: आगरा के अंकुर प्रताप सिंह बने अंडर 13 युगल के यूपी स्टेट बैडमिंटन चैंपियन
Sun, Sep 22, 2024
आगरा। लखनऊ में आयोजित हो रहे यूपी स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में आगरा के अंकुर प्रताप सिंह ने अंडर 13 बालक वर्ग युगल का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में प्रथम वरीयता प्राप्त आगरा के अंकुर प्रताप सिंह व अलीगढ़ के अतीक अहमद की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ के कुशाग्र द्विवेदी व प्रयागराज के शिवेश गुप्ता की जोड़ी को 21-17 व 21-13 से हराकर खिताब जीता। अंकुर प्रताप सिंह ने अंडर 13 बालक एकल वर्ग में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 13 बालक वर्ग युगल में आगरा के शिवांश सारस्वत व शौर्य चौधरी की जोड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर आगरा बैडमिंटन संघ के संरक्षक जिला जज महेश नौटियाल, अध्यक्ष बीना लवानिया, चेयरमेन विनोद सीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल, कोषाध्यक्ष आसिफ अली, कोच मयंक कपूर, अनुज कपूर, नंदी रावत, अनुभव, निखिल, पुष्पराज नेगी, अविनाश चौधरी, प्रवीण अग्रवाल, यश मेहता, मनीष गुडवानी, रवि जैन, निश्चल जैन, अजय महाजन, पवन मंगल, नंद किशोर, अमित उपाध्याय ने हर्ष व्यक्त किया ।
: बीएनआई हैरीटेज आगरा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेलो कूदो लीग का समापन
Sun, Sep 22, 2024
आगरा। एकलव्य स्टेडियम में आयोजित बीएनआई हेरीटेज की खेलो कूदो लीग के मैन ऑफ द सीरीज व मैन ऑफ द मैच का खिताब दिव्यांक गर्ग ने आज फाइनल में 61 रन बनाते हुए अपने नाम दर्ज कराया। 4 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर ऑफ द सीरीज अक्षय अग्रवाल, 124 रन बनाकर बेस्ट बैट्समैन ऑफ द सीरीज का खिताब अभिनय अग्रवाल ने अपने नाम दर्ज करवाया। बीएनआई हेरिजेट आगरा द्वारा तीन दिवसीय खेल महाकुम्भ खेलो कूदो लीग का समापन आज क्रिकेट व बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल के साथ किया गया। जिसमें शहर भर के उत्साही प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। लीग का आयोजन अध्यक्ष कुशाग्र मित्तल, उपाध्यक्ष स्वपनदीप मित्तल, सचिव राघव बंसल ने नेतृत्व में किया गया।
बीएनआई टाइटन्स व बीएनआई हेरीटेज के बीच आज 8-8 ओवर का कड़ा व रोमांचकारी मुकाबला हुआ। जिसमें हेरीजेट स्टार ने बाजी मारते हुए ट्राफी अपने नाम लिखवाई। वहीं मैन ऑफ द मैच दिव्यांग गर्ग रहे। बेस्ट बालर का खिताब अरुन राजपूत ने अपने नाम दर्ज करवाया। कुशाग्र मित्तल ने बताया कि लीग की शुरुआत 1 अगस्त को एक रोमांचक प्वाइंट्स की नीलामी के साथ हुई थी, जिसमें छह टीमें बनाई गई। अचीवर्स के कप्तान गौरव पुण्डीर, टाइटन्स के अक्षय ओबराय, चैम्पियंस के अक्षय अग्रवाल, राइजिंग स्टॉर के शुभम अग्रवाल, हेरीटेज स्टार्स के दिव्यांग गर्ग, ब्लास्टर के अपूर्व अग्रवाल कप्ताथ थे। 8-8 ओवर के मैच में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद फाइनल में सेमीफाइनल में चैम्पियन्स, रिजिंग स्टॉर, हेरीटेज स्टॉर, ब्लास्टर टीमें पहुंची। मुख्य अतिथि आकाश गर्ग ने आकाश गर्ग को ट्राफी प्रदान की।
बैंडमिंटन फिनाले बीएनआई चैम्पियन (कुशाग्र मित्तल अक्षय अग्रवाल) व बीएनआई ब्लास्टरर्स (मुकुल शर्मा, अपूर्व अग्रवाल) के बीच हुआ। विजेता ब्लाटर्स हेरीटेज टीम रही।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बीएनआई हेरीटेज के गौरव पुण्डीर, अक्षय ओबराय, अक्षय अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल, अश्विनी शर्मा, राघव बंसल, अरुण राजपूत, मुकुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
: विद्या भारती की क्षेत्रीय प्रतियोगिता में आगरा ने जीते स्वर्ण पदक
Tue, Sep 17, 2024
•
कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में चल रही है प्रतियोगिता
•
तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले
आगरा। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमला नगर में चल रही विद्या भारती की तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। 18 सितंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में कराटे, वुशू और ताइक्वांडो की स्पर्धाओं में 400 खिलाड़ी पदक जीतने के लिए पसीना बहा रहे हैं। प्रतियोगिता में ब्रज प्रांत, मेरठ प्रांत व उत्तराखंड के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णकांत द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को सुबह से ही कराटे, वुशू और ताइक्वांडो स्पर्धाओं में मुकाबले शुरू हो गए थे। कराटे में अंडर-19 बालक वर्ग में पहले दिन विभिन्न भारवर्गों में मथुरा के लकी शर्मा, रोहित शर्मा, लव, अभिषेक, निशांत, आगरा के अंश गुप्ता, गाजियाबाद के लक्ष्य मिश्र, नोएडा के आयुष, हितेश, निखिल यादव, कोसीकलां के प्रशांत, सौरभ ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-14 बालिका वर्ग में खुर्जा की हिमांशी, आर्या, अरीबा, निशा, अर्पिता, वृंदावन की तान्या, अनन्या, कोसीकलां की दिव्या, वंशिका और नंदिनी ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-19 बालिका वर्ग में दाऊदयाल स्कूल की जिज्ञासा, रितिका, मधु, कोसीकलां की संजना सहित आराधिका व दीक्षा शर्मा, अंडर-17 बालिका वर्ग में खुर्जा की दीपिका, भारती, तन्वी, कोसीकलां की हर्षिता, नोएडा की संध्या, परी, प्रतिज्ञा, वृंदावन की रितिका, वंशिका शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते। वूशु बालक वर्ग अंडर-17 में विभिन्न भारवर्ग में अंकित शर्मा, हर्ष प्रताप, आगरा के सुनील शाक्य, संजीव, मानवेन्द्र, वेद प्रताप सिंह, मयंक भाटी, सचिन, तनिष्क, आदित्य, अभिषेक कुमार ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 बालिका वर्ग में काव्या, शशि, डिंपल राजावत, खुशी राठौर, साक्षी, ज्योति नौहवार, उन्नति, मान्या शर्मा, मोहिनी चैधरी ने स्वर्ण पदक जीते।
प्रतियोगिता के दौरान यह रहे मौजूद
प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक विजय गोयल, अध्यक्ष सीए महेंद्र गर्ग, प्रबंधक राकेश मंगल, सह प्रबंधक प्रेम सागर, कोषाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, विद्यालय शिक्षण कोर कमेटी के अध्यक्ष अनंत विश्वेंद्र सिंह, क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख होडल सिंह, क्षेत्रीय खेल संयोजक सोमपाल सिंह, आईपीएस सोलंकी, संभाग निरीक्षक हरवीर सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णकांत द्विवेदी, मनोज यादव, शिवेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता, नवनीत गोलेछा, पीपी सिंह, अरविंद मिश्रा, रजनी गुप्ता, अंशु शर्मा, सरला भारद्वाज, देवेंद्र बाबू ,प्रवीण शर्मा ,भूपेंद्र राघव, राहुल चैधरी, शिवदत्त उपाध्याय, अमित गौड, अरुण कुमार मौजूद रहे।