई। तेजसी और चिराग को ₹25000 पुरस्कार के रूप में दिए गए।
अन्य श्रेणियां में इन्हें मिला पुरस्कार
अर्जुन पसरीचा और अजय प्रताप सिंह ।
शुभम वाष्र्णेय, मनीष।
रजनीश एशलीन।
नो वॉइस श्रेणी में इन्हें मिला पुरस्कार
राहुल गोस्वामी गौरव।
अनमोल यादव, मजहर अली।
एक्सपर्ट टीम में यह हुए पुरस्कृत
इशांत शर्मा।
उम्र को चुनौती देकर इन्होंने दिखाया हौसला
वरुण गुलाटी, गीता चंद्रा, जूही माथुर,
इनकी जोड़ी ने भी किया प्रतिभाग
कार रैली में श्रुति सिन्हा और पूनम सिन्हा को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इन्होंने संभाली व्यवस्थाएं
2 दिन तक ताज नगरी में आयोजित हुई ताज कार रैली में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी प्रवीण सिकरवार, अभिनंदन शर्मा, विनेश शर्मा, तरुण रावत ने संभाली।
सुरक्षा मानकों का रखा ध्यान
ताज कार रैली के दूसरे दिन प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व गाड़ियों की स्कूटनी की गई। स्पेशलिस्ट ने रैली में हिस्सा लेने आई गाड़ियों की जांच की। सभी प्रतिभागियों की सीट बेल्ट ,हेड रेस्ट, टायर सेफ्टी, ट्रायंगल, फर्स्ट एड किट, हैंडब्रेक और हेडलाइट बैक लाइट, इंडिकेटर ,वाइपर, हॉर्न ब्यू मिरर जैसी बारीकियां को चेक किया। सुरक्षा मानकों के परीक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों को रफ्तार के लिए हरी झंडी दिखाई गई।
फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया के नियमों के तहत हुई रैली
फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार रैली का आयोजन किया गया। रैली टीएसडी थीम यानी टाइम स्पीड और डिस्टेंस पर आधारित है। रैली में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें तमिलनाडु, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश ,कोलकाता, जमशेदपुर आदि राज्यों से 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। ताज कार रैली के दूसरे दिन भी सभी प्रतिभागियों में उत्तराखंड के हरिद्वार से आए दिव्यांग दिग्विजय अपने जोश को लेकर सभी प्रतिभागियों में आकर्षण का केंद्र रहे।
ब्रज के मथुरा वृंदावन और बरसाने से होकर गुजरी कार रैली
ताज कर रैली प्रतियोगिता के दूसरे दिन ब्रज के मथुरा वृंदावन बरसाना होते हुए वापस आगरा पहुंची। 2 दिन में प्रतिभागियों ने 400 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने हौसला और जुनून का प्रदर्शन किया। पुरस्कार वितरण के अवसर पर कार राइडर्स ने अपने अनुभव बताते हुए प्रतियोगिता में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा प्रतिभागी शकील ने बताया कि रास्ते में उनकी गाड़ी छतिग्रस्त भी हो गई उसके बाद भी अपने हौसले को उन्होंने गिरने नहीं दिया।
: डॉ. एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल में हुआ वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन
Sat, Feb 10, 2024
आगरा। डॉ. एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन 09 फरवरी 2024 को डॉ. एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल के खेल परिसर में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए. के. सिंह एवं मुख्य अतिथि ले. कर्नल हिमांशु पाण्डेय ने किया। संस्थान के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए. के. सिंह ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा स्कूल छात्र/छात्राओं के भविष्य निर्माण के साथ साथ शारीरिक कौशल एवं प्रतिस्पर्धा के माध्यम से खेल भावना का संचार करने का प्रयास करता है।
मुख्य अतिथि ले. कर्नल हिमांशु पाण्डेय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए बच्चों के खेल कौशल की प्रशंसा की। कुल 12 तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें यलो हाउस को ओवर ऑल विजेता घोषित किया गया, वहीं हाउस कैप्टन दक्ष प्रधान, बेस्ट एनसीसी ड्रिल के लिये कनिष्का सिंह और मार्च पास्ट विनर आकाश हाउस को भी सम्मानित किया गया, प्रतियोगिता में पदक व प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर छात्र काफी प्रसन्न नजर आये। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सी बी जल्दी ने बताया कि संस्थान प्रतिवर्ष छात्रों के लिये इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहता है।
प्रतियोगिता के समापन पर डीन एकेडमिक एच एल गुप्ता ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. मधुलिका पाण्डेय व नेप्रो किड्स की डॉ. सुधा रानी ने भी कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित किया। स्पोर्ट्स टीचर डॉ. मुकेश रॉय व अभिषेक चिराग के दिशा निर्देशन में सभी प्रतियोगिताऐं संपन्न हुई। खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न कक्षाओं के 800 से अधिक छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर इस अवसर पर प्रियंका सेठ, अंकित, दिव्या खंडेलवाल, मुक्ति वरुण, सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा ।
प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट