: 16 को फंटूस किड्स कार्निवल में धूम मचाएंगे नौनिहाल
Wed, Nov 13, 2024
जीडी गोयंका स्कूल जूनियर विंग करेगा फंटूस किड्स कार्निवल का आयोजन
कमला नगर स्थित जैन पार्क, डी ब्लॉक में सजेगा बच्चों की मस्ती के लिए मंच
आगरा। कौशल विकास, छुपी प्रतिभा निखार, मस्ती−धमाल और खेल बेशुमार होगा जीडी गोयंका स्कूल जूनियर विंग के फंटूस किड्स कार्निवल में। आयोजन में शहरभर के बच्चों को माता पिता संग जीडी गोयंका स्कूल जूनियर विंग द्वारा आमंत्रित किया गया। बुधवार को कमला नगर स्थित जीडी गोयंका स्कूल जूनियर विंग में आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह आयोजित किया गया।
स्कूल की यूनिट इंचार्ज अवनीत अरोड़ा ने बताया कि 16 नवंबर को दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक कमला नगर के डी ब्लॉक स्थित जैन पार्क में फंटूस किड्स कार्निवल आयोजित किया जाएगा। कार्निवल का किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं है। बच्चों के लिए विविध स्टॉल्स पर खाने पीने के साथ कौशल विकास, खेल आदि उपलब्ध रहेंगे। साथ ही कक्षा एक से 6 तक के बच्चों के लिए इंटर स्कूल ग्रुप डांस प्रतियोगिता, कक्षा 2 से आठवीं तक के बच्चों के लिए अलग−अलग श्रेणियों में सोलो डांस प्रतियाेगिता होगी। दो से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी होगी।
स्कूल एडमिन दिव्या चतुर्वेदी ने बताया कि फंटूस किड्स कार्निवल का शुभारंभ एवं बच्चों का मार्गदर्शन मेयर हेमलता दिवाकर, जीडी गोयंका स्कूल के चैयरमेन केपी अग्रवाल, प्रो वाइस चैयरमेन संजय अग्रवाल, प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ, अक्षत अग्रवाल करेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य बचपन से बच्चों में संस्कारों के साथ आत्मनिर्भरता के गुण भी विकसित हों। इसलिए फंटूस कार्निवल में बच्चों को प्रतिभा निखारने के लिए भी मंच प्रदान किया जाएगा।
आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर नीतू सिंह, शिल्पी गोयल, पूजा सुडान, शालू शर्मा, मानसी पांडे, केशव कुमार, स्वराज राजपूत, अजय विश्वास, श्वेता विज आदि उपस्थित रहीं।
: खेलगांव से प्रारम्भ हुई हॉफ मैराथन की फर्स्ट प्रोमो, 800 से अधिक लोगों ने लिया भाग
Sun, Oct 27, 2024
आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा 9 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी हॉफ मैराथन
प्रथम प्रोमो में 800 से अधिक धावकों ने लिया भाग
7 से 77 वर्ष के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
आगरा। हाथों में लहराता भारत की शान तिरंगा तो कहीं तिरंगे की टी शर्ट पहने दौड़ते धावक। उत्साहवर्धन के लिए ढोल नगाड़ों का संगीत। कुछ ऐसा ही नजारा था आज खेलगांव में। जहां आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा 9 फरवरी को ताजनगरी में आयोजित होने जा रही हाफ मैराथन के 5 किमी के फर्स्ट प्रोमो का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के भाव से अधिक मन में कटऑफ टाइम (एक घंटा) के अन्दर दौड़ को पूरा करने की इच्छा नजर आई धावकों में। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एडीशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चैधरी व उमेश गुप्ता ने किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. मीरा गुप्ता, दिनेश बघेल भी इस अवसर पर मौजूद थे।
अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के अध्यक्ष डाॅ. संजय गुप्ता, संयुक्त सचिव डॉ. एन. एस. लोधी, सचिव महेश सारस्वत ने किया। राष्ट्रगान के साथ पांच किमी की दौड़ खेलगांव से प्रारम्भ होकर पोईया घाट होते हुए पुनः खेलगांव आकर समाप्त हुई। दौड़ में आगरा जिले के विभिन्न वर्गों के (डॉक्टर, व्यवसायी, समाजसेवी आदि) लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सबसे कम उम्र 7 वर्ष के बच्चों से लेकर, 77 वर्ष के (वाईबी अग्रवाल) लोगों ने भाग लिया। दीपक नेगी व शिवानी वशिष्ठ ने जुम्बा व अजय दीप सिंह और आवेग मित्तल ने रूट मैनेजमेंट की व्यवस्था को सम्भाला।
इस अवसर पर मुख्य रूप से फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल, डाॅ. संजय गुप्ता, महेश सारस्वत, संदीप ढल, एस.एन. लोधी, भारत सारस्वत, कमलकान्त, संकल्प वशिष्ठ, प्रदीप यादव, गौरव यादव, उमेश यादव, परमजीत सिंह, जय यादव, गोपाल अग्रवाल, विकास, इशु कुलश्रेष्ठ, तुषार आनन्द आदि उपस्थित थे।
: युवा पीढ़ी में संस्कृति और संस्कार के संचार को इस्कॉन कराएगा गीता ओलम्पियाड
Wed, Oct 9, 2024
•
लगभग 50 हजार बच्चों को पढ़ाया गीता सार, एक लाख का लक्ष्य,
• ऑनलाइन सहित विभिन सकूलों में कक्षा 6-12 के विद्यार्थियों को इस्कॉन दे रहा गीता की क्लास
आगरा। युवा पीढ़ी भारतीय परम्पराओं, संस्कृति और संस्कार से जुड़ी रहे, इसके लिए इस्कॉन द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों में गीता सार पढ़ा कर नैतिक, सामाजिक व पारिवारिक शिक्षा दी जा रही है। अब तक लगभग 100 से अधिक स्कूलों के 50 हजार विद्यार्थियों को गीता सार पढ़ाया जा चुका है, लक्ष्य एक लाख बच्चों को शिक्षित करने का है। सभी विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे। दिसम्बर माह में सूरसदन में इंटरनेशनल गीता ओलम्पियाड का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप प्रभु ने आज मंदिर परिसर में इंटरनेशनल गीता ओलम्पियाड के आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि अपनी संस्कृति और संस्कारों से दूर होते बच्चों को हमने अभी नहीं सम्भाला तो आगे बहुत विषम परिस्थियां पैदा हो जाएंगी। गीता ओलम्पियाड भविष्य की पीढ़ी को जागरूक करने के लिए छोटा सा प्रयास है। जिससे टूटते परिवार, घर-घर कलह, तलाक, अकेले या वृद्धाश्रम में गुजर कर रहे वृद्ध, जैसी सामाजिक समस्याओं को नियंत्रित किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज अग्रवाल, प्रभा गर्ग, शाश्वत नंदलाल, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, काजल, हिमांशु, संजय कुकरैजा, गजेन्द्र, प्रभा गर्ग आदि उपस्थित थीं।
अब तक 100 स्कूलों के 50 हजार बच्चों को पढ़ाया गीता सार
इस्कॉन की अदिति गौरांगी ने बताया कि शहर के सभी छोटे बढ़े लगभग 100 स्कूलों में (मिशनरी स्कूलों को छोड़कर) कक्षा 6-12 तक के विद्यार्थियों के लिए गीता सार की क्लाससेज ली जा चुकी हैं। क्लास के एक हफ्ते बाद 50 नम्बर की परीक्षा होती है। इसके उपरान्त प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। अरविन्द स्वरूप प्रभु ने कहा कि मिशनरी स्कूलों में धर्मनिर्पेक्ष शिक्षा की बात कर वहां अनुमति मिलने में दिक्कत आती है। फिर भी जो बच्चे या अभिभावक गीता की शिक्षा अपने बच्चों को देना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन क्लासेस भी ली जाती हैं। बच्चे मात्र 40 रुपए में बार कोड या 9927091147 नम्बर पर सम्पर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।